
Stock Market ने तोड़ा 3 जून का रिकॉर्ड... लगातार तीसरे दिन तूफानी तेजी, ऑल टाइम हाई पर Sensex
AajTak
Stock Market शुक्रवार को फिर तूफानी तेजी के साथ भागा और BSE Sensex नए मुकाम पर पहुंच गया. शेयर बाजार खुलने पर बीएसई का सेंसेक्स 75,031.79 के स्तर पर ओपन और फिर इसने 1600 अंकों से ज्यादा की बढ़त के साथ 76,795.31 का स्तर छू लिया.
शेयर बाजार (Stock Market) में शुक्रवार को लगातार तीसरे दिन तूफानी तेजी देखने को मिली. इस बीच जहां बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) के 30 शेयरों वाले सेंसेक्स (Sensex) नया ऑल टाइम हाई बनाया, तो वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी (NSE Nifty) भी रॉकेट की रफ्तार से भागता हुआ दिखाई दिया. कारोबार के अंत में सेंसेक्स Sensex 1618 अंक की बढ़त के साथ 76,693 के लेवल पर बंद हुआ, तो वहीं NSE Nifty 468 अंक की तेजी के साथ 23,290 के स्तर पर क्लोज हुआ.
राजनीतिक गलियारों में हलचल का दिखा असर शेयर मार्केट (Share Market) ने चुनावी नतीजों (Lok Sabha Election Results) वाले दिन बीते मंगलवार को बड़ी गिरावट झेली थी, लेकिन इसके अगले ही दिन बुधवार से मार्केट में तेजी का जो सिलसिला शुरू हुआ, वो लगातार तीन दिनों से जारी है. राजनीतिक गलियारों में हलचल का असर बाजार पर भी दिखाई दिया.
पहले एग्जिट पोल के अनुमानों के मुताबिक नतीजे ना आने पर बाजार बुरी तरह से फिसला, तो वहीं एनडीए सरकार को बहुमत और फिर सत्ता में काबिज होने की तैयारी की खबर से अगले ही दिन तूफानी तेजी के साथ चढ़ गया. अब शुक्रवार को एनडीए की बैठक में प्रधानमंत्री के रूप में नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) के नाम पर सभी के समर्थन के बाद सेंसेक्स फिर नए मुकाम पर नजर आया.
सेंसेक्स नए हाई पर, निफ्टी फिर 23000 के पार शुक्रवार को बीएसई का सेंसेक्स सुबह 9.15 बजे पर मामूली उछाल के साथ 75,031.79 के स्तर पर ओपन हुआ था, लेकिन इसके बाद इसमें तेजी आती चली गई और 1600 अंकों से ज्यादा की बढ़त के साथ इसने 76,795.31 का स्तर छू लिया, जो Sensex का ऑल टाइम हाई लेवल है. इसके अलावा एनई का निफ्टी 50 भी 22,821.85 के लेवल पर ओपन होने के बाद तूफानी रफ्तार पकड़ते हुए फिर 23,000 के पार निकल गया और 23,320 के दिन के हाई लेवल तक गया.
गौरतलब है कि ये आंकड़ा Nifty के हाई लेवल 23,338 के बेहद करीब है. हालांकि, शेयर बाजार में कारोबार खत्म होने पर BSE Sensex 1618 अंक या 2.16 फीसदी की बढ़त के साथ 76,693 के लेवल पर बंद हुआ, तो वहीं NSE Nifty 468 अंक या 2.05 फीसदी की तेजी के साथ 23,290 के स्तर पर क्लोज हुआ.
Sensex ने 3 जून का तोड़ा रिकॉर्ड शेयर बाजार में ताबड़तोड़ तेजी के बीच खास बात ये रही कि बीएसई के सेंसेक्स ने एग्जिट पोल के अगले दिन या बीते सोमवार को Share Market में आई तेजी के बीच बने अपने रिकॉर्ड को भी तोड़ दिया है. दरअसल, Exit Poll के अनुमानों के असर के चलते शेयर बाजार रिकॉर्ड तेजी के साथ चढ़ा था और BSE Sensex 76,738.9 के हाई लेवल पर पहुंच गया था, लेकिन शुक्रवार को सेंसेक्स ने अपने इस रिकॉर्ड को ध्वस्त करते हुए 76,795 के लेवल को छू लिया. शुक्रवार की तेजी के चलते BSE Market Cap बढ़ा है और एक ही दिन में शेयर बाजार में निवेश करने वाले इन्वेस्टर्स की संपत्ति में 7.5 लाख करोड़ रुपये का जोरदार उछाल आया है.

रमजान के महीने में देश के कई हिस्सों में सांप्रदायिक तनाव की घटनाएं सामने आई हैं. खासकर मध्यप्रदेश के जबलपुर, हैदराबाद और कर्नाटक के बागलकोट में हालात तनावपूर्ण रहे. जबलपुर के सिहोरा इलाके में मंदिर और मस्जिद के बीच आरती और नमाज के समय विवाद हुआ जिसने तोड़फोड़ और पथराव को जन्म दिया. पुलिस ने कई आरोपियों को गिरफ्तार किया है और स्थिति को नियंत्रण में रखने के लिए कार्रवाई कर रही है.

