
Smart Jodi: Monalisa के पति ने दिखाया 'भोजपुरी दमखम', पत्नी को 25 कुर्सियों के ऊपर बिठाया, उड़े सबके होश
AajTak
विक्रांत सिंह राजपूत और मोनालिसा का धमाल शो Smart Jodi में भी जारी है. जहां अभिनय, नृत्य, क्रिकेट, संगीत, कॉमेडी और कोरियोग्राफी जैसे विभिन्न क्षेत्रों की सेलिब्रिटी जोड़ियां एकसाथ नजर आ रही हैं. अपकमिंग एपिसोड में आप विक्रांत का रियल भोजपुरी अवतार देखेंगे. जिसने सबके होश उड़ा दिए.
स्टार प्लस के अनोखे रियलिटी शो ‘स्मार्ट जोड़ी’ (Smart Jodi) में नच बलिए फेम मोनालिसा और विक्रांत सिंह राजपूत की जोड़ी का धमाल जारी है. खबर है कि एक टास्क में विक्रांत सिंह राजपूत ने मोनालिसा (Monalisa) को 25 कुर्सी के ऊपर बिठाकर सबके होश उड़ा दिए. उन्हें टीवी के मशहूर कॉमेडियन बलराज और उनकी पत्नी दीप्ति तुली से कड़ी टक्कर मिली थी, लेकिन बाजी मारी विक्रांत और मोनालिसा ने.

मुंबई में आयोजित इवेंट 'द ऑनर्स' में जब करीना कपूर खान ने कदम रखा, तो सबकी निगाहें उन्हीं पर ठहर गईं. रेड कार्पेट पर बेबो का अंदाज हमेशा की तरह जुदा और बेहद ग्लैमरस था. इस खास मौके के लिए करीना ने एक बेहद दिलकश लाल रंग का गाउन चुना, जो न केवल उनकी खूबसूरती में चार चांद लगा रहा था, बल्कि इसका एक खास ऐतिहासिक कनेक्शन भी था.












