
TMC Protest: 'रोक सकें तो रोक लें', दिल्ली में प्रदर्शन से पहले अभिषेक बनर्जी ने केंद्र को दी चुनौती
AajTak
दिल्ली में टीएमसी के विरोध प्रदर्शन से अभिषेक बनर्जी ने कोलकाता एयरपोर्ट पर केंद्र को चुनौती देते हुए कहा कि अगर आप सकें तो रोक लें. उन्होंने कहा कि केंद्र द्वारा बंगाल के लोगों का बकाया जारी किए जाने तक आंदोलन जारी रहेगा.
दिल्ली में टीएमसी के विरोध प्रदर्शन से पहले अभिषेक नेता ने कहा कि वह दिल्ली से ही केंद्र सरकार को चुनौती दे रहे हैं. टीएमसी का आरोप है कि केंद्र सरकार मनरेगा और आवास योजना के लिए फंड देने से इनकार कर रही है, जिसके विरोध में गांधी जयंती यानी आज तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ताओं का राजघाट पर प्रदर्शन है.
कोलकाता एयरपोर्ट पर उन्होंने केंद्र को चुनौती पेश करते हुए कहा कि अगर आप सकें तो रोक लें. उन्होंने कहा कि मैं किसी जांच एजेंसी को चुनौती नहीं दे रहा हूं. मुझे जो भी कहना था, मैंने कह दिया है. मैं उस चुनौती को दिल्ली की धरती से फिर सामने रखूंगा.
CBI ने की साढ़े 8 घंटे की पूछताछ, अभिषेक बनर्जी ने बाहर आकर केंद्र सरकार पर बोला हमला
अभिषेक बनर्जी ने कहा, सांसद और मंत्रियों की मीटिंग होगी, जिसमें विचार-विमर्श करने के बाद आगे का रास्ता निकाला जाएगा. टीएमसी समर्थकों की 49 बसें आज दिल्ली पहुंच रही हैं. टीएमसी 2 अक्टूबर को राजघाट पर अपने सांसदों और राज्य मंत्रियों के साथ शांतिपूर्ण धरना देगी.
पार्टी पदाधिकारियों ने कहा कि अगले दिन MGNREGA (महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना) जॉब कार्ड धारकों की एक शांतिपूर्ण रैली निकाली जाएगी. दोनों कार्यक्रमों की लाइव स्ट्रीमिंग की जाएगी.
टीएमसी ने बंगाल से श्रमिकों और कार्यकर्ताओं को दिल्ली लाने के लिए भारतीय रेलवे से किराए पर विशेष ट्रेनों की मांग की थी, लेकिन रेलवे ने इनकार कर दिया था, जिसके बाद क्षेत्रीय पार्टी ने बसें जुटाईं.

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.












