
States Profile: कांग्रेस दोहराएगी 2019 का प्रदर्शन या खिलेगा कमल? तटीय राज्य में त्रिकोणीय मुकाबला
AajTak
बीजेपी ने राज्य में दूसरे दलों के बड़े चेहरों को अपने पाले में लाने के साथ ही बड़े चेहरों के खिलाफ बड़े नेताओं को मैदान में उतार दिया है. कांग्रेस और लेफ्ट के लिए उर्वरा रही केरल की सियासी जमीन पर इस बार कमल खिलेगा या चुनावी कहानी पुरानी ही रहेगी?
केंद्र की सत्ता पर काबिज भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) हो या कांग्रेस, दोनों ही दलों की चुनावी उम्मीदें दक्षिण पर टिकी हैं. दक्षिण के तटीय राज्य केरल से कांग्रेस को सबसे अधिक उम्मीदें हैं. सूबे में ग्रैंड ओल्ड पार्टी के सामने लेफ्ट फ्रंट की अगुवाई वाले सत्ताधारी एलडीएफ की चुनौती है तो वहीं बीजेपी भी चुनावी मुकाबले को त्रिकोणीय बनाने की कोशिश में है. बीजेपी ने राज्य में दूसरे दलों के बड़े चेहरों को अपने पाले में लाने के साथ ही बड़े चेहरों के खिलाफ बड़े नेताओं को मैदान में उतार दिया है. कांग्रेस और लेफ्ट के लिए उर्वरा रही केरल की सियासी जमीन पर इस बार कमल खिलेगा या चुनावी कहानी पुरानी ही रहेगी?
केरल में क्या है गठबंधनों का गणित
केरल की राजनीति में दो मुख्य गठबंधन रहे हैं- एक एलडीएफ और दूसरा यूडीएफ. एलडीएफ लेफ्ट पार्टियों का गठबंधन है तो वहीं यूडीएफ का नेतृत्व कांग्रेस करती है. सीपीआईएम की अगुवाई वाले एलडीएफ में भाकपा के साथ ही अन्य लेफ्ट पार्टियां हैं. कांग्रेस की अगुवाई वाले यूडीएफ में केरल कांग्रेस (जोसफ), केरल कांग्रेस (जैकब), रिवोल्यूशनरी सोशलिस्ट पार्टी (आरएसपी) जैसी पार्टियां हैं. एक तीसरा गठबंधन भी है जिसकी अगुवाई बीजेपी कर रही है. बीजेपी की अगुवाई वाले एनडीए में भारत धर्म जन सेना है.
कमल खिलाने के लिए क्या कर रही बीजेपी
केरल में कमल खिलाने के लिए बीजेपी एक्टिव नजर आई. बीजेपी ने भारत धर्म जन सेना से गठबंधन किया तो साथ ही केरल जनपक्षम (सेक्यूलर) का विलय पार्टी में कराया. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ ही गृह मंत्री अमित शाह ने केरल में कई जनसभाएं कीं तो साथ ही पार्टी ने अपना कुनबा भी बढ़ाया. पूर्व सीएम एके एंटनी के बेटे अनिल एंटनी, पूर्व सीएम के करुणाकरण की बेटी पद्मजा वेणुगोपाल भी बीजेपी में शामिल हो चुके हैं. बीजेपी ने अनिल एंटनी के साथ ही केंद्रीय मंत्री राजीव चंद्रशेखरन, वी मुरलीधरन और फिल्म स्टार सुरेश गोपी, प्रदेश अध्यक्ष के सुरेंद्रन जैसे बड़े चेहरों को केरल के रण में उतारा है.
केरल के रण में कौन से बड़े चेहरे

रमजान के महीने में देश के कई हिस्सों में सांप्रदायिक तनाव की घटनाएं सामने आई हैं. खासकर मध्यप्रदेश के जबलपुर, हैदराबाद और कर्नाटक के बागलकोट में हालात तनावपूर्ण रहे. जबलपुर के सिहोरा इलाके में मंदिर और मस्जिद के बीच आरती और नमाज के समय विवाद हुआ जिसने तोड़फोड़ और पथराव को जन्म दिया. पुलिस ने कई आरोपियों को गिरफ्तार किया है और स्थिति को नियंत्रण में रखने के लिए कार्रवाई कर रही है.

उत्तराखंड के पौड़ी जनपद के श्रीनगर में स्थित लोकप्रिय धारी देवी मंदिर के पास बहने वाली अलकनंदा नदी में बड़ा हादसा टल गया. नदी में दो बोटों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हुई जिसके कारण कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई. टक्कर के बाद एक चालक नदी में गिर गया जबकि दूसरी बोट अनियंत्रित होकर बीच धारा में घूमती रही. सौभाग्यवश चालक तैरकर सुरक्षित बाहर आ गया और बोट संचालकों की सूझबूझ से सभी सवार सुरक्षित बचा लिए गए.

