
Special Train List: त्योहारों में घर जाने के लिए ना हों परेशान! इस रूट पर रेलवे चला रहा पूजा स्पेशल ट्रेनें, यूपी-बिहार के लोगों को फायदा
AajTak
त्योहारों के सीजन में रेलवे स्टेशनों और ट्रेनों में यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए रेलवे हर बार स्पेशल ट्रेनें चलाता है. इस बार भी रेलवे ने दशहरा, छठ और दिवाली को देखते हुए स्पेशल ट्रेनें चलाने का फैसला किया है. यहां चेक करें स्पेशल ट्रेनों का पूरा शेड्यूल.
कुछ ही दिनों बाद त्योहारों का सीजन शुरू होने वाला है. इस दौरान दशहरा, दीपावली और छठ पूजा में ट्रेनों में काफी भीड़ होती है. त्योहारों के सीजन में यात्रियों की सुविधा के लिए भारतीय रेलवे हर साल पूजा स्पेशल ट्रेनों का परिचालन करता है. इस साल भी भारतीय रेलवे मुजफ्फरपुर और बरौनी से यशवंतपुर के लिए पूजा स्पेशल ट्रेन चला रहा है.
इस संदर्भ में जानकारी देते हुए पूर्व मध्य रेल के सीपीआरओ वीरेंद्र कुमार ने बताया कि आगामी पर्व -त्योहार के दौरान यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ के मद्देनजर उनकी सुविधा के लिए रेलवे द्वारा हाजीपुर-पाटलीपुत्र-पं.दीनदयाल उपाध्याय जं-प्रयागराज छिवकी- जबलपुर-नागपुर के रास्ते मुजफ्फरपुर और बरौनी से यशवंतपुर के लिए एक-एक जोड़ी पूजा स्पेशल चलाने का निर्णय लिया गया है.
यहां देखें ट्रेनों का शेड्यूलगाड़ी संख्या 05271/05272 मुजफ्फरपुर-यशवंतपुर-मुजफ्फरपुर एक्सप्रेस स्पेशल: यह स्पेशल ट्रेन मुजफ्फरपुर से 06 अक्टूबर, 2023 से 08 दिसंबर तक सप्ताह के प्रत्येक शुक्रवार को तथा यशवंतपुर से 09 अक्टूबर से 11 दिसंबर तक सप्ताह के प्रत्येक सोमवार को परिचालित की जायेगी. गाड़ी संख्या 05271 मुजफ्फरपुर-यशवंतपुर पूजा स्पेशल मुजफ्फरपुर से शुक्रवार को 15.30 बजे खुलकर 16.35 बजे हाजीपुर, 17.40 बजे पाटलिपुत्र, 18.39 बजे आरा, 19.25 बजे बक्सर, 21.14 बजे पं.दीनदयाल उपाध्याय जं. रुकते हुए रविवार को 19.00 बजे यशवंतपुर पहुंचेगी. वापसी में, गाड़ी संख्या 05272 यशवंतपुर-मुजफ्फरपुर पूजा स्पेशल यशवंतपुर से सोमवार को 07.30 बजे खुलकर बुधवार को 06.40 बजे पं.दीनदयाल उपाध्याय जं., 07.50 बजे बक्सर, 08.35 बजे आरा, 09.30 बजे पाटलिपुत्र एवं 10.25 बजे हाजीपुर रुकते हुए 12.00 बजे मुजफ्फरपुर पहुंचेगी. इस स्पेशल ट्रेन में द्वितीय वातानुकूलित श्रेणी का 02, तृतीय वातानुकूलित श्रेणी का 04, शयनयान श्रेणी के 12 एवं साधारण श्रेणी के 03 कोच होंगे.
गाड़ी संख्या 05215/05216 बरौनी-यशवंतपुर-बरौनी एक्सप्रेस स्पेशल: यह स्पेशल ट्रेन बरौनी से 07 अक्टूबर से 09 दिसंबर तक सप्ताह के प्रत्येक शनिवार को तथा यशवंतपुर से 10 अक्टूबर से 12 दिसंबर तक सप्ताह के प्रत्येक मंगलवार को परिचालित की जायेगी. गाड़ी संख्या 05215 बरौनी-यशवंतपुर पूजा स्पेशल बरौनी से शनिवार को 13.20 बजे खुलकर 14.25 बजे समस्तीपुर, 15.25 बजे मुजफ्फरपुर, 16.35 बजे हाजीपुर, 17.40 बजे पाटलिपुत्र, 18.39 बजे आरा, 19.25 बजे बक्सर, 21.14 बजे पं.दीनदयाल उपाध्याय जं. रुकते हुए सोमवार को 19.00 बजे यशवंतपुर पहुंचेगी. वापसी में, गाड़ी संख्या 05216 यशवंतपुर-बरौनी पूजा स्पेशल यशवंतपुर से मंगलवार को 07.30 बजे खुलकर गुरुवार को 06.40 बजे पं.दीनदयाल उपाध्याय जं., 07.50 बजे बक्सर, 08.35 बजे आरा, 09.30 बजे पाटलिपुत्र, 10.25 बजे हाजीपुर, 11.30 बजे मुजफ्फरपुर और 12.30 बजे समस्तीपुर रूकते हुए 14.00 बजे बरौनी पहुंचेगी. इस स्पेशल ट्रेन में द्वितीय वातानुकूलित श्रेणी के 02, तृतीय वातानुकूलित श्रेणी के 04, शयनयान श्रेणी के 12 और साधारण श्रेणी के 03 कोच होंगे.

