
Sooryavanshi Promotion: इज्जत बचाकर भागते अक्षय कुमार ठोकर खाकर गिर पड़े, कटरीना ने किया रिकॉर्ड
AajTak
कटरीना रिकॉर्डिंग जारी रखती हैं. अक्षय कहते हैं- 'कटरीना रिकॉर्ड मत करो. ऐसे अच्छा नहीं लगेगा. हमारी इज्जत का सवाल है.' इतना कहकर वे और रोहित भागने लगते हैं कि तभी अक्षय ठोकर खाकर गिर जाते हैं. ये सब कटरीना कैमरे में रिकॉर्ड कर लेती हैं.
डायरेक्टर रोहित शेट्टी के निर्देशन में बनी फिल्म सूर्यवंशी का प्रमोशन शुरू हो चुका है. फिल्म के लीड एक्टर्स अक्षय कुमार और कटरीना कैफ, अपने अपने अंदाज में फिल्म के प्रमोशन में जुटे हैं. फिल्म के लिए फैंस जितने एक्साइटेड हैं, उतनी ही फिल्म की कास्ट भी. इसी एक्साइटमेंट को कटरीना कैफ ने एक बेहद मजेदार वीडियो में दिखाया है.

मुंबई में आयोजित इवेंट 'द ऑनर्स' में जब करीना कपूर खान ने कदम रखा, तो सबकी निगाहें उन्हीं पर ठहर गईं. रेड कार्पेट पर बेबो का अंदाज हमेशा की तरह जुदा और बेहद ग्लैमरस था. इस खास मौके के लिए करीना ने एक बेहद दिलकश लाल रंग का गाउन चुना, जो न केवल उनकी खूबसूरती में चार चांद लगा रहा था, बल्कि इसका एक खास ऐतिहासिक कनेक्शन भी था.












