
Swati Maliwal News LIVE : स्वाति मालीवाल की मौजूदगी में पुलिस ने रीक्रिएट किया क्राइम सीन, सीएम हाउस के स्टाफ से भी पूछताछ
AajTak
Swati Maliwal News Live: AAP की राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल के साथ बदलसूकी मामले में दिल्ली पुलिस एक्शन मोड में आ गई है. पिछले 12 घंटे में ताबड़तोड़ कदम उठाए गए हैं. गुरुवार देर शाम सीएम अरविंद केजरीवाल के पीएम विभव कुमार के खिलाफ FIR दर्ज की. उसके बाद रात तीन बजे तक स्वाति का मेडिकल एग्जामिनेशन करवाया गया. जबकि आज सुबह दिल्ली पुलिस स्वाति को लेकर कोर्ट पहुंची थी, स्वाति के सीआरपीसी की धारा 164 के तहत बयान दर्ज करवाए गए हैं.
दिल्ली सीएम के आवास पर राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल के साथ बदसलूकी मामले में पुलिस ने आरोपी विभव कुमार के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है. शुक्रवार को स्वाति के मजिस्ट्रेट के सामने सीआरपीसी की धारा 164 के तहत बयान दर्ज करवाए गए हैं. शुक्रवार सुबह स्वाति को लेकर दिल्ली पुलिस उनके घर सीआर पार्क से निकली थी.
इससे पहले गुरुवार देर रात स्वाति का मेडिकल एग्जामिनेशन कराया गया है. इसकी रिपोर्ट भी आज आ जाएगी. वहीं, राष्ट्रीय महिला आयोग ने आज विभव कुमार को भी तलब किया है. हालांकि, विभव के बारे में कोई जानकारी नहीं है. सिविल लाइंस थाना पुलिस ने विभव के खिलाफ धारा 32, 506, 509 और 354 के तहत एफआईआर दर्ज की है.
Swati Maliwal Case Live Updates...
दिल्ली पुलिस 13 मई की घटना का क्राइम सीन रीक्रिएट कर रही है. स्वाति मालीवाल दिल्ली पुलिस की टीम को बता रही हैं कि 13 मई को कब दाखिल हुईं, तब वहां क्या-क्या हुआ था और कौन-कौन था? स्वाति मालीवाल और एडिशनल डीसीपी नॉर्थ सीएम हाउस के अंदर मौजूद हैं. FSL समेत सभी टीमें भी फिलहाल ड्रॉइंग रूम में मौजूद हैं. दिल्ली पुलिस स्वाति के साथ ड्राइंग रूम की मैपिंग कर रही है और स्वाति से पूछा जा रहा है कि 13 मई को जब उनसे बदसलूकी हुई तो कितने शख्स ड्राइंग रूम में थे और कौन शख्स किस जगह मौजूद था? - शाम 4:40 बजे दिल्ली पुलिस और FSL की टीम गई थी, इस दौरान घर में मौजूद स्टाफ के बयान लिए गए. - सीएम हाउस में पुलिस सिक्योरिटी हेड से 13 मई को CM हाउस में मौजूद पुलिसकर्मियों की डिटेल्स मांगी गई. - स्वाति मालीवाल सीएम आवास पहुंच चुकी हैं. वह एडिशनल सीपी नॉर्थ के साथ सीएम हाउस में दाखिल हुईं. स्वाति काफी लंगड़ाकर चल रहीं थी. अब कुछ ही देर में दिल्ली पुलिस मौके पर क्राइम सीन री-क्रिएट करेगी.
- आम आदमी पार्टी ने इस पूरे मामले को बीजेपी का षड्यंत्र करार दिया है. दिल्ली की मंत्री और आप नेता आतिशी ने प्रेस कांफ्रेंस कर आरोप लगाया कि बीजेपी ने स्वाति मालीवाल को षड्यंत्र के तहत सीएम हाउस भेजा था. केजरीवाल को लेकर बीजेपी परेशान है. 13 मई को बीजेपी ने स्वाति मालीवाल को सीएम हाउस भेजा था. विभव के ऊपर झूठे आरोप लगाए गए हैं.
- स्वाति मालीवाल को दिल्ली पुलिस की एक टीम सीएम आवास पर क्राइम सीन री-क्रिएट करने के लिए ले जा रही है. कुछ ही देर में वह सीएम हाउस पहुंचेंगी. वह दिल्ली के चितरंजन पार्क से सीएम आवास के लिए निकल चुकी हैं.

रमजान के महीने में देश के कई हिस्सों में सांप्रदायिक तनाव की घटनाएं सामने आई हैं. खासकर मध्यप्रदेश के जबलपुर, हैदराबाद और कर्नाटक के बागलकोट में हालात तनावपूर्ण रहे. जबलपुर के सिहोरा इलाके में मंदिर और मस्जिद के बीच आरती और नमाज के समय विवाद हुआ जिसने तोड़फोड़ और पथराव को जन्म दिया. पुलिस ने कई आरोपियों को गिरफ्तार किया है और स्थिति को नियंत्रण में रखने के लिए कार्रवाई कर रही है.