रमजान के महीने में देश के कई हिस्सों में सांप्रदायिक तनाव की घटनाएं सामने आई हैं. खासकर मध्यप्रदेश के जबलपुर, हैदराबाद और कर्नाटक के बागलकोट में हालात तनावपूर्ण रहे. जबलपुर के सिहोरा इलाके में मंदिर और मस्जिद के बीच आरती और नमाज के समय विवाद हुआ जिसने तोड़फोड़ और पथराव को जन्म दिया. पुलिस ने कई आरोपियों को गिरफ्तार किया है और स्थिति को नियंत्रण में रखने के लिए कार्रवाई कर रही है.

उत्तराखंड के पौड़ी जनपद के श्रीनगर में स्थित लोकप्रिय धारी देवी मंदिर के पास बहने वाली अलकनंदा नदी में बड़ा हादसा टल गया. नदी में दो बोटों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हुई जिसके कारण कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई. टक्कर के बाद एक चालक नदी में गिर गया जबकि दूसरी बोट अनियंत्रित होकर बीच धारा में घूमती रही. सौभाग्यवश चालक तैरकर सुरक्षित बाहर आ गया और बोट संचालकों की सूझबूझ से सभी सवार सुरक्षित बचा लिए गए.

ब्राजील के राष्ट्रपति लूला डा सिल्वा ने इस इंटरव्यू ब्रिक्स करेंसी पर विस्तार से बात की. उन्होंने कहा कि हमने यह नहीं कहा कि हम ब्रिक्स करेंसी बनाएंगे. ब्रिक्स के अंदर नई करेंसी बनाने पर कोई बहस नहीं है. लेकिन यह जरूरी नहीं है कि ब्राजील और इंडिया के बीच ट्रेड डील US डॉलर में ही हो. हम इसे अपनी करेंसी में भी कर सकते हैं.

दिल्ली में AI इम्पैक्ट समिट के दौरान युवा कांग्रेस के कुछ कार्यकर्ताओँ ने शर्ट उतारकर सार्वजनिक रूप से विवादास्पद प्रदर्शन किया. इस घटना के बाद पुलिस ने 5 से 6 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया. बीजेपी ने इस प्रदर्शन पर तीखा हमला किया है और संबित पात्रा ने कहा कि इस प्रदर्शन को जानबूझकर किया गया था. AI समिट में इस तरह के प्रदर्शन ने वहां की शांति भंग कर दी.

आज का दंगल घरेलू सियासत में देश के वैश्विक अपमान पर है. क्योंकि दिल्ली में चल रहे एआई इम्पैक्ट समिट में आज ऐसी घटना हुई है जिसे लेकर बीजेपी हमलावर है. दिल्ली में चल रहे जिस एआई समिट में शामिल होने के लिए दुनिया भर से नेता-उद्योगपति-टेक्नोकरेट्स भारत आए हुए हैं. उसी मेले में जाकर युवा कांगरसे के 10 कार्यकर्तां ने यूएस डील के विरोध में प्रदर्शन करना शुरू कर दिया. ये कार्यकर्ता अपनी टीशर्ट उतारकर उसे बैनर की तरह लहराकर प्रदर्शन कर रहे थे.

दिल्ली के मुखर्जी नगर में 1 साल 9 माह के बच्चे हादी की मौत का मामला सामने आया है. एसएफएस फ्लैट्स के पार्क में मौसी आजरा पर गला दबाने की आशंका है. स्थानीय लोगों ने बच्चे को छुड़ाकर न्यूलाइफ अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित किया. पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में लिया है. शव को पोस्टमार्टम के लिए बाबू जगजीवन राम अस्पताल भेजा गया है.

तिरुवनंतपुरम में आधी रात को 14 साल के लड़के की जॉयराइड, माता-पिता को घर में बंद कर खाई में गिराई कार
तिरुवनंतपुरम में एक नाबालिग लड़के ने अपने माता-पिता को घर में बंद कर आधी रात को कार निकाली और दोस्त के साथ घूमने निकल गया. तभी करमना में कार रेलिंग तोड़कर कई फीट नीचे जा गिरी, लेकिन दोनों नाबालिग चमत्कारिक रूप से बच गए. पढ़ें इस हादसे की हैरान करने वाली कहानी.

एआई समिट में प्रदर्शन के मामले में इंडियन यूथ कांग्रेस के चार कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया है. सूत्रों के अनुसार आरोपियों ने पहले काले छाते पर प्रिंटेड स्टिकर लगाकर मंडपम में प्रवेश की योजना बनाई थी, लेकिन सुरक्षा जांच में पकड़े जाने की आशंका के चलते उन्होंने प्लान बदलकर टी-शर्ट पर स्टिकर लगवाए.

दिल्ली से मेरठ के बीच यात्रा को तेज और आसान बनाने की दिशा में 82 किमी लंबे दिल्ली-मेरठ आरआरटीएस कॉरिडोर पर चलने वाली नमो भारत रैपिड रेल ने सराय काले खां से मेरठ के बेगमपुल तक सफल ट्रायल रन पूरा कर लिया है. करीब 160 किमी प्रति घंटे की रफ्तार वाली यह ट्रेन दोनों शहरों के बीच सफर को 55-60 मिनट में पूरा करेगी, जिससे दिल्ली, गाजियाबाद और मेरठ के यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी.

दिल्ली में अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी को पराजित करने के बाद रेखा गुप्ता की अगुवाई में बीजेपी की सरकार एक साल पूरी कर चुकी है. इस मौके पर सीएम रेखा गुप्ता ने दावा किया कि उन्होंने अपने वादों को पूरा करने की कोशिश की है. साथ ही अपने एक वर्ष की उपलब्धियां भी बताईं. देखें वीडियो.



