
Sonam Wedding Album: रोका-सगाई से लेकर शादी तक दिखा दुल्हन सोनम का 'भावशून्य' चेहरा, सिर्फ कैमरामैन के कहने पर ही दिखाई हल्की-सी मुस्कान
AajTak
Sonam wedding album: शादी के वीडियो और फोटो एल्बम में राजा रघुवंशी जहां खुशी से चहकते और रील बनवाते दिख रहा है, वहीं सोनम का चेहरा ज्यादातर समय भावशून्य और किसी गहरी सोच में डूबा नजर आता है. सगाई, रोका, हल्दी, सात फेरे और विदाई के दौरान भी वह केवल कैमरामैन के निर्देश पर ही हल्की मुस्कान देती दिखी.
मेघालय में हुए राजा रघुवंशी हत्याकांड ने न केवल इंदौर बल्कि पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है. इस मामले में मुख्य आरोपी सोनम रघुवंशी की शादी के एल्बम और वीडियो अब जांच का हिस्सा बन गए हैं, जो उनकी मनःस्थिति और साजिश की शुरुआत की ओर 'इशारा' करते हैं. शादी के सात फेरों से लेकर विदाई तक सोनम का चेहरा 'भावशून्य' रहा और वह सिर्फ कैमरामैन के 'स्माइल प्लीज' कहने पर ही मुस्कुराती नजर आई. दावा किया जा रहा है कि सोनम की शादी राजा रघुवंशी से जबरदस्ती कराई गई थी और सगाई के बाद से ही उसने अपने प्रेमी राज कुशवाह के साथ मिलकर राजा की हत्या की साजिश रचनी शुरू कर दी थी. बीती 11 मई को इंदौर में राजा और सोनम की शादी पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ हुई थी. इससे पहले तमाम रीति रिवाज निभाए गए. शादी के वीडियो और फोटो एल्बम में राजा रघुवंशी जहां खुशी से चहकते और रील बनवाते दिख रहा है, वहीं सोनम का चेहरा ज्यादातर समय भावशून्य और किसी गहरी सोच में डूबा नजर आता है.
सगाई, रोका, हल्दी, सात फेरे और विदाई के दौरान भी वह केवल कैमरामैन के निर्देश पर ही हल्की मुस्कान देती दिखी. वरमाला के समय रिश्तेदारों के साथ फोटो खिंचवाते वक्त ही उसने एक 'जबरदस्ती की मुस्कान' बिखेरी.
सगाई के एक वीडियो में सोनम और राजा मजेदार वचन लेते दिखे. जहां राजा 3 वचनों पर उत्साह से 'हां' कह देता है, लेकिन सोनम एक भी वचन पर सहमति नहीं जताती. इस दौरान एंकर भी सोनम के जवाब से हैरान रह जाता है और दर्शक हंसी-मजाक के माहौल में तालियां बजाते हैं.
जबरदस्ती शादी का दावा और मां से झगड़ा राजा के परिवार के बयानों से पता चला कि सोनम ने अपनी मां को सगाई से पहले अपने प्रेमी राज कुशवाह के बारे में बताया था और शादी के लिए मना किया था. उसने अपनी मां को चेतावनी दी थी, “अगर तुमने मेरी शादी कराई, तो देख लेना मैं क्या करूंगी.” हालांकि, परिवार ने सामुदायिक दबाव के चलते उसकी शादी राजा से तय कर दी. राजा के भाई विपिन रघुवंशी ने बताया कि सोनम की मां ने उमा रघुवंशी (राजा की मां) को बताया था कि उनका परिवार बहुत सख्त है और शादी से पहले लड़के-लड़की के मिलने की इजाजत नहीं देता.
