
Trains Cancelled: 27 जून से रद्द रहेंगी ये 6 ट्रेनें, कई ट्रेनों के रूट में बदलाव, देखें रेलवे की लिस्ट
AajTak
Indian Railways: यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे समय-समय पर कई विकास के काम करता रहता है. इसके चलते रेलवे को कुछ ट्रेनें रद्द करनी पड़ती हैं तो कई बार ट्रेनों के रूट्स में बदलाव करना पड़ता है. यहां देखें रद्द हुई ट्रेनों की लिस्ट.
Indian Railways, Trains Cancelled: भारतीय रेलवे कई बार विकास कार्यों के चलते कुछ ट्रेनों को रद्द कर देता है तो कई बार ट्रेनों के रूट में बदलाव भी किया जाता है. रेलवे यात्रियों की सुविधा के लिए रद्द की गई ट्रेनों की जानकारी यात्रियों को पहले से देता है. इसी कड़ी में परिचालन कारणों से उत्तर पश्चिम रेलवे ने जोधपुर मंडल पर 6 ट्रेनों को रद्द कर दिया है. वहीं, उत्तर मध्य रेलवे ने नॉनइंटरलॉकिंग कार्य के चलते कुछ ट्रेनों के मार्ग में बदलाव किया है.
आइए जानते हैं किन ट्रेनों को कया गया रद्द उत्तर पश्चिम रेलवे, जोधपुर मंडल के वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक जितेंद्र मीणा की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक-
इन ट्रेनों के मार्ग में किया गया बदलाव
नॉन इंटरलॉकिंग कार्य के चलते कुछ गाड़ियाँ परिवर्तित मार्ग से चलेंगी l #IndianRailways pic.twitter.com/ZWZ6vHggWq
उत्तर मध्य रेलवे, झांसी मण्डल के वीरांगना लक्ष्मीबाई-कानपुर सिंगल लाइन रेलखंड पर दोहरीकरण काम के चलते पामा-रसूलपुर, गोमामऊ-भीमसेन स्टेशनों के मध्य नॉन इंटरलॉकिंग के काम के चलते कई गाड़ियों के मार्ग में बदलाव किया गया है.

युद्ध को लेकर आखिर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप चाहते क्या हैं, उनकी रणनीति क्या है? दुनिया के मन में ऐसे कई सवाल उठ रहे हैं. एक ओर ट्रंप ने ईरान में सत्ता परिवर्तन और अच्छी बातचीत होने और होर्मुज पर गिफ्ट मिलने की बात की है. पाकिस्तान के जरिये ईरान को 15 सूत्री प्रपोजल भेजे जाने का भी दावा है. तो दूसरी ओर पश्चिम एशिया में अमेरिकी सैनिकों की तैनाती बढ़ रही है. अमेरिका के 1000 अतिरिक्त हवाई सैनिक वहां भेजे जाने की रिपोर्ट्स हैं. पिछले हफ्ते 3 युद्धपोतों के साथ अतिरिक्त नौसैनिकों के रवाना होने की खबर आई थी. अमेरिकी कैंप से आ रहे विरोधाभाषी दावों के बीच ईरान के तेवर कड़े हैं. ईरान बातचीत से इनकार कर रहा है.

Indore Viral Video Truth: इंदौर में पेट्रोल-डीजल की किल्लत की अफवाहों के बीच 149 रुपये लीटर पेट्रोल बिकने के एक वीडियो ने आग में घी डालने का काम किया. सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो ने न केवल जनता को डराया, बल्कि प्रशासन की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े कर दिए. हालांकि, जब जांच हुई तो कहानी के पीछे का तकनीकी सच कुछ और ही निकला.

आज का दंगल ईरान युद्ध को लेकर भारत में चल रही तैयारी पर है. ईरान जंग के हालात को देखते हुए सरकार ने दिल्ली में बड़ी बैठक बुलाई है. पार्लियामेंट हाउस में ये बैठक थोड़ी देर में शुरू होने वाली है जिसमें सभी दलों के 2-2 प्रतिनिधियों को बुलाया गया है. ये बैठक रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हो रही है जिसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, विदेश मंत्री एस जयशंकर, संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजीजू और ऊर्वरक मंत्री जेपी नड्डा समेत विदेश सचिव भी शामिल रहेंगे.

ईरान ने बहुत बड़ा दावा किया है ईरान का कहना है कि उसने अमेरिकी नौसेना ने यूएसएस अब्राहम लिंकन विमानवाहक पोत पर हमला किया है ईरान ने अमेरिका के इस एयर क्राफ्ट कैरियर पर क्रूज मिसाइल हमले का दावा किया है. अमेरिका की तरफ से इस हमले पर अभी तक कुछ नहीं कहा गया है. USS अब्राहम लिंकन परमाणु इंजन से चलने वाले निमित्ज श्रेणी का विमानवाहक पोत है. विमानवाहक पोत होने का मतलब एक ऐसे जंगी जहाज होने से है जिसपर फाइटर जेट उतर सकते हैं, यहां डेरा डाल सकते हैं और यहां से उड़ान भर सकते हैं.

मेट्रो की छत फाड़कर नीचे निकला बोरवेल... 100 फीट नीचे बनी सुरंग में हुआ 6 इंच का छेद, ठेकेदार पर केस
पुणे के शिवाजी रोड इलाके में एक निजी बोरवेल की खुदाई के दौरान पुणे मेट्रो की भूमिगत सुरंग में छेद होने का सनसनीखेज मामला सामने आया है. इस लापरवाही ने न केवल करोड़ों की मेट्रो परियोजना की सुरक्षा पर सवाल खड़े किए हैं, बल्कि एक बड़े हादसे को भी न्योता दे दिया था.