ब्राजील के राष्ट्रपति लूला डा सिल्वा ने इस इंटरव्यू ब्रिक्स करेंसी पर विस्तार से बात की. उन्होंने कहा कि हमने यह नहीं कहा कि हम ब्रिक्स करेंसी बनाएंगे. ब्रिक्स के अंदर नई करेंसी बनाने पर कोई बहस नहीं है. लेकिन यह जरूरी नहीं है कि ब्राजील और इंडिया के बीच ट्रेड डील US डॉलर में ही हो. हम इसे अपनी करेंसी में भी कर सकते हैं.

दिल्ली में AI इम्पैक्ट समिट के दौरान युवा कांग्रेस के कुछ कार्यकर्ताओँ ने शर्ट उतारकर सार्वजनिक रूप से विवादास्पद प्रदर्शन किया. इस घटना के बाद पुलिस ने 5 से 6 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया. बीजेपी ने इस प्रदर्शन पर तीखा हमला किया है और संबित पात्रा ने कहा कि इस प्रदर्शन को जानबूझकर किया गया था. AI समिट में इस तरह के प्रदर्शन ने वहां की शांति भंग कर दी.

आज का दंगल घरेलू सियासत में देश के वैश्विक अपमान पर है. क्योंकि दिल्ली में चल रहे एआई इम्पैक्ट समिट में आज ऐसी घटना हुई है जिसे लेकर बीजेपी हमलावर है. दिल्ली में चल रहे जिस एआई समिट में शामिल होने के लिए दुनिया भर से नेता-उद्योगपति-टेक्नोकरेट्स भारत आए हुए हैं. उसी मेले में जाकर युवा कांगरसे के 10 कार्यकर्तां ने यूएस डील के विरोध में प्रदर्शन करना शुरू कर दिया. ये कार्यकर्ता अपनी टीशर्ट उतारकर उसे बैनर की तरह लहराकर प्रदर्शन कर रहे थे.

दिल्ली के मुखर्जी नगर में 1 साल 9 माह के बच्चे हादी की मौत का मामला सामने आया है. एसएफएस फ्लैट्स के पार्क में मौसी आजरा पर गला दबाने की आशंका है. स्थानीय लोगों ने बच्चे को छुड़ाकर न्यूलाइफ अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित किया. पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में लिया है. शव को पोस्टमार्टम के लिए बाबू जगजीवन राम अस्पताल भेजा गया है.

तिरुवनंतपुरम में आधी रात को 14 साल के लड़के की जॉयराइड, माता-पिता को घर में बंद कर खाई में गिराई कार
तिरुवनंतपुरम में एक नाबालिग लड़के ने अपने माता-पिता को घर में बंद कर आधी रात को कार निकाली और दोस्त के साथ घूमने निकल गया. तभी करमना में कार रेलिंग तोड़कर कई फीट नीचे जा गिरी, लेकिन दोनों नाबालिग चमत्कारिक रूप से बच गए. पढ़ें इस हादसे की हैरान करने वाली कहानी.

एआई समिट में प्रदर्शन के मामले में इंडियन यूथ कांग्रेस के चार कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया है. सूत्रों के अनुसार आरोपियों ने पहले काले छाते पर प्रिंटेड स्टिकर लगाकर मंडपम में प्रवेश की योजना बनाई थी, लेकिन सुरक्षा जांच में पकड़े जाने की आशंका के चलते उन्होंने प्लान बदलकर टी-शर्ट पर स्टिकर लगवाए.

दिल्ली से मेरठ के बीच यात्रा को तेज और आसान बनाने की दिशा में 82 किमी लंबे दिल्ली-मेरठ आरआरटीएस कॉरिडोर पर चलने वाली नमो भारत रैपिड रेल ने सराय काले खां से मेरठ के बेगमपुल तक सफल ट्रायल रन पूरा कर लिया है. करीब 160 किमी प्रति घंटे की रफ्तार वाली यह ट्रेन दोनों शहरों के बीच सफर को 55-60 मिनट में पूरा करेगी, जिससे दिल्ली, गाजियाबाद और मेरठ के यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी.

दिल्ली में अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी को पराजित करने के बाद रेखा गुप्ता की अगुवाई में बीजेपी की सरकार एक साल पूरी कर चुकी है. इस मौके पर सीएम रेखा गुप्ता ने दावा किया कि उन्होंने अपने वादों को पूरा करने की कोशिश की है. साथ ही अपने एक वर्ष की उपलब्धियां भी बताईं. देखें वीडियो.



