
SL vs PAK, T20 World Cup 2026 LIVE streaming: ग्रुप-2 का सस्पेंस खत्म करेगा SL vs PAK मुकाबला, जानें कब, कहां देखें लाइव
ABP News
टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 मुकाबले में पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच करो या मरो की टक्कर होने जा रही है. सेमीफाइनल की रेस में बने रहने के लिए पाकिस्तान के लिए यह मैच बेहद अहम होने वाला है.
टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 मुकाबलों में आज का मैच बेहद अहम होने वाला है, जहां श्रीलंका और पाकिस्तान आमने-सामने होंगी. दोनों टीमों के लिए यह मुकाबला करो या मरो जैसा है, क्योंकि इस मैच का नतीजा सीधे तौर पर सेमीफाइनल की तस्वीर साफ कर सकता है.
ग्रुप-2 से दूसरे सेमीफाइनलिस्ट का फैसला इसी मैच से तय होना है. यह मुकाबला श्रीलंका के पल्लेकेले इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा. अगर मेजबान श्रीलंका इस मैच में जीत हासिल कर लेती है, तो न्यूजीलैंड की टीम सीधे सेमीफाइनल में पहुंच जाएगी. वहीं पाकिस्तान के लिए जीत के साथ-साथ बेहतर नेट रन रेट भी जरूरी होगा, तभी वह अंतिम चार में अपनी जगह बना पाएगा.
दोनों टीमों की स्थिति
पाकिस्तान टीम का सुपर-8 में अब तक का सफर ज्यादा अच्छा नहीं रहा है. न्यूजीलैंड के खिलाफ उसका मैच बारिश के कारण रद्द हो गया था, जबकि इंग्लैंड के खिलाफ उसे करीबी मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा था. ऐसे में टीम के पास सिर्फ एक अंक है और सेमीफाइनल की उम्मीदें जिंदा रखने के लिए उसे हर हाल में जीत दर्ज करनी होगी.













