
Surya Grahan 2022 Date, Time in India: इस दिन लगेगा साल का पहला सूर्यग्रहण, भारत में कितने बजे दिखाई देगा?
AajTak
Surya Grahan 2022 Kab lagega: साल 2022 का पहला सूर्य ग्रहण अप्रैल माह में लगने जा रहा है. सूर्य ग्रहण एक खगोलीय घटना होती है. धार्मिक तौर पर सूर्य ग्रहण को अशुभ माना जाता है. ऐसे में आइए जानते हैं भारत में सूर्य ग्रहण की डेट, समय और सूतक काल के बारे में सब कुछ-
Surya Grahan 2022 India Date & Time: साल 2022 का पहला सूर्य सूर्यग्रहण 30 अप्रैल को लगेगा. वहीं, दूसरा सूर्यग्रहण 25 अक्टूबर को लगेगा. सूर्यग्रहण की दृश्यता के अनुसार ही सूतक काल निर्धारित किया जाता है. अगर भारत में कोई ग्रहण नजर आता है तो उसका सूतक काल मान्य होता है और यदि भारत में ग्रहण नजर नहीं आता तो सूतक काल (Sutak Kaal In India) नहीं माना जाता है. भारत में धार्मिक दृष्टि से ग्रहण को शुभ नहीं माना जाता है.
कब लगता है सूर्य ग्रहण (Solar Eclipse 2022)
सूर्य ग्रहण उसे कहा जाता है जब चंद्रमा सूर्य को ढक देता है. इस स्थिति में सूर्य की किरणें धरती तक नहीं पहुंच पाती. इसे सूर्य ग्रहण कहा जाता है. वहीं, जब चंद्रमा सूर्य को आंशिक रूप से ढकता है तो सूर्य की किरणें धरती तक कम मात्रा में आ पाती हैं जिसे आंशिक सूर्यग्रहण कहा जाता है. वहीं, जब चंद्रमा सूर्य के मध्य भाग को ढकता है, इस स्थिति में सूर्य एक अंगूठी की तरह नजर आने लगता है तब इस स्थिति को वलयाकार सूर्यग्रहण कहते हैं.
सूर्य ग्रहण 2022 समय (Surya Grahan 2022 Timings In India)
साल का पहला सूर्यग्रहण 30 अप्रैल को मध्यरात्रि 12 बजकर 15 मिनट से शुरू होगा और सुबह 4 बजकर 7 मिनट तक रहेगा. यह आंशिक सूर्यग्रहण होगा.
कहां नजर आएगा साल का पहला सूर्य ग्रहण (Surya Grahan 2022 visibility in India)

NCERT ने 3 से 8 साल तक के बच्चों के लिए ई-मैजिक बॉक्स ऐप लॉन्च किया है. इस प्लेटफॉर्म पर बच्चे मोबाइल या कंप्यूटर से पढ़ सकते हैं और नई-नई चीजें सीख सकते हैं. इसमें एक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) स्मार्ट बॉट है, जो बच्चों की पढ़ाई में मदद करता है और उनके सवालों का आसान जवाब देता है. इसके साथ ही इसमें खेल-खेल में सीखने वाली गतिविधियां भी शामिल हैं.












