
Sri Lanka Crisis Live: श्रीलंका में बिगड़े हालात, राष्ट्रपति भवन में प्रदर्शनकारी, सड़कों पर सेना तैनात
AajTak
श्रीलंका में राष्ट्रपति भवन पर कब्जा करने वाले प्रदर्शनकारियों ने साफ कर दिया है कि जब तक राष्ट्रपति गोटबाया राजपक्षे अपने पद से इस्तीफा नहीं दे देते हैं, तब तक राष्ट्रपति भवन पर कब्जा जारी रहेगा. पड़ोसी देश में जारी इस बड़ी उठापटक से जुड़ा हर अपडेट जानने के लिए पढ़ते रहिए aajtak.in
आर्थिक बदहाली झेल रहे श्रीलंका में हालात बदतर हो गए हैं. सड़क से लेकर राष्ट्रपति भवन तक हर तरफ प्रदर्शनकारी नजर आ रहे हैं. लोग पेट्रोल, बिजली और भोजन जैसी आधारभूत सुविधाओं के लिए मशक्कत कर रहे हैं. लोगों के सब्र का बांध अब टूट चुका है, जिसका खामियाजा वहां के नेताओं को उठाना पड़ रहा है.
श्रीलंका के राष्ट्रपति भवन पर 9 जुलाई को प्रदर्शनकारियों ने कर लिया था, जिसे अब वो छोड़ने को तैयार नहीं हैं. उनका कहना है कि जब तक गोटबाया राजपक्षे राष्ट्रपति के पद से इस्तीफा नहीं देते, तब तक राष्ट्रपति भवन उनके कब्जे में रहेगा. वहीं, देश में जगह-जगह सेना भी तैनात है. इस मुद्दे पर इस तरह के तमाम बड़े अपडेट्स के लिए जुड़े रहिए आजतक डॉट इन के साथ.

जिस अमेरिका और इजरायल ने मिलकर 28 फरवरी को ईरान पर हमले कर जंग की शुरुआत की थी, उसी अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को ये ऐलान किया कि अमेरिका अगले 5 दिनों के लिए युद्ध विराम कर रहा है यानी जंग को रोक रहा है. अब सवाल ये है कि जंग के पहले हफ्ते में जब ट्रंप ने ये दावा किया था कि ईरान की ताकत को वो पूरी तरह कुचल चुके हैं तो फिर भी ईरान इस जंग को तीसरे हफ्ते तक कैसे खींच ले गया.

आज ईरान-अमेरिका युद्ध का 24 वां दिन है. आज युद्ध को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप का बड़ा बयान आया. ट्रंप ने ऐलान किया है कि अगले पांच दिनों तक ईरान के पावर और इनर्जी के ठिकानों पर हमले नहीं होंगे. ईरान को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति के बयान को युद्ध की दिशा में उठाया गया बड़ा कदम माना जा रहा है. हालांकि ईरान की तरफ से अमेरिकी के साथ किसी तरह की बातचीत का खंडन किया गया है, ईरान का यही दावा है कि उनकी धमकी के डर से अमेरिकी राष्ट्रपति झुक गए. अब सवाल यही है क्या ट्रंप के सीजफायर से युद्ध रुक जाएगा.

गाजियाबाद पुलिस ने पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले गिरोह के सदस्य नौशाद अली उर्फ लालू को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया है. वह पेट्रोल पंप पर पंचर की दुकान की आड़ में काम कर रहा था. गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पहले ही पकड़े जा चुके हैं. यह गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की तस्वीरें और वीडियो पाकिस्तान भेजता था, जिसके बदले 4-6 हजार रुपये मिलते थे. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. पुलिस जांच जारी है.

राजकोट में एक डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर निजी वीडियो रिकॉर्ड कर 25 लाख रुपये की उगाही के मामले में पुलिस ने डॉ. कमल नांढा को गिरफ्तार किया है. आरोप है कि उसने 3000 से ज्यादा वीडियो बनाकर स्थानीय पत्रकारों के जरिए ब्लैकमेल किया. राजकोट साइबर क्राइम पुलिस ने 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है, जबकि 11 आरोपी अभी फरार हैं और उनकी तलाश जारी है.

महायुद्ध के 24 दिन हो चुके हैं. खबरदार की शुरुआत अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के ताजा यूटर्न से. डोनाल्ड ट्रंप ने आज शाम ऐलान किया कि ईरान के पावर प्लांट्स और एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर पर होने वाले हमलों को उन्होंने फिलहाल टाल दिया है. ट्रम्प ने कहा कि अमेरिका और ईरान के बीच पिछले दो दिनों से चली बातचीत के बाद ये फैसला लिया गया है.








