
Sri Lanka Crisis: श्रीलंका में जवानों ने प्रदर्शनकारियों पर दागी गोलियां, देखें तस्वीरें
AajTak
श्रीलंका से जनविद्रोह की लगातार तस्वीरें सामने आ रही हैं. किस तरह प्रदर्शनकारियों ने श्रीलंका के राष्ट्रपति आवास पर कब्जा किया और किस तरह प्रधानमंत्री रनिल विक्रमसिंघे के घर में प्रदर्शनकारी घुस गए, इन सारी चीजों को तस्वीरों में साफ देखा जा सकता है. ये वीडियो राष्ट्रपति भवन में प्रदर्शनकारियों के घुसने से ठीक पहले की तस्वीर है. तस्वीरों में साफ देखा जा सकता है कि किस तरह प्रदर्शनकारी बाहर डटे हैं और उन पर सुरक्षा बल के जवान गोलियां दाग रहे हैं. और तो और दीवारों पर गोलियों के निशान भी साफ देखे जा सकते हैं. देखिए ये वीडियो.

जापान के विदेश मंत्री तोशिमित्सु मोतेगी ने रविवार को स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में बिछी बारूदी सुरंगों को हटाने का प्रस्ताव रखा है. उन्होंने कहा है कि यदि अमेरिका, इजरायल और ईरान के बीच सीजफायर हो जाता है तो जापान होर्मुज जलडमरूमध्य में बिछी समुद्री बारूदी सुरंगों (नेवल माइंस) को हटाने के लिए अपने अत्याधुनिक 'माइनस्वीपर' जहाज तैनात करेगा.

ईरान जंग से तेल $112 प्रति बैरल तक पहुंच रहा है. एयरलाइंस उड़ानें काट रही हैं. ट्रांसपोर्ट महंगा हो रहा है. जापान, दक्षिण कोरिया, बांग्लादेश में फ्यूल राशनिंग शुरू हो गई है. IEA का 10-पॉइंट प्लान आ गया है. दुनियाभर की सरकारें इसे एनर्जी सिक्योरिटी कहेंगी, लेकिन असर लॉकडाउन जैसा दिखना शुरू हो चुका है. इस बार चेतावनी भी नहीं मिलेगी.

जापान ने कहा है कि अगर इजरयाल-अमेरिका का ईरान के साथ जो युद्ध जल रहा है, उसपर अगर पूरी तरह से विराम लगता है तो वह होर्मुज के रास्ते से माइंस हटाने का सोचेगा. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दो दिन पहले ही जापान के प्रधानमंत्री से मुलाक़ात की थी. इस मुलाक़ात के बाद जापान की ओर से यह बयान जारी किया गया है.

ईरान ने दक्षिण इजरायल के अराद और डिमोना में भीषण मिसाइल हमले किए है. इजरायली विदेश मंत्रालय के मुताबिक इस हमले में बच्चों समेत 100 से ज्यादा लोग घायल है. ईरान ने इन हमलों के लिए बैलिस्टिक मिसािलों का इस्तेमाल किया और डिमोनो शहर जहां इजरायल का सबसे बड़ा परमाणु संयंत्र के पास ये हमला हुआ, जो कि बड़ा चिंता का विषय है.









