
Shitanshu Kotak Batting Coach: भारतीय टीम को मिला नया बैटिंग कोच, सितांशु कोटक इंग्लैंड सीरीज से संभालेंगे जिम्मेदारी
AajTak
Shitanshu Kotak Batting Coach: भारतीय टीम अपने नए मिशन के लिए पूरी तरह तैयार है. उसे अपने ही घर में इंग्लैंड के खिलाफ 5 मैचों की टी20 सीरीज खेलनी है. इसका पहला मुकाबला 22 जनवरी को खेला जाएगा. टी20 के बाद दोनों टीमों के बीच 3 मैचों की वनडे सीरीज भी खेली जाएगी.
Shitanshu Kotak Batting Coach: भारतीय टीम अपने नए मिशन के लिए पूरी तरह तैयार है. उसे अपने ही घर में इंग्लैंड के खिलाफ 5 मैचों की टी20 सीरीज खेलनी है. इसका पहला मुकाबला 22 जनवरी को खेला जाएगा. टी20 के बाद दोनों टीमों के बीच 3 मैचों की वनडे सीरीज भी खेली जाएगी.
मगर इस सीरीज से पहले भारतीय टीम में एक बड़ा बदलाव किया गया है. सितांशु कोटक को भारतीय टीम का बल्लेबाजी कोच बनाया गया है. वो इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज से ही अपनी यह जिम्मेदारी संभाल लेंगे. बता दें कि टी20 सीरीज में भारतीय टीम की कप्तानी सूर्यकुमार यादव संभालेंगे.
इससे पहले हेड कोच भी बन चुके हैं सितांशु
सितांशु इससे पहले 2023 में भारतीय टीम में बतौर हेड कोच भी जिम्मेदारी संभाल चुके हैं. उन्होंने यह जिम्मेदारी तब संभाली थी, जब राहुल द्रविड़ हेड कोच थे और वो आयरलैंड दौरे पर नहीं गए थे. तब सितांशु कोटक को राहुल द्रविड़ की गैरमौजूदगी में पहली बार भारतीय टीम के हेड कोच की जिम्मेदारी मिली थी. इस बार उन्हें बैटिंग कोच बनाया गया है.
हेड कोच बनने से पहले भी सितांशु भारतीय टीम के साथ 2022 में दो दौरों पर गए थे. वो 2019 से भारत-ए टीम के साथ भी जुड़े रहे. सितांशु को इंटरनेशनल क्रिकेट खेलने का मौका नहीं मिला, लेकिन उन्होंने सौराष्ट्र की तरफ से डोमस्टिक क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन किया है.
कुछ ऐसा रहा है सितांशु कोटक का क्रिकेट करियर

2003 के क्रिकेट वर्ल्ड फाइनल में भारतीय टीम खिताब जीतने के लिए मैदान पर उतरी थी, लेकिन कुछ ही घंटों में ये सपना टूट गया था. रिकी पोंटिंग की तूफानी पारी, वीरेंद्र सहवाग की अकेली जंग और 'स्प्रिंग बैट' की रहस्यमयी अफवाहों ने इस मुकाबले को सिर्फ एक मैच नहीं, बल्कि क्रिकेट इतिहास की सबसे चर्चित और यादगार कहानी बना दिया.












