
Stock Market Rally: क्या खत्म होने वाली है जंग? कोहराम के बाद शेयर बाजार में शानदार तेजी, ये हैं तीन कारण
AajTak
तीन दिनों के कोहराम के बाद शेयर बाजार में आज तेज उछाल आई है. मिडकैप और स्मॉलकैप सेक्टर के इंडेक्स अच्छी तेजी दिखा रहे हैं. रिलायंस जैसे शेयरों में भी 3 फीसदी की तेजी है.
तीन कारोबारी सत्र के दौरान शेयर बाजार में भारी गिरावट आई थी, लेकिन गुरुवार को शेयर बाजार में शानदार तेजी आई है. सेंसेक्स 440 अंक या 0.56 फीसदी चढ़कर 79555 अंक पर कारोबार कर रहा था, जबकि निफ्टी 160 अंक या 0.65 फीसदी चढ़कर 24640 पर पहुंच गया. वहीं निफ्टी बैंक में भी 220 अंक चढ़कर कारोबार कर रहा था.
BSE टॉप 30 शेयरों की बात करें तो 16 शेयरों में उछाल है और बाकी 14 शेयरों में गिरावट देखी जा रही है. सबसे ज्यादा गिरावट हिंदुस्तान यूनिलीवर और आईटी शेयरों में आई है. वहीं रिलायंस 3 फीसदी, एनटीपीसी 2.40 फीसदी और टाटा स्टील के शेयर में 2 फीसदी की उछाल है. यह तेजी मिडिल ईस्ट में छिड़ी जंग के बीच आया है. ऐसे में कई निवेशक ये कयास लगा रहे हैं कि युद्ध खत्म हो सकता है. आइए जानते हैं आज शेयर बाजार में इतनी तेजी क्यों आई है.
क्यों आई शेयर बाजार में उछाल?
इन सेक्टर्स में मजबूती सिर्फ एफएमजीसी, आईटी और टेलिकॉम सेक्टर्स में गिरावट देखी जा रही है, बाकी के सेक्टर्स में शानदार तेजी है. ऑयल एंड गैस सेक्टर में 3.30 फीसदी की तेजी है, जबकि निफ्टी फार्मा में 1 फीसदी की तेजी है. इसके बाद ऑटो, बैंक और फाइनेंस सेक्टर में भी अच्छी तेजी है.
(नोट- किसी भी शेयर में निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की मदद जरूर लें.)













