
'SIR में गड़बड़ी की तो मार पड़ेगी...', त्रिपुरा में कांग्रेस MLA की BLO को चेतावनी
AajTak
त्रिपुरा में कांग्रेस विधायक सुधीप रॉय बर्मन ने SIR को लेकर BLO को सीधी चेतावनी दे डाली है. उन्होंने कहा कि BLO असली मतदाताओं के नाम हटाने या फर्जी नाम जोड़ने की कोशिश करेगा तो उसे सार्वजनिक रूप से सज़ा दी जाएगी.
त्रिपुरा में चुनावी माहौल उस समय गरमा गया जब कांग्रेस के वरिष्ठ विधायक सूदिप रॉय बर्मन ने बूथ लेवल अधिकारियों यानी BLO को कड़ी चेतावनी दी. अगर्तला के इंद्रनगर में पार्टी बूथ एजेंटों के ट्रेनिंग प्रोग्राम को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि मतदाता सूची में किसी भी तरह की हेराफेरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी.
रॉय बर्मन ने साफ कहा कि कांग्रेस मृतकों या विदेशी नागरिकों के नाम हटाने का विरोध नहीं करती, लेकिन असली मतदाताओं के नाम जानबूझकर हटाना या फर्जी नाम जोड़ना गंभीर अपराध है.
उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ राज्यों में ऐसी गड़बड़ियां हुई थीं और त्रिपुरा में ऐसा नहीं होने दिया जाएगा. उन्होंने कहा कि अगर किसी BLO ने सत्तारूढ़ राजनीतिक दल के दबाव में गलत जानकारी भरी या गलत नाम जोड़ने की कोशिश की तो जनता उसे सार्वजनिक रूप से पीटेगी, क्योंकि त्रिपुरा छोटा राज्य है और यहां सब एक दूसरे को जानते हैं.
पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने आरोप लगाया कि बीजेपी ने ट्रेनिंग प्रोग्राम रुकवाने के लिए मंच, कुर्सी और स्पीकर लगाने से रोकने की कोशिश की. लेकिन कांग्रेस ने खुले आसमान के नीचे कार्यक्रम जारी रखा.
यह भी पढ़ें: गाजियाबाद: SIR ड्यूटी में टीचर की मौत, परिवार बोला- 'काम के दबाव ने ले ली जान'
उन्होंने मुख्यमंत्री माणिक साहा से उम्मीद जताई कि वे लोकतांत्रिक माहौल बनाए रखेंगे ताकि सभी दल अपने राजनीतिक कार्यक्रम कर सकें.

पश्चिमी एशिया में युद्ध के बीच भारत की चिंताएं तेल और गैस सप्लाई को लेकर बढ़ी हुई हैं. प्रधानमंत्री ने ताजा हालात की जानकारी सदन में बोलते हुए देश को दी. अब आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कर्तव्य भवन-2 में अहम बैठक की है. करीब डेढ़ घंटे तक चली इस बैठक में CDS और तीनों सेनाओं के प्रमुख भी मौजूद रहे, जिन्होंने होर्मुज से तेल और गैस की सप्लाई को लेकर चर्चा की. देखें वीडियो.

पश्चिम एशिया के हालात सुधरते नहीं दिख रहे..ट्रंप ने ईरान के पावर प्लांट पर 5 दिनों तक हमला ना करने की हामी जरूर भरी है लेकिन अब भी हमले थमे नहीं है. पश्चिम एशिया के हालात को देखते हुए भारत ने भी अपनी तैयारी मुकम्मल कर रखी है. राजनाथ सिंह ने एक हाईलेवल मीटिंग बुलाकर तैयारी की समीक्षा की. तो भारतीय एलपीजी टैंकरों की सुरक्षा के लिए भारतीय युद्धपोत हॉर्मुज पहुंच चुके हैं. पीएम मोदी ने कल लोकसभा में साफ कह दिया था कि तेल सप्लाई में रुकावट या नागरिकों और पावर प्लांट पर हमला मंजूर नहीं.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ईरान जंग पर राज्यसभा में कहा कि पश्चिम एशिया में चल रहे इस युद्ध को तीन हफ्ते से ज्यादा का समय हो चुका है. इसने पूरे विश्व को गंभीर ऊर्जा संकट में डाल दिया है. इसका असर भारत पर भी पड़ रहा है. गल्फ देशों में करीब एक करोड़ भारतीय रहते हैं, वहां काम करते हैं. उनके जीवन की रक्षा भी भारत के लिए चिंता का विषय है. होर्मुज स्ट्रेट में बड़ी संख्या में जहाज फंसे हैं. उनके क्रू मेंबर्स भी अधिकतर भारतीय हैं. यह भी भारत के लिए चिंता का विषय है. ऐसे में जरूरी है कि भारत के इस उच्च सदन से दुनिया में संवाद का संदेश जाए. हम गल्फ के देशों के साथ लगातार संपर्क में हैं. हम ईरान, इजरायल और अमेरिका के साथ भी संपर्क में हैं. हमने डीएस्केलेशन और होर्मुज स्ट्रेट खोले जाने पर भी लगातार बात की है. भारत ने नागरिकों पर, सिविल इंफ्रास्ट्रक्चर पर, एनर्जी और ट्रांसपोर्टेशन इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमलों का विरोध किया है.










