
Stock Market Crash: फिर आया भूचाल... खुलते ही Sensex 700 अंक फिसला , Nifty भी धराशायी
AajTak
Share Market Crash Again: बीते सप्ताह शेयर बाजार में खासी उथल-पुथल देखने को मिली थी, वहीं सप्ताह के पहले दिन सोमवार को भी बाजार में हाहाकार मचा हुआ है. सेंसेक्स 700 अंक से ज्यादा फिसलकर कारोबार कर रहा है.
शेयर बाजार (Stock Market) में सप्ताह के पहले दिन एक बार फिर भूचाल देखने को मिला है. देश में लोकसभा चुनाव के चौथे चरण की वोटिंग (Lok Sabha Election Voting) जारी है, तो वहीं दूसरी ओर मार्केट ओपन होते ही बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स (Sensex) करीब 700 अंक से ज्यादा फिसल गया, तो नहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी (Nifty) भी धराशायी नजर आ रहा है. बीते सप्ताह भी बाजार में खासी उथल-पुथल देखने को मिली थी.
कुछ ही मिनटों में धड़ाम हुआ सेंसेक्स
शेयर बाजार में सोमवार को कारोबार की शुरुआत गिरावट के साथ लाल निशान पर हुई. बीएसई का सेंसेक्स 239.16 अंक टूटकर 72,425.31 के स्तर पर खुला, बीते सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार को ये 72,664.47 के स्तर पर क्लोज हुआ था. महज 5 मिनट के कारोबार में ये गिरावट और तेज हो गई, खबर लिखे जाने तक सुबह 9.50 बजे पर BSE Sensex 743.60 अंक या 1.02 फीसदी फिसलकर 71,921.87 के स्तर पर कारोबार कर रहा था.
Nifty में भी जोरदार गिरावट
सेंसेक्स की तरह की Share Market का दूसरा इंडेक्स निफ्टी (Nifty50) भी 100 अंक से ज्यादा फिसल गया. इसने पिछले बंद 22,055 के स्तर से 58.70 अंक टूटकर 21,996.50 के लेवल पर कारोबार की शुरुआत की और खबर लिखे जाने तक ये 222.90 अंक या 1.01 फीसदी की गिरावट के साथ 21,832.30 के लेवल पर ट्रेड कर रहा था.
सोमवार को शेयर बाजार में कारोबार की शुरुआत के साथ जहां 1472 शेयरों में तेजी देखने को मिली, तो वहीं 1026 शेयरों ने लाल निशान पर शुरुआत की. वहीं 183 शेयर ऐसे थे जिनकी स्थिति में कोई चेंज नहीं हुआ.

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.












