
Tech Tips: घर के हर कोने में नहीं पहुंचता वाईफाई कनेक्शन? पुराना एंड्रॉयड फोन चुटकियों में दूर कर देगा दिक्कत
ABP News
Use Android Phone As Wi-Fi Extender: पावरफुल राउटर के बाद भी घर के हर कोने तक वाईफाई सिग्नल नहीं पहुंच पाते. इस समस्या से निपटने के लिए पुराने एंड्रॉयड फोन को Wi-Fi Extender बनाया जा सकता है.
Use Android Phone As Wi-Fi Extender: Wi-Fi 7 और Wi-Fi 8 आने के बाद भी घर के हर कोने में इंटरनेट कवरेज मिलना मुश्किल लग रहा है. अगर आप बड़े घर में रहते हैं तो कई ऐसे कोने होते हैं, जहां वाईफाई कवरेज नहीं पहुंच पाती. ऐसे में राउटर के पास आना पड़ता है या वाईफाई एक्सटेंडर की मदद लेनी पड़ती है. इसके लिए कई लोग पावरफुल राउटर चुनते हैं या वाई-फाई मेश सेटअप लगवा लेते हैं. ये दोनों ही ऐसे तरीके हैं, जिनसे आपकी जेब पर बोझ बढ़ना तय है. आज हम आपको ऐसा तरीका बताने जा रहे हैं, जिससे आप पुराने एंड्रॉयड फोन को वाईफाई एक्सटेंडर के तौर पर यूज कर पाएंगे.
ऐसे Wi-Fi Extender का काम करेगा पुराना फोन
पुराने फोन को रीयूज करने के कई तरीके हैं. इनमें से एक इसे वाईफाई एक्सटेंडर के तौर पर यूज करने का है. आपका फोन घर के वाईफाई सिग्नल को रिसीव कर इसे रीब्रॉडकास्ट करेगा. आसान भाषा में समझें तो यह मोबाइल हॉटस्पॉट की तरह ही काम करेगा, लेकिन इसमें मोबाइल डेटा की जगह वाईफाई डेटा का यूज किया जाएगा. यह मेश सिस्टम जितना पावरफुल नहीं होगा, लेकिन एक डिवाइस को आसानी से कनेक्ट कर पाएगा.
फोन को Wi-Fi Extender कैसे बनाएं?













