
Taliban प्रेमियों की केरल में बढ़ रही तादाद! सीपीएम के दस्तावेज से विस्फोटक खुलासे
AajTak
केरल में सरकार चला रही सीपीएम पार्टी ने ये खुलासा किया है कि राज्य के मुस्लिम वर्ग में तालिबान का समर्थन करने वाली भावना बढ़ रही है. इसका मतलब ये हुआ कि तालिबान की क्रूरता और कट्टरपंथी सोच जो पूरी दुनिया के लिए एक ख़तरा है वो केरल के कुछ मुसलमानों को बहुत पसंद आ रही है. ये सोच आने वाले समय में देश की सुरक्षा के लिए चुनौती बन सकती है. ये खुलासा सरकार चला रही सीपीएम ने अपने एक इंटरनल डॉक्यूमेंट में किया है इसलिए इसकी गंभीरता और बढ़ जाती है. सीपीएम ने इस आंतरिक दस्तावेज़ में लिखा है कि ये चिंता की बात है कि केरल में तालिबान का समर्थन करने वाली सोच का विस्तार हो रहा है. सीपीएम ने इस तरह की भावनाओं को भड़काने के लिए जमात-ए-इस्लामी संगठन को ज़िम्मेदार ठहराया है. इस खुलासे में सबसे हैरान करने वाली बात ये है कि जमात-ए-इस्लामी केरल की पढ़ी-लिखी महिलाओं को अपनी विचारधारा से जोड़ने की कोशिश कर रहा है. देखें ये वीडियो.

कोलंबिया में एक विमान क्रैश हो गया, हादसे में मरने वालों की संख्या 66 हो गई है. कोलंबिया वायुसेना का विमान हरक्यूलिस सी-130 विमान रनवे से उड़ान भरते समय क्रैश कर गया. कोलंबियाई वायु सेना के विमान हादसे के बाद तुरंत बचावकर्मी मौके पर पहुंचे और अभियान शुरू किया. जानकारी के मुताबिक विमान में 125 लोग सवार थे.












