
T20 WC, Ind Vs Pak: 'क्या रोहित को ड्रॉप कर देंगे?', PAK से हार के बाद पत्रकार के सवाल पर भड़के विराट कोहली
AajTak
T20 WC, Ind Vs Pak: भारत ने पाकिस्तान के सामने अपना पहला मैच गंवा दिया है. हार के बाद कप्तान विराट कोहली ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि पाकिस्तान ने हमसे बेहतर खेल दिखाया, साथ ही रोहित को लेकर हुए एक सवाल पर विराट का अलग रुप देखने को मिला.
T20 WC, Ind Vs Pak: भारत की पाकिस्तान के खिलाफ टी-20 वर्ल्ड कप के महामुकाबले में शर्मनाक हार हुई है. वर्ल्ड कप मुकाबलों में ऐसा पहली बार हुआ है, जब पाकिस्तान ने भारत को हराया है. मैच के बाद जब कप्तान विराट कोहली ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की, तब कुछ ऐसा सवाल हुआ कि वो खुद हैरान रह गए. एक पत्रकार ने टीम इंडिया की प्लेइंग-11 पर सवाल खड़े किए, तब विराट का अलग रुख देखने को मिला. प्रेस कॉन्फ्रेंस में पाकिस्तान के एक पत्रकार ने विराट कोहली से सवाल किया कि टीम इंडिया के सेलेक्शन पर सवाल हो रहे हैं, क्या ईशान किशन को रोहित शर्मा की जगह लाया जा सकता था? इस सवाल पर विराट कोहली ने पहले कहा कि ये बहुत ही बहादुरी भरा सवाल है. Journalist asking "Ishan could've been better option than Rohit" 😭😭 Perfect Reply from Virat 💯#INDvPAKpic.twitter.com/TQYTxHtBnC "Will you drop Rohit Sharma from T20Is?" 🤔@imVkohli had no time for this question following #India's loss to #Pakistan.#INDvPAK #T20WorldCup pic.twitter.com/sLbrq7z2PW

पश्चिमी एशिया में युद्ध के बीच भारत की चिंताएं तेल और गैस सप्लाई को लेकर बढ़ी हुई हैं. प्रधानमंत्री ने ताजा हालात की जानकारी सदन में बोलते हुए देश को दी. अब आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कर्तव्य भवन-2 में अहम बैठक की है. करीब डेढ़ घंटे तक चली इस बैठक में CDS और तीनों सेनाओं के प्रमुख भी मौजूद रहे, जिन्होंने होर्मुज से तेल और गैस की सप्लाई को लेकर चर्चा की. देखें वीडियो.

पश्चिम एशिया के हालात सुधरते नहीं दिख रहे..ट्रंप ने ईरान के पावर प्लांट पर 5 दिनों तक हमला ना करने की हामी जरूर भरी है लेकिन अब भी हमले थमे नहीं है. पश्चिम एशिया के हालात को देखते हुए भारत ने भी अपनी तैयारी मुकम्मल कर रखी है. राजनाथ सिंह ने एक हाईलेवल मीटिंग बुलाकर तैयारी की समीक्षा की. तो भारतीय एलपीजी टैंकरों की सुरक्षा के लिए भारतीय युद्धपोत हॉर्मुज पहुंच चुके हैं. पीएम मोदी ने कल लोकसभा में साफ कह दिया था कि तेल सप्लाई में रुकावट या नागरिकों और पावर प्लांट पर हमला मंजूर नहीं.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ईरान जंग पर राज्यसभा में कहा कि पश्चिम एशिया में चल रहे इस युद्ध को तीन हफ्ते से ज्यादा का समय हो चुका है. इसने पूरे विश्व को गंभीर ऊर्जा संकट में डाल दिया है. इसका असर भारत पर भी पड़ रहा है. गल्फ देशों में करीब एक करोड़ भारतीय रहते हैं, वहां काम करते हैं. उनके जीवन की रक्षा भी भारत के लिए चिंता का विषय है. होर्मुज स्ट्रेट में बड़ी संख्या में जहाज फंसे हैं. उनके क्रू मेंबर्स भी अधिकतर भारतीय हैं. यह भी भारत के लिए चिंता का विषय है. ऐसे में जरूरी है कि भारत के इस उच्च सदन से दुनिया में संवाद का संदेश जाए. हम गल्फ के देशों के साथ लगातार संपर्क में हैं. हम ईरान, इजरायल और अमेरिका के साथ भी संपर्क में हैं. हमने डीएस्केलेशन और होर्मुज स्ट्रेट खोले जाने पर भी लगातार बात की है. भारत ने नागरिकों पर, सिविल इंफ्रास्ट्रक्चर पर, एनर्जी और ट्रांसपोर्टेशन इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमलों का विरोध किया है.










