
Smartphone में जरूर चेक करें ये 4 सेटिंग, खो गया तो मिल जाएगा और पर्सनल डेटा भी बच जाएगा!
AajTak
Smartphone Tips: आपको अपने फोन की कुछ सेटिंग जरूर चेक कर लेनी चाहिए. अगर कभी आपका फोन खो गया तो इसकी मदद से आप आसानी से उसे ट्रैक कर सकेंगे. साथ ही आप अपने डेटा को भी रिस्टोर कर सकेंगे. आइए जानते हैं इसकी पूरी डिटेल.
अक्सर हम किसी के स्मार्टफोन चोरी होने या फिर खोने की खबर सुनते हैं. इस तरह के हादसे किसी के साथ भी हो सकते हैं. चूंकि स्मार्टफोन हमारे रोजमर्रा के जीवन का अहम हिस्सा है, इसलिए इसमें हमारा बहुत-सा डेटा होता है.
इसके साथ ही इन्हें खरीदने के लिए हम काफी ज्यादा पैसे भी खर्च करते हैं. ऐसे में इनका खो जाना और वापस नहीं मिलना हमें निराश करता है, लेकिन कुछ सेटिंग ऑन करके आप इस तरह के दिक्कत से खुद को बचा सकते हैं. आइए जानते हैं फोन में मौजूद ऐसी ही कुछ सेटिंग के बारे में जो आपके डेटा और फोन दोनों को बचा सकती हैं.
लॉकस्क्रीन पर नोटिफिकेशन ड्रॉर को ऑफ कर दें. अगर लॉकस्क्रीन पर यह सेटिंग ऑन रहती है, तो कोई भी आपका डेटा या वाईफाई ऑफ कर सकता है, भले ही फोन की स्क्रीन लॉक हो. इसके लिए आपको इसे ऑफ कर देना चाहिए. इसके लिए आपको सेटिंग में जाकर नोटिफिकेशन ड्रॉर सर्च करना होगा और उसे ऑफ करना होगा.
फाइंड माय डिवाइस का फीचर हर एंड्रॉयड स्मार्टफोन में मिलता है. आपको इस सेटिंग को ऑन रखना चाहिए, जिससे अगर कभी आपका फोन खो जाए या चोरी हो जाए, तो आप उसे ट्रैक कर सके.
यह फीचर ना सिर्फ फोन ट्रैकिंग में आपकी मदद करेगा बल्कि इसकी मदद से आप आपने फोन के डेटा को भी इरेज कर सकते हैं, जिससे आपकी पर्सनल डिटेल किसी के हाथ नहीं लगेगी.
वैसे तो यह सेटिंग लगभग हर फोन में ऑन रहती है. फिर भी आपको इसे सेटिंग में जाकर चेक कर लेना चाहिए. अगर यह ऑफ हो, तो इसे तुरंत ही ऑन कर दें. इससे आपको आपके हैंडसेट को लोकेश की जानकारी ज्यादा बेहतर तरीके से मिलेगी.

NCERT ने 3 से 8 साल तक के बच्चों के लिए ई-मैजिक बॉक्स ऐप लॉन्च किया है. इस प्लेटफॉर्म पर बच्चे मोबाइल या कंप्यूटर से पढ़ सकते हैं और नई-नई चीजें सीख सकते हैं. इसमें एक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) स्मार्ट बॉट है, जो बच्चों की पढ़ाई में मदद करता है और उनके सवालों का आसान जवाब देता है. इसके साथ ही इसमें खेल-खेल में सीखने वाली गतिविधियां भी शामिल हैं.












