
The Kashmir Files में कई झूठ सामने आए; 1990 में फारूख अब्दुल्ला नहीं, राज्यपाल थे कश्मीर के शासक: उमर अदुल्ला
AajTak
The Kashmir Files Row: जम्मू कश्मीर में शासन कर रहे नेशनल कॉन्फ्रेंस के लीडर फारूक अब्दुल्ला के बेटे उमर अब्दुल्ला ने 'The Kashmir Files' पर कई सवाल उठाए हैं. उन्होंने फिल्म को मनगढ़ंत करार दिया और कहा कि कश्मीर में पंडितों की सुरक्षित वापसी के लिए संघर्ष जारी रखेंगे.
नेशनल कांफ्रेंस के कार्यकारी अध्यक्ष और जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने फिल्म-द कश्मीर फाइल्स को एक मनगढ़ंत कहानी करार दिया है. उन्होंने शुक्रवार को कहा कि 'द कश्मीर फाइल्स' फिल्म में कई झूठी बातें दिखाई गई हैं. उस समय फारूक अब्दुल्ला जम्मू-कश्मीर के सीएम नहीं थे. नेशनल कॉन्फ्रेंस नेता के मुताबिक, राज्य में उस दौरान राज्यपाल जगमोहन का शासन था और देश में वीपी सिंह की सरकार थी जिसे बीजेपी का समर्थन हासिल था.
दक्षिण कश्मीर के कुलगाम जिले में एक रैली के दौरान पत्रकारों से बातचीत में अब्दुल्ला ने आगे कहा, उस दौरान कश्मीरी पंडित मारे गए इस बात का पछतावा है, लेकिन मुसलमान और सिख भी मारे गए थे. बहुत से मुसलमान पलायन कर गए, जो अभी तक वापस नहीं आए. नेशनल कॉन्फ्रेंस ने कश्मीरी पंडितों की सहज वापसी के लिए काम किया, लेकिन इस फिल्म ने प्रयासों को नुकसान पहुंचाया है. अब्दुल्ला ने वादा किया कि पंडितों की घाटी में सुरक्षित वापसी के लिए संघर्ष जारी रखेंगे.
सबसे पहले, यह साफ नहीं था कि 'द कश्मीर फाइल्स' एक डॉक्यूमेंट्री थी या फीचर फिल्म. अगर यह एक डॉक्यूमेंट्री है तो यह ठीक था, लेकिन निर्माताओं ने खुद दावा किया है कि फिल्म वास्तविकता पर आधारित है. लेकिन सच बात यह है कि फिल्म में कई झूठ दिखाए गए हैं और सबसे बड़ी बात यह है कि इसे गलत तरीके से दिखाया गया है कि उस दौरान जम्मू कश्मीर में नेशनल कॉन्फ्रेंस की सरकार थी. फैक्ट यह है कि जब कश्मीरी पंडितों ने घाटी छोड़ी थी, तब 1990 में जम्मू-कश्मीर में राज्यपाल शासन था. यही नहीं, केंद्र में यह वीपी सिंह के नेतृत्व वाली भाजपा समर्थित सरकार थी.
उधर, 'द कश्मीर फाइल्स' के डायरेक्टर विवेक रंजन अग्निहोत्री को देश के गृह मंत्रालय ने Y कैटेगरी की सुरक्षा दी है. इंटेलिजेंस ब्यूरो के थ्रेट परसेप्शन रिपोर्ट के आधार पर यह सुरक्षा उपलब्ध कराई गई है.
कश्मीरी पंडितों के विस्थापन और उन पर हुए अत्याचार पर बनी 'द कश्मीर फाइल्स' फिल्म में बॉलीवुड के दिग्गज कलाकार अनुपम खेर, मिथुन चक्रवर्ती, पल्लवी जोशी, दर्शन कुमार, चिन्मय मांडलेकर, भाषा सुंबली ने अहम भूमिकाएं निभाई हैं. यह फिल्म गुरुवार तक यानी पहले हफ्ते में करीब 98 करोड़ रुपए का बिजनेस कर चुकी है. 12 करोड़ की लागत से बनी यह फिल्म जल्द ही 100 करोड़ के क्लब में शामिल हो जाएगी.

