
Team India ICC World Cup 2023: वर्ल्ड कप से पहले टीम इंडिया के लिए पहेली बनीं ये 5 चीजें, क्या होगा रोहित एंड कंपनी का गेम प्लान?
AajTak
आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 का आगाज 5 अक्टूबर से हो रहा है. 19 नवंबर को फाइनल खेला जाएगा. 8 अक्टूबर को टीम इंडिया वर्ल्ड कप में अपना पहला मैच चेन्नई में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेलेगी. लेकिन ऑस्ट्रेलिया से हुई हालिया सीरीज और एशिया कप में रोहित एंड कंपनी के लिए कई सवाल भी खड़े हुए हैं.
Team India Challenges in ICC ODI World Cup 2023: वेस्टइंडीज, फिर एशिया कप 2023 और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज फतेह करने के बाद भारतीय क्रिकेट टीम अब सीधे वर्ल्ड कप के मोर्चे पर उतरेगी. रोहित शर्मा पहली बार वनडे वर्ल्ड कप में टीम इंडिया की कमान संभाल रहे हैं. 2011 के बाद टीम इंडिया एक बार फिर से घरेलू सरजमीं पर वर्ल्ड कप जीतने उतरेगी. ऐसे में एक बार फिर से इतिहास दोहराने का मौका है. वर्ल्ड कप में 8 अक्टूबर को चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में भारतीय टीम अपना पहला मैच खेलेगी, लेकिन इससे पहले अब भी कई ऐसे सवाल हैं. जिनका जवाब टीम इंडिया को नहीं मिल पाया है.
दरअसल, हेड कोच राहुल द्रविड़ और कप्तान रोहित शर्मा ने वर्ल्ड कप 2023 से पहले इतने प्रयोग कर डाले हैं कि टीम इंडिया के फैन्स भी कन्फ्यूज हो गए हैं. देखा जाए तो अब तक यह तय नहीं हैं कि टीम इंडिया के पास ऐसे कौन से 11 खिलाड़ी हैं, जो वर्ल्ड कप कप के सारे मैच खेलेंगे. क्योंकि वेस्टइंडीज दौरा, फिर एशिया कप और उसके बाद ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे मैचों के दौरान 'प्रयोग' की नई मिसाल साबित की है.
अब फाइनल टीम इंडिया वर्ल्ड कप के मोर्चे पर खेलने के लिए उतरेगी, लेकिन अब भी टीम इंडिया के कॉम्बिनेशन में 5 ऐसी चीजें हैं. जिसे लेकर टीम इंडिया को हल नहीं मिल पा रहा है.
1: विकेटकीपिंग कौन केएल राहुल या ईशान किशन?
विकेटकीपिंग को लेकर टीम इंडिया में प्रयोग चरम पर है. ईशान किशन ठीक-ठाक कीपिंग कर रहे थे. लेकिन, केएल राहुल का फिटनेस चेक करने के लिए ईशान किशन की जगह उनको एशिया कप में ग्लव्स दे दिए गए. इसके बाद ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज के मोहाली में 22 सितंबर को खेले गए पहले वनडे मैच में तो राहुल ने एक के बाद कई मौके छोड़े. सूर्या का हाथों में आया थ्रो उन्होंने छोड़ दिया. इस मैच में कई मौकों पर वह गेंद कलेक्ट नहीं कर पाए, कई बार उन्होंने गेंद छोड़ी. इसका ही नतीजा हुआ कि इंदौर में ईशन किशन ने कीपिंग की.
क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 की फुल कवरेज के लिए क्लिक करें

रमजान के महीने में देश के कई हिस्सों में सांप्रदायिक तनाव की घटनाएं सामने आई हैं. खासकर मध्यप्रदेश के जबलपुर, हैदराबाद और कर्नाटक के बागलकोट में हालात तनावपूर्ण रहे. जबलपुर के सिहोरा इलाके में मंदिर और मस्जिद के बीच आरती और नमाज के समय विवाद हुआ जिसने तोड़फोड़ और पथराव को जन्म दिया. पुलिस ने कई आरोपियों को गिरफ्तार किया है और स्थिति को नियंत्रण में रखने के लिए कार्रवाई कर रही है.

उत्तराखंड के पौड़ी जनपद के श्रीनगर में स्थित लोकप्रिय धारी देवी मंदिर के पास बहने वाली अलकनंदा नदी में बड़ा हादसा टल गया. नदी में दो बोटों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हुई जिसके कारण कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई. टक्कर के बाद एक चालक नदी में गिर गया जबकि दूसरी बोट अनियंत्रित होकर बीच धारा में घूमती रही. सौभाग्यवश चालक तैरकर सुरक्षित बाहर आ गया और बोट संचालकों की सूझबूझ से सभी सवार सुरक्षित बचा लिए गए.

