
T20 वर्ल्ड कप के लिए भारत नहीं आएगी बांग्लादेशी टीम, IPL विवाद के बीच BCB का फैसला
AajTak
बांग्लादेशी टीम को टी20 वर्ल्ड कप 2026 के दौरान अपने चारों ग्रुप मैच भारत में निर्धारित किए गए हैं. तीन मुकाबले कोलकाता और एक मैच मुंबई में होने हैं
बांग्लादेश की टीम आईसीसी मेन्स टी20 वर्ल्ड कप 2026 खेलने के लिए भारत नहीं जाएगी. बांग्लादेश के खेल सलाहकार आसिफ नजरुल ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए इस बात की पुष्टि की है. नजरुल ने कहा कि बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) ने बैठक के बाद इस बात का फैसला लिया है.
आसिफ नजरुल ने फेसबुक पर लिखा, 'बांग्लादेश विश्व कप खेलने के लिए भारत नहीं जाएगा. बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने आज (4 जनवरी) यह फैसला लिया है. हम इस फैसले का स्वागत करते हैं, जो इंडियन क्रिकेट बोर्ड की आक्रामक सांप्रदायिक नीतियों के जवाब में लिया गया है.
बीसीबी का ये फैसला बांग्लादेशी गेंदबाज मुस्ताफिजुर रहमान को इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) से बाहर करने के बाद लिया गया है. भारतीय क्रिकेट नियंत्रण बोर्ड (BCCI) ने कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) को निर्देश दिया था कि वो मुस्ताफिजुर रहमान को अपनी टीम से रिलीज कर दे. केकेआर ने बीसीसीआई के निर्देशों का पालन करते हुए मुस्ताफिजुर को रिलीज कर दिया था.
मुस्ताफिजुर को रिलीज करने के बाद खड़ा हुआ बवाल कोलकाता नाइट राइडर्स ने मुस्ताफिजुर रहमान को पिछले महीने हुई आईपीएल नीलामी में 9.20 करोड़ रुपये में खरीदा था. भारत के कुछ धार्मिक और राजनीतिक संगठनों की ओर से बांग्लादेशी खिलाड़ी के आईपीएल में खेलने पर सवाल उठाए गए,जिसके बाद बीसीसीआई ने बड़ा निर्णय लिया था.
बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने शुक्रवार को 2026 के लिए अपने घरेलू अंतरराष्ट्रीय कार्यक्रम की घोषणा की थी, जिसमें भारत के खिलाफ सीमित ओवरों की सीरीज़ भी शामिल है. यह सीरीज पहले 2025 में प्रस्तावित थी, लेकिन बाद में इसे टाल दिया गया था. टी20 वर्ल्ड कप 2026 में बांग्लादेश के मुकाबले कोलकाता और मुंबई में खेले जाने निर्धारित हैं. निर्धारित शेड्यूल के मुताबिक टीम को अपना पहला मैच 7 फरवरी को ईडन गार्डन्स में वेस्टइंडीज के खिलाफ खेलना है. हालांकि मौजूदा परिस्थितियों को देखते हुए इन मुकाबलों के स्थान को लेकर अब असमंजस की स्थिति बन गई है.

पाकिस्तान ने रात के अंधेरे में अफगानिस्तान पर एक बार फिर हमला बोला है. पाकिस्तान ने ये एयरस्ट्राइक अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में एक नशा मुक्त केंद्र अस्पताल पर किया है. इस हमले में अबतक 400 से ज्यादा मासूमों की मौत हो गई है, वहीं 250 से ज्यादा घायल बताए जा रहे है. वहीं अस्पताल पर हमले के आरोप से पाकिस्तान ने इनकार किया है.

वृंदावन में बंदरों की शरारतें अब सुरक्षा एजेंसियों के लिए भी चुनौती बन गई हैं. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के तीन दिवसीय दौरे से पहले चश्मा छीनने वाले बंदरों को काबू में रखने के लिए अनोखा उपाय किया गया है. वन्यजीव कानूनों के चलते असली लंगूरों की तैनाती संभव नहीं होने पर अब लंगूरों के कटआउट और विशेष टीमों के जरिए सुरक्षा सुनिश्चित की जाएगी.