रैसी जिले के महोर क्षेत्र में रामाकुंडा मोड़ के पास एक प्राइवेट कार सड़क से फिसलकर खाई में गिर गई. हादसे में हकनवाज (22), उनकी बहन शहरीजा राहि (18) और उनके चचेरे भाई रफ़ाकत हुसैन (15) की मौत हो गई. पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका महोर अस्पताल में इलाज चल रहा है. ड्राइवर ने अंधे मोड़ पर नियंत्रण खो दिया था.

Harish Rana Dies: हरीश राणा को मिल गई 'इच्छामृत्यु', एम्स में 10 दिन भर्ती रहने के बाद ली आखिरी सांस
Harish Rana News: भारत में निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति पाने वाले पहले व्यक्ति हरीश राणा का AIIMS में निधन हो गया. वे साल 2013 से कोमा में थे. सुप्रीम कोर्ट ने 11 मार्च को उन्हें इच्छामृत्यु की अनुमति दी थी, जिसके बाद अस्पताल में उनके लाइफ सपोर्ट को स्टेप वाइज हटाया गया. डॉक्टर सीमा मिश्रा की अगुवाई में विशेषज्ञ टीम ने पूरी प्रक्रिया पूरी की.

अहमदाबाद के लालदरवाजा इलाके में SDPI (सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया) ने यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) बिल के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया. पुलिस की मंजूरी नहीं होने के कारण प्रदर्शन कर रहे नेताओं और कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया. इस दौरान SDPI कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच हल्का टकराव भी देखने को मिला. SDPI नेताओं ने आरोप लगाया कि सरकार ने विधानसभा में बहुमत के बल पर UCC बिल को मनमाने तरीके से पारित किया है और इसे मुस्लिम विरोधी बताया. मौके पर सुरक्षा बढ़ाकर स्थिति को नियंत्रित किया गया.

पश्चिमी एशिया में युद्ध के बीच भारत की चिंताएं तेल और गैस सप्लाई को लेकर बढ़ी हुई हैं. प्रधानमंत्री ने ताजा हालात की जानकारी सदन में बोलते हुए देश को दी. अब आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कर्तव्य भवन-2 में अहम बैठक की है. करीब डेढ़ घंटे तक चली इस बैठक में CDS और तीनों सेनाओं के प्रमुख भी मौजूद रहे, जिन्होंने होर्मुज से तेल और गैस की सप्लाई को लेकर चर्चा की. देखें वीडियो.

पश्चिम एशिया के हालात सुधरते नहीं दिख रहे..ट्रंप ने ईरान के पावर प्लांट पर 5 दिनों तक हमला ना करने की हामी जरूर भरी है लेकिन अब भी हमले थमे नहीं है. पश्चिम एशिया के हालात को देखते हुए भारत ने भी अपनी तैयारी मुकम्मल कर रखी है. राजनाथ सिंह ने एक हाईलेवल मीटिंग बुलाकर तैयारी की समीक्षा की. तो भारतीय एलपीजी टैंकरों की सुरक्षा के लिए भारतीय युद्धपोत हॉर्मुज पहुंच चुके हैं. पीएम मोदी ने कल लोकसभा में साफ कह दिया था कि तेल सप्लाई में रुकावट या नागरिकों और पावर प्लांट पर हमला मंजूर नहीं.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ईरान जंग पर राज्यसभा में कहा कि पश्चिम एशिया में चल रहे इस युद्ध को तीन हफ्ते से ज्यादा का समय हो चुका है. इसने पूरे विश्व को गंभीर ऊर्जा संकट में डाल दिया है. इसका असर भारत पर भी पड़ रहा है. गल्फ देशों में करीब एक करोड़ भारतीय रहते हैं, वहां काम करते हैं. उनके जीवन की रक्षा भी भारत के लिए चिंता का विषय है. होर्मुज स्ट्रेट में बड़ी संख्या में जहाज फंसे हैं. उनके क्रू मेंबर्स भी अधिकतर भारतीय हैं. यह भी भारत के लिए चिंता का विषय है. ऐसे में जरूरी है कि भारत के इस उच्च सदन से दुनिया में संवाद का संदेश जाए. हम गल्फ के देशों के साथ लगातार संपर्क में हैं. हम ईरान, इजरायल और अमेरिका के साथ भी संपर्क में हैं. हमने डीएस्केलेशन और होर्मुज स्ट्रेट खोले जाने पर भी लगातार बात की है. भारत ने नागरिकों पर, सिविल इंफ्रास्ट्रक्चर पर, एनर्जी और ट्रांसपोर्टेशन इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमलों का विरोध किया है.







