
SL vs PAK Pitch Report: पल्लेकेले में रन बरसेंगे या स्पिनर्स करेंगे खेल खराब? सेमीफाइनल की आस पर टिका पाकिस्तान का मैच
ABP News
पल्लेकेले की स्पिन फ्रेंडली पिच पर पाकिस्तान के सामने सिर्फ जीत नहीं, बल्कि बड़ी जीत की चुनौती है. श्रीलंका की बात करें तो टीम अपने शुरुआती दोनों मुकाबले हारकर सेमीफाइनल की दौड़ से बाहर हो चुकी है
SL vs PAK Pitch Report: टी20 वर्ल्ड कप के सुपर-8 राउंड में शनिवार को पाकिस्तान के लिए करो या मरो जैसा मुकाबला होने वाला है. पल्लेकेले के मैदान पर पाकिस्तान की भिड़ंत श्रीलंका से होगी. इस मैच का नतीजा तय करेगा कि पाकिस्तान सेमीफाइनल की रेस में बना रहेगा या टूर्नामेंट से बाहर हो जाएगा.
अब तक पाकिस्तान का प्रदर्शन उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा है. टीम अपने ग्रुप में तीसरे स्थान पर है और नेट रन रेट भी निगेटिव में है. दूसरी ओर, इंग्लैंड पहले ही सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर चुकी है. ऐसे में पाकिस्तान के सामने सिर्फ जीत ही नहीं बल्कि बड़ी जीत हासिल करने की चुनौती है.
सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए क्या करना होगा?
पाकिस्तान के लिए गणित थोड़ा मुश्किल है. टीम को सेमीफाइनल में जगह बनाने के लिए श्रीलंका के खिलाफ कम से कम 61 रन से जीत दर्ज करनी होगी. अगर पाकिस्तान पहले गेंदबाजी करता है तो उसे लक्ष्य को सिर्फ 13.1 ओवर में हासिल करना होगा. वहीं न्यूजीलैंड बेहतर नेट रन रेट के साथ पहले से मजबूत स्थिति में है.













