
Sunanda Pushkar Case में शशि थरूर के खिलाफ आरोप पर कोर्ट ने फैसला सुरक्षित रखा
Zee News
सुनंदा पुष्कर (Sunanda Pushkar) 17 जनवरी 2014 की रात दिल्ली के एक बड़े होटल में मृत मिली थीं. दिल्ली पुलिस ने शशि थरूर (Shashi Tharoor) के खिलाफ IPC की धाराओं-498 ए और 306 के तहत मामला दर्ज किया था.
नई दिल्ली: दिल्ली की एक अदालत ने कांग्रेस नेता शशि थरूर (Shashi Tharoor) के खिलाफ उनकी पत्नी सुनंदा पुष्कर (Sunanda Pushkar) की मौत के मामले में आरोप तय करने के मामले में सोमवार को अपना फैसला सुरक्षित रख लिया. स्पेशल जज गीतांजलि गोयल ने इस मामले में दिल्ली पुलिस और थरूर के वकीलों की दलीलें सुनीं. कांग्रेस नेता शशि थरूर (Shashi Tharoor) के खिलाफ उनकी पत्नी सुनंदा पुष्कर (Sunanda Pushkar) की मौत के मामले में अदालत 29 अप्रैल को फैसला सुना सकती है. बहस के दौरान दिल्ली पुलिस ने थरूर के खिलाफ IPC की धारा 306 (आत्महत्या के लिए उकसाने) सहित अन्य धाराओं के तहत आरोप तय करने का आग्रह किया.
Rafale vs J-20 Mighty Dragon: राफेल और चीन के J-20 माइटी ड्रैगन के बीच तुलना में स्टील्थ बनाम सेंसर शक्ति की बहस तेज है. J-20 को रडार से बचने में बढ़त मिल सकती है, जबकि राफेल इलेक्ट्रॉनिक वॉरफेयर और सेंसर फ्यूजन में मजबूत है. आधुनिक हवाई युद्ध में नेटवर्क, मिसाइल रेंज और रणनीति निर्णायक भूमिका निभाते हैं.

India AI Impact Summit: यह समिट आम लोगों के लिए खुलेगा. इसमें दिखेगा कि AI असल जिंदगी में कैसे काम करता है. यह खेती, स्वास्थ्य, शिक्षा और डेली के समस्याओं को हल करने में मदद कर सकता है. Expo में 70000 वर्ग मीटर से बड़ा एरिया होगा. जिसमें 30 से अधिक देशों की 300+ कंपनियां अपने AI प्रोडक्ट्स और टेक्नोलॉजी दिखाएंगी. छात्रों के लिए YUVAi और AI for ALL जैसे प्रोग्राम होंगे.

Vibhav Anti-Tank Mines: विभव माइन को खास तौर पर मोबिलिटी किल यानी दुश्मन टैंक को पूरी तरह नष्ट करने के लिए नहीं बनाया गया है. बल्कि उसकी गति रोकने के लिए डिजाइन किया गया है. यह टैंक के ट्रैक, सस्पेंशन या ड्राइव सिस्टम को नुकसान पहुंचाकर उसे वहीं रोक देती है. इससे वह आगे बढ़ने में असमर्थ हो जाता है. इससे आसान निशाना बन जाता है.










