
Trump Speech Live: 'हमारे 43 दिन बाइडेन के 4 साल पर भारी...', ग्रेट अमेरिका की हुंकार भर संसद में बोले ट्रंप
AajTak
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का कहना है कि उनके दूसरे कार्यकाल का पहला सदन संबोधन बहुत बड़ा होगा. इस संबोधन की थीम The Renewal of the American Dream है.
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप आज संसद के संयुक्त सत्र को संबोधित कर रहे हैं. राष्ट्रपति के तौर पर वह अपने दूसरे कार्यकाल के दौरान पहली बार संसद को संबोधित कर रहे हैं. इस दौरान टैरिफ वॉर से लेकर यूक्रेन के साथ खनिज संपदा डील और अन्य अहम मामलों पर वह बड़े ऐलान कर सकते हैं.
ट्रंप प्रतिनिधि सभा चैंबर से सदन को संबोधित कर रहे हैं. इससे पहले वह 2017 में सदन को संबोधित कर चुके हैं. डोनाल्ड ट्रंप का कहना है कि उनके दूसरे कार्यकाल का पहला सदन संबोधन बहुत बड़ा होगा. इस संबोधन की थीम The Renewal of the American Dream है.
ट्रंप के संबोधन की बड़ी बातें यहां पढ़ें:-
- ट्रंप ने कहा कि अब सिर्फ दो ही जेंडर होंगे महिला और पुरुष. मैंने पुरुषों के महिला खेल खेलने पर प्रतिबंध लगा दिया है.
- अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने संबोधन में फ्री स्पीच की भी बात की. ट्रंप ने कहा कि मैंने कुछ दिन पहले अंग्रेजी भाषा को एकमात्र आधिकारिक भाषा बनाया. गल्फ ऑफ मेक्सिको को गल्फ ऑफ अमेरिका किया.
- अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा कि हमने फैसला किया है कि हर एक नया फैसला लेने पर पुराने 100 फैसलों को रद्द किया जाएगा.

ईरान ने दावा किया है कि असने अमेरिकी ड्रोन लुकास को मार गिराया है. ईरान न्यूज एजेंसी ने ड्रोन की तस्वीरें भी साझा की. जहां एक तरफ ईरान अमेरिका में शांति वार्ता की बातचीत चल रही है वहा यूएस-ईरान के हमले भी जारी है. वहीं कोलंबिया के अमेजन इलाके में एक विमान हादसा हो गया. इस हादसे में 66 लोगों की मौत हो गई है.

कोलंबिया में एक विमान क्रैश हो गया, हादसे में मरने वालों की संख्या 66 हो गई है. कोलंबिया वायुसेना का विमान हरक्यूलिस सी-130 विमान रनवे से उड़ान भरते समय क्रैश कर गया. कोलंबियाई वायु सेना के विमान हादसे के बाद तुरंत बचावकर्मी मौके पर पहुंचे और अभियान शुरू किया. जानकारी के मुताबिक विमान में 125 लोग सवार थे.











