
Suryakumar Yadav Injury Update: टीम इंडिया को बड़ा झटका, भारतीय टी20 कप्तान सूर्यकुमार यादव अफगानिस्तान सीरीज से बाहर!
AajTak
Suryakumar Yadav Out: टीम इंडिया की टी20 कमान संभाल रहे सूर्यकुमार यादव आगामी भारत-अफगानिस्तान टी20 सीरीज से बाहर हो गए हैं. दरअसल, साउथ अफ्रीका दौरे पर लगी चोट ने उनको बड़ा नुकसान पहुंचाया है. सूर्या के नेतृत्व में टीम इंडिया ने टी20 फॉर्मेट में शानदार प्रदर्शन किया है.
Suryakumar Yadav Injury Update: वर्ल्ड कप के बाद ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका के खिलाफ टी20 सीरीज में टीम इंडिया की कमान संभालने वाले सूर्यकुमार यादव को लेकर एक बैड न्यूज हैं. दरअसल, टी20 के नंबर 1 बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव भारत और अफगानिस्तान के बीच होने वाली आगामी टी20 सीरीज से बाहर हो गए हैं.
यह दावा मीडिया रिपोर्टों में किया गया है. सूर्या साउथ अफ्रीका के खिलाफ टी20 सीरीज के आखिरी मैच में गेंद को रोकने के दौरान इंजर्ड हो गए थे. इस कारण वो कम से कम 7 सप्ताह तक क्रिकेट से दूर रहेंगे.
सूर्यकुमार यादव को यह चोट साउथ अफ्रीका के खिलाफ टी20 सीरीज के आखिरी मैच में गेंद को रोकने की कोशिश में लगी थी. इसकी वजह से वह फील्डिंग के दौरान मैदान से बाहर चले गए. यह चोट सूर्या को फील्डिंग के दौरान शुरुआती ओवर में ही लग गई थी.
इसके बाद वह टीम के मेंबर्स के कंधों पर सवार होकर मैदान से बाहर गए थे इसके बाद मैच में तब रवींद्र जडेजा ने कप्तानी संभाली थी. सूर्या ने मैच के बाद तब कहा था कि वह ठीक हैं, पर अब जो खबर आई है, उसने फैन्स की टेंशन बढ़ा दी है.
ODI वर्ल्ड कप 2023 के बाद सूर्या भारतीय टी20 टीम की कप्तानी कर रहे थे. उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज में जीत दिलाई थी तो साउथ अफ्रीका के खिलाफ सीरीज 1-1 से बराबर कर दी. उन्हें हार्दिक के इंजर्ड होने पर टी20 में कप्तानी मिली थी. हार्दिक भी लंबे समय से बाहर हैं.

2003 के क्रिकेट वर्ल्ड फाइनल में भारतीय टीम खिताब जीतने के लिए मैदान पर उतरी थी, लेकिन कुछ ही घंटों में ये सपना टूट गया था. रिकी पोंटिंग की तूफानी पारी, वीरेंद्र सहवाग की अकेली जंग और 'स्प्रिंग बैट' की रहस्यमयी अफवाहों ने इस मुकाबले को सिर्फ एक मैच नहीं, बल्कि क्रिकेट इतिहास की सबसे चर्चित और यादगार कहानी बना दिया.












