
Snowfall Video: पहाड़ों पर भारी हिमपात, बर्फबारी में झूमते नजर आए सैलानी
AajTak
पहाडों पर इन दिनों ठंड कोहरे और बर्फ का मिला जुला अटैक हो रहा है. हिमाचल से कश्मीर और उत्तराखंड तक हर जगह बर्फबारी हो रही है. देवभूमि उत्तराखंड में शनिवार रात से बर्फ गिर रही है. ऊंचे इलाकों में बर्फ तो निचले इलाकों में बारिश हो रही है. सैलानियों के चेहरे खिल गए हैं लेकिन बर्फबारी के इस लंबे दौर से जनजीवन पर असर पड़ा है. उत्तरकाशी में पहाडों पर हुई बर्फबारी में सैलानियों झूमते नजर आए. पहाडों पर बर्फीले नजारे देखने गए सैलानी तो बेहद खुश हैं लेकिन स्थानीय प्रशासन के लिए इंतजाम बनाए रखना मुश्किल हो रहा है. देखें ये वीडियो.

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.












