
Sonipat: इकलौते बेटे ने फावड़े से मारकर बुजुर्ग मां को उतारा मौत के घाट, दोनों के बीच हुआ था विवाद
AajTak
सोनीपत में एक कलयुगी बेटे ने अपनी मां की हत्या कर दी और फरार हो गया. बताया जा रहा है कि मां-बेटे के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था. वहीं, पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है, जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा.
हरियाणा के सोनीपत से बुजुर्ग महिला की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है. जहां एक युवक ने फावड़े से वार कर अपनी मां की हत्या कर दी. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज मामले की जांच शुरू की. वारदात को अंजाम देने के बाद से आरोपी फरार है और पुलिस उसे पकड़ने के लिए जगह-जगह छापेमारी कर रही है. यह घटना गांव गढ़ी सिसाना में हुई, यहां रहने वाली राजबाला (65 साल उम्र) की उनके इकलौते बेटे मोहिता ने फावड़े से वार कर बेरहमी से उनकी हत्या कर दी. मोहित अपनी पत्नी के साथ सोनीपत शहर में किराये के मकान पर रह रहा था.
कलयुगी बेटे ने मां की गर्दन पर किया फावड़े से वार
दोनों का किसी बात पर झगड़ा हुआ और उसने मां की गर्दन पर वार उनकी हत्या कर दी. सूचना पाकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे और पुलिस को इसकी सूचना दी. इस घटना के बाद गांव में हड़कंप मच गया. पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया जाएगा.
हत्या की वारदात को अंजाम देने के बाद से आरोपी फरार
इस मामले पर ज्यादा जानकारी देते हुए पुलिस प्रवक्ता रविंद्र कुमार ने बताया कि गांव गढ़ी सिसाना में राजबाला नाम की महिला की तेजधार हथियार से हत्या कर दी गई. मौके पर पहुंचकर पुलिस व एफएसएल की टीम ने जांच की. महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल में भेज दिया गया. मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है, जल्द ही आरोपी को पकड़ लिया जाएगा.

धुरंधर पार्ट 2 की.. जो सिनेमाघरों में रिलीज़ हो चुकी है और लगातार नये रिकॉर्ड बना रही है.. लेकिन इसके साथ ही इस फिल्म में एक नया विवाद शुरू हो गया है.. धुरंधर पार्ट 1 में पाकिस्तान की साजिशों का पर्दाफाश हुआ था.. धुरंधर 2 में कुछ ऐसा है कि देश के विपक्ष को ये फिल्म पसंद नहीं आ रही है.. आरोप लग रहा है कि सरकार का एजेंडा सेट करने के लिए ये फिल्म बनी है.. हकीकत क्या है.

खाड़ी देश में तनाव खत्म होने का नाम नहीं ले रहा, जिसका सीधा असर तेल और गैस पर पड़ रहा है जिसकी चपेट में पूरी दुनिया आ रही है. इस बीच अमेरिका और इजरायल के हमले का जवाब देने के लिए ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट को अपना एक खास हथियार बना लिया है. इस समुद्री गलियारे पर नियंत्रण के जरिए ईरान ने दुनिया के व्यापार को प्रभावित किया है और अब ईरान ने इस रास्ते से गुजरने वाले जहाजों से टैक्स वसूलना शूरू कर दिया है. जिसने दुनिया भर के देशों की टेंशन बढ़ा दी है.

ईरान के खिलाफ अमेरिका और इजरायल के युद्ध का आज 21वां दिन है, और दोनों ओर के लगातार हमलों के बीच जिस सवाल का जवाब दुनिया जानना चाहती है. वो ये है कि इस युद्ध का धुरंधर कौन है? ईरान के सरेंडर की ख्वाहिश पाले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को ईरान की ओर से कई सरप्राइज मिले हैं. चाहे, वो खाड़ी देशों के अमेरिकी बेस पर ईरानी हमले हों, चाहे इजरायल और खाड़ी देशों के तेल-गैस के ठिकानों पर ईरान का पलटवार हो या अमेरिका के F-35 जैसे अत्याधुनिक विमानों को गंवाने से अमेरिका के लिए बढ़ रही युद्ध की कीमत हो.

राजधानी दिल्ली में मौसम का मिजाज बीते दो-तीन दिनों से बदला हुआ है और आज सुबह भी राजधानी दिल्ली में बारिश रुक-रुक कर हो रही है...सुबह से ही आसमान में काले बादल छाए हुए हैं...ये बदलाव ऐसे समय पर आया है जब कुछ दिनों से गर्मी बढ़ने लगी थी और गर्मियों का मौसम आने वाला था..लेकिन वेस्टर्न डिस्टर्बेंस से मौसम में हुए बदलाव ने नजारा बिल्कुल बदल दिया है

महाराष्ट्र में कथित काले जादू को लेकर विवाद बढ़ गया है. रोहित पवार ने अजित पवार के आवास के पास हुए कथित अनुष्ठानों की जांच मांगी. अमोल मिटकरी ने भी मामला उठाया और इसे नासिक के ज्योतिषी अशोककुमार खारत से जोड़ा. 28 जनवरी के विमान हादसे के बाद यह मुद्दा और गंभीर हो गया है. खारत दुष्कर्म मामले में गिरफ्तार है.

जम्मू-कश्मीर में मौसम ने करवट बदल ली है और पहाड़ों पर जमकर बर्फबारी हो रही है. कश्मीर घाटी में जहां सैलानी बर्फबारी का लुत्फ उठा रहे हैं वहीं स्थानीय लोगों के लिए ठंड बढ़ने की वजह से कई दिक्कतें शुरू हो गई है. जम्मू-कश्मीर में बारिश और बर्फबारी का असर उत्तर भारत के मौसम पर भी पड़ा है और मैदानी हिस्सों में भी बारिश के बाद तापमान नीचे गिर गया है.







