
Special Trains List: दिल्ली से इंदौर-पटना-अहमदाबाद समेत इन रूटस के लिए चलाई जा रहीं फेस्टीवल स्पेशल ट्रेनें, जानें पूरी डिटेल
AajTak
Special Trains for Diwali-Chhath: दिल्ली से जयनगर एवं सीतामढ़ी, साबरमती से दानापुर, डॉ. अम्बेडकर नगर (इंदौर) से पटना तथा अहमदाबाद से समस्तीपुर एवं गोमतीनगर से मालतीपाटपुर (भुवनेश्वर) के लिए स्पेशल ट्रेनों का परिचालन किया जाएगा. जानें रूट और टाइमिंग.
Special Trains for Diwali-Chhath: दीपावली और छठ के दौरान यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ के मद्देनजर उनकी सुविधा के लिए रेलवे द्वारा कई स्पेशल ट्रेनें चलाई जा रही हैं. इसी क्रम में दिल्ली से जयनगर एवं सीतामढ़ी, साबरमती से दानापुर, डॉ. अम्बेडकर नगर (इंदौर) से पटना तथा अहमदाबाद से समस्तीपुर एवं गोमतीनगर से मालतीपाटपुर (भुवनेश्वर) के लिए स्पेशल ट्रेनों का परिचालन किया जाएगा.
इस रूट पर चलाई जा रहीं स्पेशल ट्रेनें
1. गाड़ी संख्या 04006/04005 दिल्ली-जयनगर-दिल्ली फेस्टिवल स्पेशल (मुरादाबाद-लखनऊ- गोरखपुर-हाजीपुर-दरभंगा के रास्ते) - गाड़ी संख्या 04006 दिल्ली-जयनगर फेस्टिवल स्पेशल 09, 12 एवं 15 नवंबर 2023 को दिल्ली से 23.05 बजे खुलकर अगले दिन 23.45 बजे जयनगर पहुंचेगी. वापसी में, गाड़ी संख्या 04005 जयनगर-दिल्ली फेस्टिवल स्पेशल 11, 14 एवं 17 नवंबर 2023 को जयनगर से 01.30 बजे खुलकर अगले दिन 01.00 बजे दिल्ली पहुंचेगी. इस स्पेशल में शयनयान श्रेणी के 10 एवं साधारण श्रेणी के 08 कोच होंगे.
2. गाड़ी संख्या 04004/04003 नई दिल्ली-सीतामढ़ी-नई दिल्ली अनारक्षित फेस्टिवल स्पेशल (मुरादाबाद-गोरखपुर-नरकटियागंज के रास्ते) - गाड़ी संख्या 04004 नई दिल्ली-सीतामढ़ी अनारक्षित फेस्टिवल स्पेशल 11, 14 एवं 17 नवंबर 2023 को नई दिल्ली से 00.10 बजे खुलकर उसी दिन 23.30 बजे सीतामढ़ी पहुंचेगी. वापसी में, गाड़ी संख्या 04003 सीतामढ़ी-नई दिल्ली अनारक्षित फेस्टिवल स्पेशल 12, 15 एवं 18 नंवबर 2023 को सीतामढ़ी से 02.00 बजे खुलकर अगले दिन 01.30 बजे नई दिल्ली पहुंचेगी. इस स्पेशल में साधारण श्रेणी के 20 कोच होंगे.
3. गाड़ी संख्या 09403/09404 साबरमती-दानापुर-साबरमती सुपरफास्ट स्पेशल (अजमेर-जयपुर- आगरा फोर्ट-कानपुर-प्रयागराज-डीडीयू के रास्ते) - गाड़ी संख्या 09403 साबरमती-दानापुर सुपरफास्ट स्पेशल (साप्ताहिक) दिनांक 12, 19 एवं 26 नवंबर 2023 (रविवार) को साबरमती से 08.15 बजे खुलकर सोमवार को 14.15 बजे दानापुर पहुंचेगी. वापसी में, गाड़ी संख्या 09404 दानापुर-साबरमती सुपरफास्ट स्पेशल (साप्ताहिक) दिनांक 13, 20 एवं 27 नवंबर 2023 (सोमवार) को दानापुर से 18.00 बजे खुलकर मंगलवार को 23.30 बजे साबरमती पहुंचेगी. इस स्पेशल ट्रेन में वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी के 02, वातानुकूलित तृतीय श्रेणी के 06, शयनयान श्रेणी के 08 एवं साधारण श्रेणी के 04 कोच होंगे.
दिवाली-छठ पर मिलेगा कन्फर्म टिकट? इन रूट्स पर रेलवे चला रहा 425 स्पेशल ट्रेनें, देखें लिस्ट

ब्राजील के राष्ट्रपति लूला डा सिल्वा ने इस इंटरव्यू ब्रिक्स करेंसी पर विस्तार से बात की. उन्होंने कहा कि हमने यह नहीं कहा कि हम ब्रिक्स करेंसी बनाएंगे. ब्रिक्स के अंदर नई करेंसी बनाने पर कोई बहस नहीं है. लेकिन यह जरूरी नहीं है कि ब्राजील और इंडिया के बीच ट्रेड डील US डॉलर में ही हो. हम इसे अपनी करेंसी में भी कर सकते हैं.