ब्राजील के राष्ट्रपति लूला डा सिल्वा ने इस इंटरव्यू ब्रिक्स करेंसी पर विस्तार से बात की. उन्होंने कहा कि हमने यह नहीं कहा कि हम ब्रिक्स करेंसी बनाएंगे. ब्रिक्स के अंदर नई करेंसी बनाने पर कोई बहस नहीं है. लेकिन यह जरूरी नहीं है कि ब्राजील और इंडिया के बीच ट्रेड डील US डॉलर में ही हो. हम इसे अपनी करेंसी में भी कर सकते हैं.

दिल्ली में AI इम्पैक्ट समिट के दौरान युवा कांग्रेस के कुछ कार्यकर्ताओँ ने शर्ट उतारकर सार्वजनिक रूप से विवादास्पद प्रदर्शन किया. इस घटना के बाद पुलिस ने 5 से 6 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया. बीजेपी ने इस प्रदर्शन पर तीखा हमला किया है और संबित पात्रा ने कहा कि इस प्रदर्शन को जानबूझकर किया गया था. AI समिट में इस तरह के प्रदर्शन ने वहां की शांति भंग कर दी.

आज का दंगल घरेलू सियासत में देश के वैश्विक अपमान पर है. क्योंकि दिल्ली में चल रहे एआई इम्पैक्ट समिट में आज ऐसी घटना हुई है जिसे लेकर बीजेपी हमलावर है. दिल्ली में चल रहे जिस एआई समिट में शामिल होने के लिए दुनिया भर से नेता-उद्योगपति-टेक्नोकरेट्स भारत आए हुए हैं. उसी मेले में जाकर युवा कांगरसे के 10 कार्यकर्तां ने यूएस डील के विरोध में प्रदर्शन करना शुरू कर दिया. ये कार्यकर्ता अपनी टीशर्ट उतारकर उसे बैनर की तरह लहराकर प्रदर्शन कर रहे थे.

दिल्ली के मुखर्जी नगर में 1 साल 9 माह के बच्चे हादी की मौत का मामला सामने आया है. एसएफएस फ्लैट्स के पार्क में मौसी आजरा पर गला दबाने की आशंका है. स्थानीय लोगों ने बच्चे को छुड़ाकर न्यूलाइफ अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित किया. पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में लिया है. शव को पोस्टमार्टम के लिए बाबू जगजीवन राम अस्पताल भेजा गया है.

तिरुवनंतपुरम में आधी रात को 14 साल के लड़के की जॉयराइड, माता-पिता को घर में बंद कर खाई में गिराई कार
तिरुवनंतपुरम में एक नाबालिग लड़के ने अपने माता-पिता को घर में बंद कर आधी रात को कार निकाली और दोस्त के साथ घूमने निकल गया. तभी करमना में कार रेलिंग तोड़कर कई फीट नीचे जा गिरी, लेकिन दोनों नाबालिग चमत्कारिक रूप से बच गए. पढ़ें इस हादसे की हैरान करने वाली कहानी.

एआई समिट में प्रदर्शन के मामले में इंडियन यूथ कांग्रेस के चार कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया है. सूत्रों के अनुसार आरोपियों ने पहले काले छाते पर प्रिंटेड स्टिकर लगाकर मंडपम में प्रवेश की योजना बनाई थी, लेकिन सुरक्षा जांच में पकड़े जाने की आशंका के चलते उन्होंने प्लान बदलकर टी-शर्ट पर स्टिकर लगवाए.

दिल्ली से मेरठ के बीच यात्रा को तेज और आसान बनाने की दिशा में 82 किमी लंबे दिल्ली-मेरठ आरआरटीएस कॉरिडोर पर चलने वाली नमो भारत रैपिड रेल ने सराय काले खां से मेरठ के बेगमपुल तक सफल ट्रायल रन पूरा कर लिया है. करीब 160 किमी प्रति घंटे की रफ्तार वाली यह ट्रेन दोनों शहरों के बीच सफर को 55-60 मिनट में पूरा करेगी, जिससे दिल्ली, गाजियाबाद और मेरठ के यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी.

दिल्ली में अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी को पराजित करने के बाद रेखा गुप्ता की अगुवाई में बीजेपी की सरकार एक साल पूरी कर चुकी है. इस मौके पर सीएम रेखा गुप्ता ने दावा किया कि उन्होंने अपने वादों को पूरा करने की कोशिश की है. साथ ही अपने एक वर्ष की उपलब्धियां भी बताईं. देखें वीडियो.



