
Twitter ने बना दी जोड़ी, DM से शुरू हुई Hrithik Roshan-Saba Azad की दोस्ती! चर्चा में रिलेशनशिप स्टेटस
AajTak
ऋतिक रोशन और सबा आजाद के रिलेशनशिप के चर्चे इन दिनों टॉक ऑफ द टाउन बने हुए हैं. दोनों एक दूसरे के साथ काफी अच्छा समय बिता रहे हैं. हाल ही में सबा ऋतिक की फैमिली से भी मिलीं, जिसकी तस्वीर सोशल मीडिया पर छाई हुई है.
बॉलीवुड के हैंडसम हंक ऋतिक रोशन और सबा आजाद के रिलेशनशिप के चर्चे हर जगह छाए हुए हैं. दोनों अक्सर ही एक दूसरे के साथ कभी डिनर डेट पर नजर आते हैं तो कभी साथ लंच एन्जॉय करते दिखते हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि ऋतिक रोशन और सबा आजाद पहली बार कब और कैसे मिले थे? आपको जानकर शायद हैरानी हो, लेकिन रिपोर्ट्स की मानें तो ऋतिक और सबा की दोस्ती सोशल मीडिया से शुरू हुई है. है ना ये कमाल की बात.

मुंबई में आयोजित इवेंट 'द ऑनर्स' में जब करीना कपूर खान ने कदम रखा, तो सबकी निगाहें उन्हीं पर ठहर गईं. रेड कार्पेट पर बेबो का अंदाज हमेशा की तरह जुदा और बेहद ग्लैमरस था. इस खास मौके के लिए करीना ने एक बेहद दिलकश लाल रंग का गाउन चुना, जो न केवल उनकी खूबसूरती में चार चांद लगा रहा था, बल्कि इसका एक खास ऐतिहासिक कनेक्शन भी था.












