
South Korea Stampede: 3 साल बाद जश्न, संकरी गली और हजारों की भीड़... हैलोवीन फेस्टिवल में ऐसे चली गई 151 जिंदगियां
AajTak
दक्षिण कोरिया की राजधानी सियोल में बीती रात चल रही हेलोवीन पार्टी में दर्दनाक हादसा हो गया. यहां फेस्टिवल सेलिब्रेट करने के लिए भारी संख्या में भीड़ उमड़ी थी. तभी लोग एक संकरी गली से निकलने की कोशिश करने लगे और अचानक भगदड़ मच गई. एजेंसी के मुताबिक हादसे में मरने वालों की संख्या 151 हो गई है. जबकि 82 से अधिक लोग घायल बताए जा रहे हैं.
दक्षिण कोरिया की राजधानी सियोल में हैलोवीन फेस्टिवल का आयोजन हो रहा था. चारों तरफ जश्न का माहौल था. तभी एक दर्दनाक हादसा हो गया. दरअसल, फेस्टिवल को सेलिब्रेट करने के लिए यहां भारी संख्या में लोग एकत्र हुए था. तभी भीड़ एक संकरी गली से निकलने की कोशिश करने लगी. लिहाजा धक्का-मुक्की शुरू हो गई. लोग एक-दूसरे के ऊपर गिरने लगे. इस हादसे में करीब 151 लोगों के मा्रे जाने की खबर है. बताया जा रहा है कि इसमें ज्यादातर युवा और वयस्क हैं.
एजेंसी के मुताबिक साउथ कोरिया में 3 साल बाद इस पार्टी का आयोजन किया जा रहा था. क्योंकि कोविड संक्रमण की वजह से लगे प्रतिबंधों के चलते पिछले तीन साल से इस पार्टी पर भी रोक लगा दी गई थी. पार्टी में शामिल होने वाले अधिकतर लोगों ने मास्क और हैलोवीन की ड्रेस पहन रखी थी. चश्मदीदों ने बताया कि जैसे-जैसे शाम गहरी होती गई भीड़ अनियंत्रित होने लगी. लोगों का उत्साह चरम पर था. हर कोई जश्न के मूड में था. ये घटना शनिवार की रात करीब 10:20 बजे हुई.
स्थानीय अधिकारी ने बताया कि हादसे में करीब 82 लोग घायल हुए हैं. इसमें से 19 लोगों की हालत बेहद गंभीर है. उनका इलाज किया जा रहा है. साथ ही कहा कि मरने वालों का आंकड़ा अभी और भी बढ़ सकता है. उन्होंने बताया कि मरने वालों में ज्यादातर युवा हैं. हैलोवीन उत्सव के दौरान कई लोग एक-दूसरे पर गिर पड़े. मरने वालों में 19 विदेशी लोग भी शामिल हैं.
21 साल के चश्मदीद मून जू-यंग ने बताया कि लोग इतने ज्यादा थे कि पुलिस को भीड़ को नियंत्रित करने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था. लोग वहां से निकलने के लिए गलियों का सहारा ले रहे थे. तभी कुछ लोग एक संकरी गली की तरफ बढ़ने लगे. यहां मौजूद भीड़ सामान्य से कम से कम 10 गुना ज्यादा था.
हादसे के जो वीडियो फुटेज सामने आए हैं, उनमें साफ तौर पर नजर आ रहा है कि एक संकरी ढलान वाली गली में सैकड़ों लोग फंसे हुए हैं. वह एक-दूसरे के ऊपर से निकलने की कोशिश कर रहे थे. लिहाजा कई लोग दब गए. पुलिस ने उन्हें वहां से निकालने की भी कोशिश की.
योंगसन जिले के चीफ फायर ऑफिसर चोई ने कहा कि जितने भी लोगों की मौत हुई है, उस संकरी गली में भगदड़ की वजह से हुई थी.

रमजान के महीने में देश के कई हिस्सों में सांप्रदायिक तनाव की घटनाएं सामने आई हैं. खासकर मध्यप्रदेश के जबलपुर, हैदराबाद और कर्नाटक के बागलकोट में हालात तनावपूर्ण रहे. जबलपुर के सिहोरा इलाके में मंदिर और मस्जिद के बीच आरती और नमाज के समय विवाद हुआ जिसने तोड़फोड़ और पथराव को जन्म दिया. पुलिस ने कई आरोपियों को गिरफ्तार किया है और स्थिति को नियंत्रण में रखने के लिए कार्रवाई कर रही है.

उत्तराखंड के पौड़ी जनपद के श्रीनगर में स्थित लोकप्रिय धारी देवी मंदिर के पास बहने वाली अलकनंदा नदी में बड़ा हादसा टल गया. नदी में दो बोटों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हुई जिसके कारण कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई. टक्कर के बाद एक चालक नदी में गिर गया जबकि दूसरी बोट अनियंत्रित होकर बीच धारा में घूमती रही. सौभाग्यवश चालक तैरकर सुरक्षित बाहर आ गया और बोट संचालकों की सूझबूझ से सभी सवार सुरक्षित बचा लिए गए.

