
UAE में अचानक बढ़ी ऐसे भारतीयों की मांग, इन क्षेत्रों में गाड़ रहे झंडा
AajTak
यूएई में बड़ी संख्या में भारतीय कामगार काम के लिए जाते हैं. अब वहां एक साल में ही कुशल भारतीय कामगारों की मांग 25% बढ़ गई है. सऊदी बड़े प्रोजेक्ट्स पर काम कर रहा है और बड़े पैमाने पर शहरी विकास का कार्यक्रम भी चला रहा है जिसमें भारतीय कामगार अहम भूमिका निभा रहे हैं.
यूएई में भारत के कुशल कामगारों की मांग में भारी बढ़ोतरी हुई है. मई 2023 से अप्रैल 2024 के बीच भारत के कुशल श्रमिकों का मांग पिछले साल के मुकाबले 25% तक बढ़ गई है. मंगलवार को एक रिपोर्ट में कहा गया है कि ये मांग टेक्नोलॉजी, स्वास्थ्य, निर्माण क्षेत्र सहित अन्य क्षेत्रों में बढ़ी है.
श्रमिकों और बाजार में उनके अवसरों पर नजर रखने वाले प्लेटफॉर्म Huntr की रिपोर्ट के मुताबिक, यूएई में अपने काम में कुशल भारतीय श्रमिकों की मांग में 25% का इजाफा हुआ है. इलेक्ट्रिशियन, प्लबंर, टेक्निशियन जैसे भारतीय यूएई में खूब रोजगार पा रहे हैं क्योंकि पिछले साल से इनकी मांग बहुत बढ़ी है.
वहीं, अकुशल श्रमिकों की मांग में भी 10-15% की बढ़ोतरी हुई है. इस वजह से यूएई जा रहे अकुशल श्रमिकों की संख्या में 10 फीसद की गिरावट देखी गई है. अकुशल श्रमिकों की जगह अब कुशल श्रमिक ले रहे हैं.
1 लाख श्रमिकों से बातचीत कर तैयार की गई रिपोर्ट
Huntr ने यह रिपोर्ट 1 लाख श्रमिकों से इंटरव्यू के आधार पर तैयार की है. रिपोर्ट में कहा गया कि यूएई के टेक्नोलॉजी, स्वास्थ्य, कंस्ट्रक्शन, मैन्यूफैक्चरिंग और लॉजिस्टिक के फल-फूल रहे सेक्टर में कुशल भारतीय कामगारों की मांग खूब बढ़ी है.
यह मांग इसलिए भी बढ़ी है क्योंकि यूएई बड़े-बड़े इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स शुरू कर रहा है, तेजी से शहरों का विकास कर रहा है और हर क्षेत्र में आधुनिक तकनीक का इस्तेमाल बढ़ा रहा है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर ईरान पर नया बयान देकर दुनिया को चौंका दिया है. ट्रंप ने कहा कि ईरान समझौता करना चाहता है और वो समझौता करेंगे. साथ ही उन्होनें ये भी कहा कि ईरान ने अमेरिका को एक तोहफा दिया जो बहुत बड़ा और महत्वपूर्ण है. ट्रंप ने आगे ये बाताया कि ये तोहपा तेल और गैस से जुड़ा है.

ईरान के सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई के सलाहकार मोहसेन रेजाई ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के 5 दिनों के युद्ध विराम के दावे की धज्जियां उड़ा दी है. रेजाई ने साफ कर दिया है कि अमेरिका और इजरायल के साथ जंग थमेगी नहीं बल्कि और तेज होगी साथ ही उन्होनें चेतावनी दी कि अगर ईरान के इंफ्स्ट्रराक्चर को अगर छुआ भी गया तो अमेरिका को गहरी चोट मिलेगी.

अमेरिका-इज़रायल-ईरान जंग के 25 दिन पूरे हो गए हैं. एक तरफ कूटनीतिक बातचीत की हलचल तेज हुई है, तो दूसरी तरफ सैन्य गतिविधियां भी जारी हैं.इधर इराक बगदाद में विक्टोरिया हवाई अड्डे पर हुए हमले का वीडियो सामने आया है. जानकारी के मुताबिक इराकी इस्लामिक रेजिस्टेंस ने विक्टोरिया बेस को निशाना बनाकर हमला किया. यहां पर अमेरिकी सेना तैनात है.

इजरायल पर ईरान के हमले जारी हैं. ईरान ने ऐसे ही एक हमले का वीडियो जारी किया है. ये वीडियो तेल अवीव पर मिसाइल दागने का बताया जा रहा है. इजरायल की एम्बुलेंस सर्विस की मानें तो ईरानी मिसाइल हमलों में इजरायल में 16 लोग मारे गए हैं. स्थानीय रिपोर्टों के मुताबिक इजरायल के कब्जे वाले वेस्ट बैंक में ईरानी मिसाइल हमले में 4 फिलिस्तीनी महिलाओं की मौत हो गई.

ईरान के साथ जारी जंग और अमेरिका में पेट्रोल की बढ़ती कीमतों ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की लोकप्रियता को तगड़ा झटका दिया है. ट्रंप की रेटिंग गिरकर 36% के रिकॉर्ड निचले स्तर पर आ गई है. चौंकाने वाली बात यह है कि आर्थिक मोर्चे पर अब ट्रंप की रेटिंग उनसे पहले राष्ट्रपति रहे जो बाइडेन के सबसे खराब दौर से भी नीचे चली गई है.