उत्तराखंड के पौड़ी जनपद के श्रीनगर में स्थित लोकप्रिय धारी देवी मंदिर के पास बहने वाली अलकनंदा नदी में बड़ा हादसा टल गया. नदी में दो बोटों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हुई जिसके कारण कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई. टक्कर के बाद एक चालक नदी में गिर गया जबकि दूसरी बोट अनियंत्रित होकर बीच धारा में घूमती रही. सौभाग्यवश चालक तैरकर सुरक्षित बाहर आ गया और बोट संचालकों की सूझबूझ से सभी सवार सुरक्षित बचा लिए गए.

ब्राजील के राष्ट्रपति लूला डा सिल्वा ने इस इंटरव्यू ब्रिक्स करेंसी पर विस्तार से बात की. उन्होंने कहा कि हमने यह नहीं कहा कि हम ब्रिक्स करेंसी बनाएंगे. ब्रिक्स के अंदर नई करेंसी बनाने पर कोई बहस नहीं है. लेकिन यह जरूरी नहीं है कि ब्राजील और इंडिया के बीच ट्रेड डील US डॉलर में ही हो. हम इसे अपनी करेंसी में भी कर सकते हैं.

दिल्ली में AI इम्पैक्ट समिट के दौरान युवा कांग्रेस के कुछ कार्यकर्ताओँ ने शर्ट उतारकर सार्वजनिक रूप से विवादास्पद प्रदर्शन किया. इस घटना के बाद पुलिस ने 5 से 6 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया. बीजेपी ने इस प्रदर्शन पर तीखा हमला किया है और संबित पात्रा ने कहा कि इस प्रदर्शन को जानबूझकर किया गया था. AI समिट में इस तरह के प्रदर्शन ने वहां की शांति भंग कर दी.

आज का दंगल घरेलू सियासत में देश के वैश्विक अपमान पर है. क्योंकि दिल्ली में चल रहे एआई इम्पैक्ट समिट में आज ऐसी घटना हुई है जिसे लेकर बीजेपी हमलावर है. दिल्ली में चल रहे जिस एआई समिट में शामिल होने के लिए दुनिया भर से नेता-उद्योगपति-टेक्नोकरेट्स भारत आए हुए हैं. उसी मेले में जाकर युवा कांगरसे के 10 कार्यकर्तां ने यूएस डील के विरोध में प्रदर्शन करना शुरू कर दिया. ये कार्यकर्ता अपनी टीशर्ट उतारकर उसे बैनर की तरह लहराकर प्रदर्शन कर रहे थे.

दिल्ली के मुखर्जी नगर में 1 साल 9 माह के बच्चे हादी की मौत का मामला सामने आया है. एसएफएस फ्लैट्स के पार्क में मौसी आजरा पर गला दबाने की आशंका है. स्थानीय लोगों ने बच्चे को छुड़ाकर न्यूलाइफ अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित किया. पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में लिया है. शव को पोस्टमार्टम के लिए बाबू जगजीवन राम अस्पताल भेजा गया है.

तिरुवनंतपुरम में आधी रात को 14 साल के लड़के की जॉयराइड, माता-पिता को घर में बंद कर खाई में गिराई कार
तिरुवनंतपुरम में एक नाबालिग लड़के ने अपने माता-पिता को घर में बंद कर आधी रात को कार निकाली और दोस्त के साथ घूमने निकल गया. तभी करमना में कार रेलिंग तोड़कर कई फीट नीचे जा गिरी, लेकिन दोनों नाबालिग चमत्कारिक रूप से बच गए. पढ़ें इस हादसे की हैरान करने वाली कहानी.

एआई समिट में प्रदर्शन के मामले में इंडियन यूथ कांग्रेस के चार कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया है. सूत्रों के अनुसार आरोपियों ने पहले काले छाते पर प्रिंटेड स्टिकर लगाकर मंडपम में प्रवेश की योजना बनाई थी, लेकिन सुरक्षा जांच में पकड़े जाने की आशंका के चलते उन्होंने प्लान बदलकर टी-शर्ट पर स्टिकर लगवाए.

दिल्ली से मेरठ के बीच यात्रा को तेज और आसान बनाने की दिशा में 82 किमी लंबे दिल्ली-मेरठ आरआरटीएस कॉरिडोर पर चलने वाली नमो भारत रैपिड रेल ने सराय काले खां से मेरठ के बेगमपुल तक सफल ट्रायल रन पूरा कर लिया है. करीब 160 किमी प्रति घंटे की रफ्तार वाली यह ट्रेन दोनों शहरों के बीच सफर को 55-60 मिनट में पूरा करेगी, जिससे दिल्ली, गाजियाबाद और मेरठ के यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी.

दिल्ली में अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी को पराजित करने के बाद रेखा गुप्ता की अगुवाई में बीजेपी की सरकार एक साल पूरी कर चुकी है. इस मौके पर सीएम रेखा गुप्ता ने दावा किया कि उन्होंने अपने वादों को पूरा करने की कोशिश की है. साथ ही अपने एक वर्ष की उपलब्धियां भी बताईं. देखें वीडियो.



