
Sussanne Khan की पार्टी में गर्लफ्रेंड सबा आजाद को थामे दिखे Hrithik Roshan, साथ में किया एन्जॉय
AajTak
सुजैन खान की जिंदगी में आज भी ऋतिक रोशन के लिए अहम जगह है. सुजैन ने अब गोवा में अपना एक रेस्टोरेंट खोला है. इस खुशी को उन्होंने अपने करीबियों के साथ सेलिब्रेट किया. इस पार्टी में सुजैन खान, कथित बॉयफ्रेंड अर्सलान गोनी, एक्स ऋतिक रोशन और उनकी कथित गर्लफ्रेंड सबा आजाद को साथ में एन्जॉय करते देखा गया.
ऋतिक रोशन और सुजैन खान भले ही अलग हो गए हों, लेकिन दोनों की दोस्ती आज भी बरकरार है. सुजैन और ऋतिक अपने बच्चों की परवरिश साथ में कर रहे हैं. इसके अलावा दोनों साथ में पार्टी करते भी नजर आने लगे हैं. एक समय पर बॉलीवुड के टॉप कपल रहे ऋतिक रोशन और सुजैन खान अब अपनी-अपनी जिंदगी में आगे बढ़ गए हैं. दोनों ने अपने लिए नए पार्टनर भी ढूंढ लिये हैं. लेकिन फिर भी दोनों एक दूसरे के साथ हैंगआउट जरूर करते हैं.
सुजैन ने शेयर किया वीडियो
सुजैन खान की जिंदगी में आज भी ऋतिक रोशन के लिए अहम जगह है. सुजैन ने अब गोवा में अपना एक रेस्टोरेंट खोला है. इस खुशी को उन्होंने अपने करीबियों के साथ सेलिब्रेट किया. इस पार्टी में सुजैन खान के कथित बॉयफ्रेंड अर्सलान गोनी, भाई जैद खान, दोस्त, एक्स ऋतिक रोशन और ऋतिक की कथित गर्लफ्रेंड सबा आजाद पहुंचे थे. अब सुजैन खान ने एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें सभी को एन्जॉय करते देखा जा सकता है.
Vicky Kaushal की भतीजी संग मस्ती, गोद में उठाए आए नजर, शेयर की फोटोज
सुजैन ने खोला नया रेस्टोरेंट
सुजैन ने अपने पार्टी में खिंचीं ढेरों फोटोज का एक मोंटाज वीडियो बनाकर इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया है. इस वीडियो में दिख रही फोटोज में पहली बार ऋतिक रोशन और सुजैन खान को अपने-अपने नए पार्टनर्स संग एक साथ एक फ्रेम में देखा जा सकता है. ऋतिक ने गर्लफ्रेंड सबा आजाद को कमर से थामा हुआ है तो वहीं सुजैन और अर्सलान साथ में पोज करते हुए बेहद खुश नजर आ रहे हैं.

मुंबई में आयोजित इवेंट 'द ऑनर्स' में जब करीना कपूर खान ने कदम रखा, तो सबकी निगाहें उन्हीं पर ठहर गईं. रेड कार्पेट पर बेबो का अंदाज हमेशा की तरह जुदा और बेहद ग्लैमरस था. इस खास मौके के लिए करीना ने एक बेहद दिलकश लाल रंग का गाउन चुना, जो न केवल उनकी खूबसूरती में चार चांद लगा रहा था, बल्कि इसका एक खास ऐतिहासिक कनेक्शन भी था.












