
Sri Lanka Crisis: दो दिनों से राष्ट्रपति भवन में डटे हैं प्रदर्शनकारी, देखें श्रीलंका से आजतक की ग्राउंड रिपोर्ट
AajTak
श्रीलंका के राजनीतिक संकट पर भारत के विदेश मंत्री का बड़ा बयान सामने आया है. विदेश मंत्री एस जयशंकर ने कहा कि कि भारत मौजूदा आर्थिक संकट से निकालने के लिए श्रीलंका की हर संभव मदद करेगा. उन्होंने कहा कि भारत और श्रीलंका के बीच मजबूत द्विपक्षीय रिश्ते हैं. श्रीलंका के राष्ट्रपति भवन में हजारों की भीड़ लगातार राष्ट्रपति के खिलाफ आवाज बुलंद कर रही है. वहां से लगातार नई नई तस्वीरें आ रही हैं. एक ऐसी ही तस्वीर सामने आई है जिसमें प्रदर्शनकारी IMF जैसी मॉक मीटिंग कर रहे हैं और उसमें राष्ट्रपति के खिलाफ नारेबाजी भी की जा रही हैं. इस एपिसोड में देखें पूरी खबर.

जापान के विदेश मंत्री तोशिमित्सु मोतेगी ने रविवार को स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में बिछी बारूदी सुरंगों को हटाने का प्रस्ताव रखा है. उन्होंने कहा है कि यदि अमेरिका, इजरायल और ईरान के बीच सीजफायर हो जाता है तो जापान होर्मुज जलडमरूमध्य में बिछी समुद्री बारूदी सुरंगों (नेवल माइंस) को हटाने के लिए अपने अत्याधुनिक 'माइनस्वीपर' जहाज तैनात करेगा.

ईरान जंग से तेल $112 प्रति बैरल तक पहुंच रहा है. एयरलाइंस उड़ानें काट रही हैं. ट्रांसपोर्ट महंगा हो रहा है. जापान, दक्षिण कोरिया, बांग्लादेश में फ्यूल राशनिंग शुरू हो गई है. IEA का 10-पॉइंट प्लान आ गया है. दुनियाभर की सरकारें इसे एनर्जी सिक्योरिटी कहेंगी, लेकिन असर लॉकडाउन जैसा दिखना शुरू हो चुका है. इस बार चेतावनी भी नहीं मिलेगी.

जापान ने कहा है कि अगर इजरयाल-अमेरिका का ईरान के साथ जो युद्ध जल रहा है, उसपर अगर पूरी तरह से विराम लगता है तो वह होर्मुज के रास्ते से माइंस हटाने का सोचेगा. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दो दिन पहले ही जापान के प्रधानमंत्री से मुलाक़ात की थी. इस मुलाक़ात के बाद जापान की ओर से यह बयान जारी किया गया है.

ईरान ने दक्षिण इजरायल के अराद और डिमोना में भीषण मिसाइल हमले किए है. इजरायली विदेश मंत्रालय के मुताबिक इस हमले में बच्चों समेत 100 से ज्यादा लोग घायल है. ईरान ने इन हमलों के लिए बैलिस्टिक मिसािलों का इस्तेमाल किया और डिमोनो शहर जहां इजरायल का सबसे बड़ा परमाणु संयंत्र के पास ये हमला हुआ, जो कि बड़ा चिंता का विषय है.