उत्तराखंड के पौड़ी जनपद के श्रीनगर में स्थित लोकप्रिय धारी देवी मंदिर के पास बहने वाली अलकनंदा नदी में बड़ा हादसा टल गया. नदी में दो बोटों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हुई जिसके कारण कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई. टक्कर के बाद एक चालक नदी में गिर गया जबकि दूसरी बोट अनियंत्रित होकर बीच धारा में घूमती रही. सौभाग्यवश चालक तैरकर सुरक्षित बाहर आ गया और बोट संचालकों की सूझबूझ से सभी सवार सुरक्षित बचा लिए गए.

ब्राजील के राष्ट्रपति लूला डा सिल्वा ने इस इंटरव्यू ब्रिक्स करेंसी पर विस्तार से बात की. उन्होंने कहा कि हमने यह नहीं कहा कि हम ब्रिक्स करेंसी बनाएंगे. ब्रिक्स के अंदर नई करेंसी बनाने पर कोई बहस नहीं है. लेकिन यह जरूरी नहीं है कि ब्राजील और इंडिया के बीच ट्रेड डील US डॉलर में ही हो. हम इसे अपनी करेंसी में भी कर सकते हैं.

दिल्ली में AI इम्पैक्ट समिट के दौरान युवा कांग्रेस के कुछ कार्यकर्ताओँ ने शर्ट उतारकर सार्वजनिक रूप से विवादास्पद प्रदर्शन किया. इस घटना के बाद पुलिस ने 5 से 6 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया. बीजेपी ने इस प्रदर्शन पर तीखा हमला किया है और संबित पात्रा ने कहा कि इस प्रदर्शन को जानबूझकर किया गया था. AI समिट में इस तरह के प्रदर्शन ने वहां की शांति भंग कर दी.

आज का दंगल घरेलू सियासत में देश के वैश्विक अपमान पर है. क्योंकि दिल्ली में चल रहे एआई इम्पैक्ट समिट में आज ऐसी घटना हुई है जिसे लेकर बीजेपी हमलावर है. दिल्ली में चल रहे जिस एआई समिट में शामिल होने के लिए दुनिया भर से नेता-उद्योगपति-टेक्नोकरेट्स भारत आए हुए हैं. उसी मेले में जाकर युवा कांगरसे के 10 कार्यकर्तां ने यूएस डील के विरोध में प्रदर्शन करना शुरू कर दिया. ये कार्यकर्ता अपनी टीशर्ट उतारकर उसे बैनर की तरह लहराकर प्रदर्शन कर रहे थे.

दिल्ली के मुखर्जी नगर में 1 साल 9 माह के बच्चे हादी की मौत का मामला सामने आया है. एसएफएस फ्लैट्स के पार्क में मौसी आजरा पर गला दबाने की आशंका है. स्थानीय लोगों ने बच्चे को छुड़ाकर न्यूलाइफ अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित किया. पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में लिया है. शव को पोस्टमार्टम के लिए बाबू जगजीवन राम अस्पताल भेजा गया है.

तिरुवनंतपुरम में आधी रात को 14 साल के लड़के की जॉयराइड, माता-पिता को घर में बंद कर खाई में गिराई कार
तिरुवनंतपुरम में एक नाबालिग लड़के ने अपने माता-पिता को घर में बंद कर आधी रात को कार निकाली और दोस्त के साथ घूमने निकल गया. तभी करमना में कार रेलिंग तोड़कर कई फीट नीचे जा गिरी, लेकिन दोनों नाबालिग चमत्कारिक रूप से बच गए. पढ़ें इस हादसे की हैरान करने वाली कहानी.

एआई समिट में प्रदर्शन के मामले में इंडियन यूथ कांग्रेस के चार कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया है. सूत्रों के अनुसार आरोपियों ने पहले काले छाते पर प्रिंटेड स्टिकर लगाकर मंडपम में प्रवेश की योजना बनाई थी, लेकिन सुरक्षा जांच में पकड़े जाने की आशंका के चलते उन्होंने प्लान बदलकर टी-शर्ट पर स्टिकर लगवाए.

दिल्ली से मेरठ के बीच यात्रा को तेज और आसान बनाने की दिशा में 82 किमी लंबे दिल्ली-मेरठ आरआरटीएस कॉरिडोर पर चलने वाली नमो भारत रैपिड रेल ने सराय काले खां से मेरठ के बेगमपुल तक सफल ट्रायल रन पूरा कर लिया है. करीब 160 किमी प्रति घंटे की रफ्तार वाली यह ट्रेन दोनों शहरों के बीच सफर को 55-60 मिनट में पूरा करेगी, जिससे दिल्ली, गाजियाबाद और मेरठ के यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी.

दिल्ली में अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी को पराजित करने के बाद रेखा गुप्ता की अगुवाई में बीजेपी की सरकार एक साल पूरी कर चुकी है. इस मौके पर सीएम रेखा गुप्ता ने दावा किया कि उन्होंने अपने वादों को पूरा करने की कोशिश की है. साथ ही अपने एक वर्ष की उपलब्धियां भी बताईं. देखें वीडियो.