दिल्ली में AI इम्पैक्ट समिट के दौरान युवा कांग्रेस के कुछ कार्यकर्ताओँ ने शर्ट उतारकर सार्वजनिक रूप से विवादास्पद प्रदर्शन किया. इस घटना के बाद पुलिस ने 5 से 6 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया. बीजेपी ने इस प्रदर्शन पर तीखा हमला किया है और संबित पात्रा ने कहा कि इस प्रदर्शन को जानबूझकर किया गया था. AI समिट में इस तरह के प्रदर्शन ने वहां की शांति भंग कर दी.

आज का दंगल घरेलू सियासत में देश के वैश्विक अपमान पर है. क्योंकि दिल्ली में चल रहे एआई इम्पैक्ट समिट में आज ऐसी घटना हुई है जिसे लेकर बीजेपी हमलावर है. दिल्ली में चल रहे जिस एआई समिट में शामिल होने के लिए दुनिया भर से नेता-उद्योगपति-टेक्नोकरेट्स भारत आए हुए हैं. उसी मेले में जाकर युवा कांगरसे के 10 कार्यकर्तां ने यूएस डील के विरोध में प्रदर्शन करना शुरू कर दिया. ये कार्यकर्ता अपनी टीशर्ट उतारकर उसे बैनर की तरह लहराकर प्रदर्शन कर रहे थे.

दिल्ली के मुखर्जी नगर में 1 साल 9 माह के बच्चे हादी की मौत का मामला सामने आया है. एसएफएस फ्लैट्स के पार्क में मौसी आजरा पर गला दबाने की आशंका है. स्थानीय लोगों ने बच्चे को छुड़ाकर न्यूलाइफ अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित किया. पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में लिया है. शव को पोस्टमार्टम के लिए बाबू जगजीवन राम अस्पताल भेजा गया है.

तिरुवनंतपुरम में आधी रात को 14 साल के लड़के की जॉयराइड, माता-पिता को घर में बंद कर खाई में गिराई कार
तिरुवनंतपुरम में एक नाबालिग लड़के ने अपने माता-पिता को घर में बंद कर आधी रात को कार निकाली और दोस्त के साथ घूमने निकल गया. तभी करमना में कार रेलिंग तोड़कर कई फीट नीचे जा गिरी, लेकिन दोनों नाबालिग चमत्कारिक रूप से बच गए. पढ़ें इस हादसे की हैरान करने वाली कहानी.

एआई समिट में प्रदर्शन के मामले में इंडियन यूथ कांग्रेस के चार कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया है. सूत्रों के अनुसार आरोपियों ने पहले काले छाते पर प्रिंटेड स्टिकर लगाकर मंडपम में प्रवेश की योजना बनाई थी, लेकिन सुरक्षा जांच में पकड़े जाने की आशंका के चलते उन्होंने प्लान बदलकर टी-शर्ट पर स्टिकर लगवाए.

दिल्ली से मेरठ के बीच यात्रा को तेज और आसान बनाने की दिशा में 82 किमी लंबे दिल्ली-मेरठ आरआरटीएस कॉरिडोर पर चलने वाली नमो भारत रैपिड रेल ने सराय काले खां से मेरठ के बेगमपुल तक सफल ट्रायल रन पूरा कर लिया है. करीब 160 किमी प्रति घंटे की रफ्तार वाली यह ट्रेन दोनों शहरों के बीच सफर को 55-60 मिनट में पूरा करेगी, जिससे दिल्ली, गाजियाबाद और मेरठ के यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी.

दिल्ली में अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी को पराजित करने के बाद रेखा गुप्ता की अगुवाई में बीजेपी की सरकार एक साल पूरी कर चुकी है. इस मौके पर सीएम रेखा गुप्ता ने दावा किया कि उन्होंने अपने वादों को पूरा करने की कोशिश की है. साथ ही अपने एक वर्ष की उपलब्धियां भी बताईं. देखें वीडियो.

भारत और बांग्लादेश के रिश्तों में सुधार के संकेत देते हुए दिल्ली स्थित बांग्लादेश हाई कमीशन ने भारतीय नागरिकों के लिए सभी वीजा सेवाएं फिर से शुरू कर दी हैं, जो करीब दो महीने से बंद थीं. यह कदम बांग्लादेश में तारिक रहमान के प्रधानमंत्री बनने के तुरंत बाद उठाया गया. भारत विरोधी छात्र नेता उस्मान हादी की हत्या और विरोध प्रदर्शनों के चलते दोनों देशों के संबंध तनावपूर्ण हो गए थे.

फिल्म स्टार रणवीर सिंह को अमेरिका के एक नंबर से दो बार धमकी मिली है. मुंबई क्राइम ब्रांच ने इस मामले की पुष्टि की है कि धमकी का ऑडियो नोट अमेरिकन नंबर से आया था. गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के गुर्गे हैरी बॉक्सर द्वारा भेजी गई ये धमकी, जिसमें 10 करोड़ रुपए की फिरौती मांगी गई थी, दिशा पाटनी और अन्य सितारों को भी धमकी मिली है. इस खतरे के पीछे गैंगस्टर नेटवर्क का विस्तार अमेरिका में होना बताया जा रहा है. अनमोल बिश्नोई के खुलासे ने यह भी स्पष्ट किया कि लॉरेंस गैंग का मुख्यालय कनाडा से अमेरिका स्थानांतरित हो चुका है.



