
Trafficked and exploitation: शेल्टर होम से लापता हो गईं 5 उज़्बेक लड़कियां, DCW ने पुलिस को भेजा समन
AajTak
उज्बेकिस्तान की सात लड़कियों ने दिल्ली के चाणक्यपुरी थाने में एफआईआर दर्ज कराई थी. जिसमें उन लड़कियों ने संगीन आरोप लगाते हुए कहा था कि कुछ दिन पहले उन्हें नौकरी के बहाने भारत लाया गया था, लेकिन जब वे यहां पहुंची तो उन्हें वेश्यावृत्ति और सेक्स स्लेव बनने के लिए मजबूर किया गया.
तस्करी और यौन शोषण की शिकायत करने वाली 7 उज़्बेक लड़कियों में से 5 लड़कियां अचानक दिल्ली के एक निजी आश्रय गृह से लापता हो गई हैं. इन लड़कियों ने दिल्ली महिला आयोग से एक अंतरराष्ट्रीय तस्करी और वेश्यावृत्ति रैकेट की शिकायत की थी. अब 5 लड़िकयों के गायब हो जाने के बाद आयोग ने दिल्ली पुलिस को समन जारी किया है.
सात लड़कियों ने दर्ज कराई थी FIR 29 अगस्त 2022 को उज्बेकिस्तान की सात लड़कियों ने दिल्ली के चाणक्यपुरी थाने में एफआईआर दर्ज कराई थी. जिसमें उन लड़कियों ने संगीन आरोप लगाते हुए कहा था कि कुछ दिन पहले उन्हें नौकरी दिलाने के बहाने भारत लाया गया था, लेकिन जब वे यहां पहुंची तो उन्हें वेश्यावृत्ति और सेक्स स्लेव बनने के लिए मजबूर किया गया.
नेपाल के रास्ते लाई गईं थी भारत लड़कियों ने पुलिस को बताया था कि उनमें से कुछ को नेपाल के रास्ते दिल्ली लाया गया था और कुछ को अलग-अलग समय पर पर्यटक वीजा और मेडिकल वीजा पर सीधे भारत लाया गया. जिन्हें नेपाल के माध्यम से लाया गया था, उनके पासपोर्ट और अन्य दस्तावेज नेपाल में ही छीन लिए गए थे और फिर उन्हें दिल्ली लाया गया था. जबकि दूसरी लड़कियों को मेडिकल वीजा पर दिल्ली लाया गया और भारत आने के बाद उनके पासपोर्ट और अन्य दस्तावेज ले लिए गए थे.
वेश्यावृत्ति के लिए किया मजबूर लड़कियों ने बताया कि जब वे भारत पहुंची तो उन्हें वेश्यावृत्ति के लिए मजबूर किया गया. जब उन्होंने इसका विरोध किया, तो उन्हें धमकाया गया और पीटा गया. उनसे कहा गया कि उन्हें पकड़कर जेल में डाल दिया जाएगा. दिल्ली में रहने के दौरान उन्हें अलग-अलग लोगों को बेचा गया और उनके साथ बार-बार बलात्कार किया गया.
चाणक्यपुरी थाने में दर्ज हुई थी एफआईआर आयोग ने इस मामले में दिल्ली पुलिस को नोटिस जारी कर सूचित किया था कि थाना चाणक्यपुरी में धारा आईपीसी की धारा 365/384/323/506/120बी/370 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई थी. 3 आरोपियों को भी गिरफ्तार किया गया. लेकिन, पीड़ित लड़कियों ने 10 आरोपियों का नाम लिया था और जिनमें से 7 आरोपी अभी तक गिरफ्तार नहीं किए गए हैं.
पुलिस ने भेजा था शेल्टर होम पीड़ित लड़कियां अपने देश वापस जाना चाहती थीं, जिसके लिए उन्हें अपने दस्तावेजों की सख्त जरूरत थी. लेकिन दिल्ली पुलिस इसकी व्यवस्था नहीं कर सकी और उन लड़कियों को एक आश्रय गृह में भेज दिया. तभी से वे वहां रह रही थीं. अब दिल्ली महिला आयोग को पता चला है कि पिछले कुछ दिनों से शेल्टर होम से 5 लड़कियां गायब हैं.

