
The Kapil Sharma Show: कृष्णा अभिषेक ने Alia Bhatt को पूछा- 'कब आ रही है Kapoor & Bahus'
AajTak
चैनल ने शो का प्रोमो शेयर किया है जिसमें आलिया अपनी अपकमिंग फिल्म RRR की टीम के साथ प्रमोशन के लिए पहुंची हैं. बातचीत के दौरान कॉमेडियन कृष्णा अभिषेक आलिया से कहते हैं 'मुझे आपकी वो पिक्चर बहुत अच्छी लगी थी कपूर एंड सन्स. उसका सीक्वल कब आ रहा है.'
आलिया भट्ट अपने रिलेशनशिप को लेकर अब काफी ओपन हो चुकी हैं. वे अपने बॉयफ्रेंड रणबीर कपूर संग इवेंट्स में जाती हैं, उनपर पूछे सवालों का जवाब देती हैं. कुल मिलाकर कहा जाए तो आलिया अब अपने रिश्ते पर खुलेआम बात करने से नहीं डरती हैं. पर कई दफा जब बात किसी और चीज की हो, और आलिया को रणबीर के नाम से छेड़ दिया जाए, तो एक्ट्रेस शरमाती हुई भी नजर आई हैं. ऐसा ही कुछ द कपिल शर्मा शो के सेट पर देखने को मिला.

मुंबई में आयोजित इवेंट 'द ऑनर्स' में जब करीना कपूर खान ने कदम रखा, तो सबकी निगाहें उन्हीं पर ठहर गईं. रेड कार्पेट पर बेबो का अंदाज हमेशा की तरह जुदा और बेहद ग्लैमरस था. इस खास मौके के लिए करीना ने एक बेहद दिलकश लाल रंग का गाउन चुना, जो न केवल उनकी खूबसूरती में चार चांद लगा रहा था, बल्कि इसका एक खास ऐतिहासिक कनेक्शन भी था.












