
Trump Tension: Buy अमेरिका से Bye अमेरिका तक... ट्रंप की टेंशन बढ़ाने वाला है ये ट्रेंड
AajTak
Donald Trump के टैरिफ को सुप्रीम कोर्ट ने गैरकानूनी बताकर रद्द किया और मंगलवार को टैरिफ वसूली पर ब्रेक भी लगने वाला है. इस बीच अमेरिकी शेयर बाजार से लगातार स्थानीय निवेशकों का पलायन ट्रंप की नई टेंशन बनता नजर आ रहा है.
डोनाल्ड ट्रंप के लिए बीते कुछ दिनों से लगातार एक के बार एक बड़ी टेंशन (Donald Trump Tension) देखने को मिल रही हैं. पहले अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट ने उनके IEEPA के तहत लगाए गए रेसिप्रोकल टैरिफ को गैरकानूनी बताते हुए उन्हें तगड़ा झटका दिया, तो वहीं अब अमेरिकी शेयर बाजार (US Stock Market) से भी उनकी टेंशन बढ़ाने वाली खबर आई है. रिपोर्ट में कहा गया है कि अमेरिका की वॉल स्ट्रीट से निवेशकों के पलायन का सिलसिला तेज होता जा रहा है.
बाजार का ट्रेंड, ट्रंप की टेंशन! रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक, अमेरिकी शेयर बाजार में इस समय जो ट्रेंड देखने को मिल रहा है, वह 'Buy America To Bye America' का है. वॉल स्ट्रीट से पलायन की रफ्तार तेज हो रही है. अमेरिकी निवेशक कम से कम 16 वर्षों में सबसे तेज गति से अपने ही शेयर बाजार से पैसा निकाल रहे हैं. बीते कुछ दिनों की बात करें, तो बड़ी टेक कंपनियों का रिटर्न कम होने के चलते अमेरिकी निवेशकों को बेहतर प्रदर्शन करने वाले विदेशी बाजार ज्यादा लुभाने लगे हैं.
इसे ऐसे समझा जा सकता है कि AI सेक्टर में बूम ने बीते साल S&P 500 इंडेक्स को रिकॉर्ड हाई पर पहुंचाया था, लेकिन AI से होने वाले संभावित जोखिमों और इससे जुड़ी लागतों को लेकर चिंताएं बढ़ने के साथ ही Wall Street के शेयरों का आकर्षण कम हो गया है.
हैरान करने वाले हैं आंकड़े LSEG/लिपर के आंकड़ों को देखें, तो बीते छह महीनों में अमेरिका में रहने वाले शेयर बाजार निवेशकों ने अमेरिकी इक्विटी से करीब 75 अरब डॉलर निकाले हैं, जिसमें से अकेले 2026 की शुरुआत से अब तक 52 अरब डॉलर का आउटफ्लो हुआ है, जो साल 2010 के बाद से वर्ष के पहले आठ हफ्तों में सबसे अधिक है. खास बात ये है कि ये टेंशन बढ़ाने वाले आंकड़े US Dollar के दुनिया की दूसरी अन्य करेंसियों के मुकाबले कमजोर होने के बावजूद आए हैं.
वहीं दूसरी ओर अमेरिकी निवेशकों ने इस साल 2026 में अब तक उभरते बाजारों के शेयरों में लगभग 26 अरब डॉलर का निवेश किया है, जिसमें साउथ कोरिया सबसे बड़ा ठिकाना बनकर उभरा है और वहां 2.8 अरब डॉलर का निवेश हुआ है. इसके बाद ब्राजील में 1.2 अरब डॉलर लगाए गए हैं.
ट्रंप के दूसरे कार्यकाल में ये हाल आंकड़ों से पता चलता है कि बीते साल जनवरी महीने में जब डोनाल्ड ट्रंप ने दूसरी बार अमेरिकी राष्ट्रपति पद की शपथ ली थी, उसके बाद से अमेरिका में रहने वाले निवेशकों ने यूरोपीय इक्विटी में लगभग 7 अरब डॉलर का निवेश किया है. जबकि, इससे पहले Donald Trump के पहले कार्यकाल के दौरान 2017 से 2021 तक कुल चार सालों में निवेशकों ने का अरबों डॉलर का आउफ्लो देखने को मिला था.













