
Sitaare Zameen Par Box Office Day 1: थिएटर्स में छाई आमिर खान की 'सितारे जमीन पर', पहले दिन कमाए इतने करोड़
AajTak
सुपरस्टार आमिर खान एक लंबे वक्त के बाद थिएटर्स में वापस आ चुके हैं. उनकी फिल्म 'सितारे जमीन पर' ऑडियंस के बीच छा चुकी है. मगर फिल्म का ओपनिंग डे कलेक्शन आमिर की पिछली कुछ फिल्मों के मुकाबले थोड़ा कम है.
सुपरस्टार आमिर खान एक लंबे वक्त के बाद थिएटर्स में आ चुके हैं. उनकी पिछली फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हुई थी. लेकिन अब करीब तीन सालों के इंतजार के बाद वो ऑडियंस के बीच अपनी नई फिल्म 'सितारे जमीन पर' लेकर आ गए हैं. जो उनकी हिट फिल्म 'तारे जमीन पर' का स्पिरिचुअल सीक्वल है.
पहले दिन थिएटर्स में छाए आमिर के सितारे
आमिर की फिल्म का थीम जबसे सामने आया है, हर कोई इसे एक बार देखने के लिए बेताब है. उनकी फिल्म बौद्धिक अक्षमता वाले कुछ खास बच्चों की कहानी को दिखाती है जिन्हें आमिर बास्केटबॉल सिखाते हैं. फिल्म रिलीज से पहले ही काफी सुर्खियों में बनी हुई थी. अब ये फाइनली रिलीज हो चुकी है जिसका बॉक्स ऑफिस कलेक्शन भी सामने आ चुका है. सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक, 'सितारे जमीन पर' ने बॉक्स ऑफिस पर नेट 10.70 करोड़ रुपये की ओपनिंग की है.
फिल्म ने थिएटर्स में शुक्रवार को अच्छी ऑक्यूपेंसी भी देखी. आमिर की फिल्म ने थिएटर्स में 21.43% ऑक्यूपेंसी देखी. फिल्म के सबसे ज्यादा शोज दिल्ली में लगे. दिल्ली में करीब 1000 शोज लगे जहां 25% ऑक्यूपेंसी नोट की गई. हालांकि 'सितारे जमीन पर' की कमाई में शनिवार को एक बड़ा जंप देखने मिल सकता है क्योंकि फिल्म को हर तरफ से अच्छा वर्ड ऑफ माउथ मिल रहा है. अब देखना होगा कि आमिर की फिल्म को शनिवार की छुट्टी का कितना फायदा मिलता है.
पिछली फिल्मों के मुकाबले कैसा है रिकॉर्ड?
'सितारे जमीन पर' की ओपनिंग आमिर की पिछली 5 फिल्मों के मुकाबले काफी कम है. उनकी पिछली फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' ने बॉक्स ऑफिस पर 11.70 करोड़ रुपये की ओपनिंग की थी. वहीं, आमिर को अपने करियर की सबसे बड़ी ओपनिंग 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' से मिली थी. उस फिल्म ने 52.25 करोड़ रुपये की ओपनिंग की थी. 'सितारे जमीन पर' ने 'तारे जमीन पर' के ओपनिंग कलेक्शन को भी पछाड़ा है.

बॉलीवुड सिंगर नीति मोहन, डांसर शक्ति मोहन और एक्ट्रेस मुक्ति मोहन ने हाल ही में मुंबई में अपने शानदार तीन मंजिला पेंटहाउस की झलक दिखाई. तीनों सितारों की मेहनत से बना ये घर लगभग 400 पौधों से भरा हुआ है. दिलचस्प बात ये है कि तीनों बहनें फिलहाल इस ग्रैंड अपार्टमेंट में नहीं रहतीं. ये घर सिर्फ उनके माता-पिता के लिए है.