ब्राजील के राष्ट्रपति लूला डा सिल्वा ने इस इंटरव्यू ब्रिक्स करेंसी पर विस्तार से बात की. उन्होंने कहा कि हमने यह नहीं कहा कि हम ब्रिक्स करेंसी बनाएंगे. ब्रिक्स के अंदर नई करेंसी बनाने पर कोई बहस नहीं है. लेकिन यह जरूरी नहीं है कि ब्राजील और इंडिया के बीच ट्रेड डील US डॉलर में ही हो. हम इसे अपनी करेंसी में भी कर सकते हैं.

दिल्ली में AI इम्पैक्ट समिट के दौरान युवा कांग्रेस के कुछ कार्यकर्ताओँ ने शर्ट उतारकर सार्वजनिक रूप से विवादास्पद प्रदर्शन किया. इस घटना के बाद पुलिस ने 5 से 6 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया. बीजेपी ने इस प्रदर्शन पर तीखा हमला किया है और संबित पात्रा ने कहा कि इस प्रदर्शन को जानबूझकर किया गया था. AI समिट में इस तरह के प्रदर्शन ने वहां की शांति भंग कर दी.

आज का दंगल घरेलू सियासत में देश के वैश्विक अपमान पर है. क्योंकि दिल्ली में चल रहे एआई इम्पैक्ट समिट में आज ऐसी घटना हुई है जिसे लेकर बीजेपी हमलावर है. दिल्ली में चल रहे जिस एआई समिट में शामिल होने के लिए दुनिया भर से नेता-उद्योगपति-टेक्नोकरेट्स भारत आए हुए हैं. उसी मेले में जाकर युवा कांगरसे के 10 कार्यकर्तां ने यूएस डील के विरोध में प्रदर्शन करना शुरू कर दिया. ये कार्यकर्ता अपनी टीशर्ट उतारकर उसे बैनर की तरह लहराकर प्रदर्शन कर रहे थे.

दिल्ली के मुखर्जी नगर में 1 साल 9 माह के बच्चे हादी की मौत का मामला सामने आया है. एसएफएस फ्लैट्स के पार्क में मौसी आजरा पर गला दबाने की आशंका है. स्थानीय लोगों ने बच्चे को छुड़ाकर न्यूलाइफ अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित किया. पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में लिया है. शव को पोस्टमार्टम के लिए बाबू जगजीवन राम अस्पताल भेजा गया है.

तिरुवनंतपुरम में आधी रात को 14 साल के लड़के की जॉयराइड, माता-पिता को घर में बंद कर खाई में गिराई कार
तिरुवनंतपुरम में एक नाबालिग लड़के ने अपने माता-पिता को घर में बंद कर आधी रात को कार निकाली और दोस्त के साथ घूमने निकल गया. तभी करमना में कार रेलिंग तोड़कर कई फीट नीचे जा गिरी, लेकिन दोनों नाबालिग चमत्कारिक रूप से बच गए. पढ़ें इस हादसे की हैरान करने वाली कहानी.

एआई समिट में प्रदर्शन के मामले में इंडियन यूथ कांग्रेस के चार कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया है. सूत्रों के अनुसार आरोपियों ने पहले काले छाते पर प्रिंटेड स्टिकर लगाकर मंडपम में प्रवेश की योजना बनाई थी, लेकिन सुरक्षा जांच में पकड़े जाने की आशंका के चलते उन्होंने प्लान बदलकर टी-शर्ट पर स्टिकर लगवाए.

दिल्ली से मेरठ के बीच यात्रा को तेज और आसान बनाने की दिशा में 82 किमी लंबे दिल्ली-मेरठ आरआरटीएस कॉरिडोर पर चलने वाली नमो भारत रैपिड रेल ने सराय काले खां से मेरठ के बेगमपुल तक सफल ट्रायल रन पूरा कर लिया है. करीब 160 किमी प्रति घंटे की रफ्तार वाली यह ट्रेन दोनों शहरों के बीच सफर को 55-60 मिनट में पूरा करेगी, जिससे दिल्ली, गाजियाबाद और मेरठ के यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी.

दिल्ली में अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी को पराजित करने के बाद रेखा गुप्ता की अगुवाई में बीजेपी की सरकार एक साल पूरी कर चुकी है. इस मौके पर सीएम रेखा गुप्ता ने दावा किया कि उन्होंने अपने वादों को पूरा करने की कोशिश की है. साथ ही अपने एक वर्ष की उपलब्धियां भी बताईं. देखें वीडियो.