राजा की मां उमा ने बताया कि सगाई के बाद सोनम राजा से ज्यादा बात नहीं करती थी और हमेशा ऑफिस के काम में व्यस्त रहने का बहाना बनाती थी. राजा ने अपनी मां से कहा था कि सोनम उसमें रुचि नहीं लेती. इसके बावजूद, राजा के परिवार को सोनम के व्यवहार पर शक नहीं हुआ, क्योंकि शादी दोनों परिवारों की सहमति से हुई थी.
हत्या की साजिश: सगाई के बाद शुरू हुई प्लानिंग पुलिस के अनुसार, सगाई के बाद से ही सोनम ने राज कुशवाह के साथ मिलकर राजा को रास्ते से हटाने की योजना बनानी शुरू कर दी थी. राज कुशवाह, जो सोनम के पिता की प्लाईवुड फैक्ट्री में अकाउंटेंट था और उनके पड़ोस में रहता था, सोनम का प्रेमी था. दोनों ने फरवरी 2025 में सोनम के हमेशा के लिए 'गायब' होने की योजना बनाई थी, ताकि वह शादी से बच सके. इसमें एक स्कूटी पर किसी का शव जलाकर उसे सोनम का शव बताने या नदी में बह जाने का नाटक करने जैसे विचार शामिल थे.

पश्चिमी एशिया में युद्ध के बीच भारत की चिंताएं तेल और गैस सप्लाई को लेकर बढ़ी हुई हैं. प्रधानमंत्री ने ताजा हालात की जानकारी सदन में बोलते हुए देश को दी. अब आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कर्तव्य भवन-2 में अहम बैठक की है. करीब डेढ़ घंटे तक चली इस बैठक में CDS और तीनों सेनाओं के प्रमुख भी मौजूद रहे, जिन्होंने होर्मुज से तेल और गैस की सप्लाई को लेकर चर्चा की. देखें वीडियो.

पश्चिम एशिया के हालात सुधरते नहीं दिख रहे..ट्रंप ने ईरान के पावर प्लांट पर 5 दिनों तक हमला ना करने की हामी जरूर भरी है लेकिन अब भी हमले थमे नहीं है. पश्चिम एशिया के हालात को देखते हुए भारत ने भी अपनी तैयारी मुकम्मल कर रखी है. राजनाथ सिंह ने एक हाईलेवल मीटिंग बुलाकर तैयारी की समीक्षा की. तो भारतीय एलपीजी टैंकरों की सुरक्षा के लिए भारतीय युद्धपोत हॉर्मुज पहुंच चुके हैं. पीएम मोदी ने कल लोकसभा में साफ कह दिया था कि तेल सप्लाई में रुकावट या नागरिकों और पावर प्लांट पर हमला मंजूर नहीं.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ईरान जंग पर राज्यसभा में कहा कि पश्चिम एशिया में चल रहे इस युद्ध को तीन हफ्ते से ज्यादा का समय हो चुका है. इसने पूरे विश्व को गंभीर ऊर्जा संकट में डाल दिया है. इसका असर भारत पर भी पड़ रहा है. गल्फ देशों में करीब एक करोड़ भारतीय रहते हैं, वहां काम करते हैं. उनके जीवन की रक्षा भी भारत के लिए चिंता का विषय है. होर्मुज स्ट्रेट में बड़ी संख्या में जहाज फंसे हैं. उनके क्रू मेंबर्स भी अधिकतर भारतीय हैं. यह भी भारत के लिए चिंता का विषय है. ऐसे में जरूरी है कि भारत के इस उच्च सदन से दुनिया में संवाद का संदेश जाए. हम गल्फ के देशों के साथ लगातार संपर्क में हैं. हम ईरान, इजरायल और अमेरिका के साथ भी संपर्क में हैं. हमने डीएस्केलेशन और होर्मुज स्ट्रेट खोले जाने पर भी लगातार बात की है. भारत ने नागरिकों पर, सिविल इंफ्रास्ट्रक्चर पर, एनर्जी और ट्रांसपोर्टेशन इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमलों का विरोध किया है.










