
SP से बोला पति- मेरी पत्नी मुझे बहुत पिटवाती है... प्लीज बचाइए
AajTak
ग्वालियर का यह मामला सबको चौंका रहा है. एक पति सीधे पुलिस थाने पहुंचा और एसपी से बोला- साहब... मेरी पत्नी मुझे मारती है और अपने रिश्तेदारों से भी पिटवाती है. कृपया मुझे बचाइए.
मध्य प्रदेश के ग्वालियर से चौंकाने वाला मामला सामने आया है. एक पति ने पुलिस से गुहार लगाई है कि उसकी पत्नी उसे अपने परिजनों से पिटवाती है. ऐसे में उसे उसकी पत्नी से बचाया जाए और उसे सुरक्षा दी जाए. थोड़ी देर के लिए पुलिस भी चौंक गई. हालांकि बाद में उसे पूरा माजरा समझ में आ गया.
दरअसल, ग्वालियर में एक पति ने अपनी पत्नी को चांटा मार दिया. गुस्साई पत्नी ने अपने मायके वालों के साथ मिलकर पति की जमकर पिटाई कर दी. ससुराल में मार खाने के बाद पति सीधे थाने पहुंचा और स्थानीय एसपी से कहा कि साहब... मुझे मेरी बीवी से बचाओ.
मुरैना जिला के रिठौरा के पास गांव के रहने वाले संजय सिंह की शादी दो साल पहले ग्वालियर के महलगांव इलाके में रहने वाली पूजा से हुई थी. संजय का कहना है कि शादी के कुछ दिन बाद से ही पूजा और उसमें विवाद होने लगा था. पूजा घर में उसके माता-पिता का सम्मान नहीं करती और कामकाज में भी बहाने बनाती थी. 21 मई को पूजा ने उसके माता-पिता को भला-बुरा कहा तो संजय ने उसे थप्पड़ मार दिया. इससे नाराज पत्नी पूजा ने पति संजय को धमकाया और जान देने की कोशिश करने लगी.
मामला बिगड़ता देख संजय अपनी पत्नी पूजा को उसके मायके ग्वालियर छोड़ने आ गया. मायके पहुंचते ही संजय पर उसके ससुराल वालों ने हमला बोल दिया. इस दौरान सास-ससुर, साले सहित पत्नी पूजा ने भी पति संजय की ईंट मारकर जमकर पिटाई की. पिटाई में घायल होने के बाद संजय यूनिवर्सिटी थाने पहुंचा, लेकिन यहां पुलिस से उसे कोई मदद नहीं मिली.
उसके बाद संजय ने एसपी ऑफिस पहुंचकर आला अधिकारी से शिकायत की. संजय ने कहा कि साहब मुझे मेरी बीवी से बचाओ. अब इस मामले में SSP ने जांच के साथ परिवार परामर्श के आधार पर कार्रवाई का भरोसा दिलाया है.

पश्चिमी एशिया में युद्ध के बीच भारत की चिंताएं तेल और गैस सप्लाई को लेकर बढ़ी हुई हैं. प्रधानमंत्री ने ताजा हालात की जानकारी सदन में बोलते हुए देश को दी. अब आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कर्तव्य भवन-2 में अहम बैठक की है. करीब डेढ़ घंटे तक चली इस बैठक में CDS और तीनों सेनाओं के प्रमुख भी मौजूद रहे, जिन्होंने होर्मुज से तेल और गैस की सप्लाई को लेकर चर्चा की. देखें वीडियो.

पश्चिम एशिया के हालात सुधरते नहीं दिख रहे..ट्रंप ने ईरान के पावर प्लांट पर 5 दिनों तक हमला ना करने की हामी जरूर भरी है लेकिन अब भी हमले थमे नहीं है. पश्चिम एशिया के हालात को देखते हुए भारत ने भी अपनी तैयारी मुकम्मल कर रखी है. राजनाथ सिंह ने एक हाईलेवल मीटिंग बुलाकर तैयारी की समीक्षा की. तो भारतीय एलपीजी टैंकरों की सुरक्षा के लिए भारतीय युद्धपोत हॉर्मुज पहुंच चुके हैं. पीएम मोदी ने कल लोकसभा में साफ कह दिया था कि तेल सप्लाई में रुकावट या नागरिकों और पावर प्लांट पर हमला मंजूर नहीं.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ईरान जंग पर राज्यसभा में कहा कि पश्चिम एशिया में चल रहे इस युद्ध को तीन हफ्ते से ज्यादा का समय हो चुका है. इसने पूरे विश्व को गंभीर ऊर्जा संकट में डाल दिया है. इसका असर भारत पर भी पड़ रहा है. गल्फ देशों में करीब एक करोड़ भारतीय रहते हैं, वहां काम करते हैं. उनके जीवन की रक्षा भी भारत के लिए चिंता का विषय है. होर्मुज स्ट्रेट में बड़ी संख्या में जहाज फंसे हैं. उनके क्रू मेंबर्स भी अधिकतर भारतीय हैं. यह भी भारत के लिए चिंता का विषय है. ऐसे में जरूरी है कि भारत के इस उच्च सदन से दुनिया में संवाद का संदेश जाए. हम गल्फ के देशों के साथ लगातार संपर्क में हैं. हम ईरान, इजरायल और अमेरिका के साथ भी संपर्क में हैं. हमने डीएस्केलेशन और होर्मुज स्ट्रेट खोले जाने पर भी लगातार बात की है. भारत ने नागरिकों पर, सिविल इंफ्रास्ट्रक्चर पर, एनर्जी और ट्रांसपोर्टेशन इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमलों का विरोध किया है.










