
iPhone 17 Pro Max खरीदा है तो तुरंत चेंज कर लें ये 4 सेटिंग, चोरी से प्राइवेसी तक में आएंगी काम
ABP News
iPhone Security And Privacy Setting: iPhone 17 Pro Max में प्राइवेसी और सिक्योरिटी के लिए कई सेटिंग्स आती हैं, जिन्हें चेंज कर आप अपने आईफोन को फुलप्रूफ बना सकते हैं.
iPhone Security And Privacy Setting: आईफोन को कई स्मार्टफोन्स की तुलना में अधिक सिक्योर समझा जाता है. इसमें कई ऐसी सेटिंग्स होती हैं, जो यूजर को प्राइवेसी और सिक्योरिटी के लिए कंट्रोल देती हैं. हालांकि, इनमे से अधिकतर सेटिंग बाई डिफॉल्ट टर्न ऑफ होती हैं. अगर आपके पास iPhone 17 Pro Max है तो हम आपको iPhone Security And Privacy Setting सेटिंग्स के बारे में बताने जा रहे हैं, जिससे आप इसे बिल्कुल सिक्योर कर पाएंगे. इन सेटिंग्स को चेंज करना बहुत आसान है और कुछ ही स्टेप्स में आप आईफोन को एकदम फुलप्रूफ बना पाएंगे.
ऐप ट्रैकिंग को करें बंद
जब भी आप कोई ऐप इंस्टॉल करते हैं तो यह आपको ट्रैक करने की परमिशन मांगती है. आप इस परमिशन को Deny कर सकते हैं. अगर आप यह Allow करते हैं तो ये ऐप्स आपको इंटरनेट पर ट्रैक कर सकती हैं. अगर आपने पहले किसी ऐप को परमिशन दी हुई है तो उसे भी कैंसिल कर सकते हैं. इसके लिए सेटिंग में जाक प्राइवेसी और सिक्योरिटी को चूज करें. यहां ट्रैकिंग के ऑप्शन को ऑफ कर दें.
Face ID इनेबल करना भी है जरूरी

'थप्पड़' मारते ही कैसे काम करने लगता है टीवी का रिमोट? ज्यादातर लोगों को नहीं है असली वजह की जानकारी
TV Remote Hack: ऐसा क्यों होता है कि टीवी के रिमोट को 'थप्पड़' मारने पर वह काम करने लगता है? कम ही लोगों को इसका कारण पता है.