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.

भारत में चल रहे India AI Impact Summit 2026 में दो टेक टायकून ने भले ही मंच पर दूसरे से हाथ न मिलाया हो, लेकिन इस वायरल दृश्य के बावजूद मानवता के भविष्य में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के योगदान को लेकर दोनों ही लीडर लगभग एक ही दिशा में सोचते हैं. दोनों का की कहना है कि कुछ ही सालों में मशीन इंसानों से ज्यादा काबिलियत हासिल कर लेंगे.

'अगर डील नहीं हुई तो...', ईरान को अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की खुली चेतावनी, 10 दिन का दिया अल्टीमेटम
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की यह टिप्पणी ऐसे समय आई है जब अमेरिका और ईरान के बीच स्विट्जरलैंड के जिनेवा में परोक्ष वार्ता जारी है. अमेरिकी दूत स्टीव विटकॉफ और जेरेड कुशनर मध्यस्थों के जरिए ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अरकची से बातचीत कर रहे हैं, ताकि परमाणु विवाद खुले टकराव में न बदले.

आयकर विभाग ने आयकर अधिनियम की धारा 133A के तहत जांच करते हुए 2019-20 से 2025-26 तक के छह वित्तीय वर्षों का लगभग 60 टेराबाइट ट्रांजेक्शनल डेटा खंगाला. जांच में सामने आया कि संबंधित बिलिंग सॉफ्टवेयर प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल देशभर में एक लाख से अधिक रेस्टोरेंट करते हैं और यह भारत के रेस्टोरेंट बाजार का लगभग 10 प्रतिशत कवर करता है.

मेघालय के री-भोई जिले में बर्नीहाट के पास क्लिंकर से भरे ट्रक ने माउंट जियोन अकादमी की स्कूल बस को पीछे से टक्कर मार दी. हादसे में छात्र मैक्सवेल लिंगदोह की मौत हो गई, जबकि सात बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए. उन्हें गुवाहाटी अस्पताल भेजा गया. हादसे के बाद ट्रक चालक और हेल्पर फरार हो गए, पुलिस उनकी तलाश कर रही है.

पाकिस्तान में इमरान खान की जेल की हालत गंभीर होती जा रही है. उनके खिलाफ सियासी और सैन्य दबाव बढ़ रहा है. असिम मुनीर ने 5000 सैनिकों को तैनात कर विरोध को दबाने की कोशिश की है. इमरान खान की स्वास्थ्य स्थिति चिंताजनक है और उनकी आंख की रोशनी कमजोर हो गई है. सुप्रीम कोर्ट ने मेडिकल कमिटी गठित कर उनके इलाज का आदेश दिया है. विपक्ष और उनकी बहनों ने इमरान के रिहाई की मांग को लेकर सड़कों पर विरोध शुरू किया है.

क्या अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है? ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे? हालांकि अमेरिका के लिए सब इतना आसान भी नहीं होने वाला, क्योंकि ईरान पूरी ताकत से मुकाबला करने के लिए तैयार है.

भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए ओडिशा सरकार ने बड़ी कार्रवाई की है. बरगढ़ जिले के पद्मपुर में तैनात एक ओडिशा प्रशासनिक सेवा अधिकारी को रिश्वत लेने के आरोप में निलंबित कर दिया है. जिला कलेक्टर की रिपोर्ट के आधार पर यह कदम उठाया गया. राजस्व और आपदा प्रबंधन विभाग ने साफ किया है कि विभाग में भ्रष्टाचार के लिए 'जीरो टॉलरेंस' नीति लागू है और दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा.

आजतक से खास बातचीत में स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने बीजेपी में दो विचारधाराओं की बात कही. उन्होंने बताया कि एक विचारधारा अत्याचारी प्रकृति की है जबकि दूसरी नहीं. उन्होंने बटुकों के सम्मान के लिए ब्रजेश पाठक की प्रशंसा की. साथ ही समाजवादी पार्टी और बीजेपी दोनों को राजनीतिक पार्टियों के रूप में बताया. सीएम योगी पर उन्होंने खुलकर वार किए. देखें वीडियो.




