
Shehzada के सेट्स से लीक हुआ Kartik Aaryan का लुक, दिल्ली में कर रहे शूटिंग
AajTak
लीक हुई फोटोज में कार्तिक आर्यन को सफेद कुर्ता पहने देखा जा सकता है. उन्होंने दाढ़ी बढ़ाई हुई है और कान में बाली पहनी है. कार्तिक के हाथ में टूथब्रश भी है. तस्वीरों से जाहिर है कि कार्तिक आर्यन अपने नए अवतार से दर्शकों को खुश करने वाले हैं.
कार्तिक आर्यन इन दिनों अपनी फिल्म 'शहजादा' की शूटिंग में व्यस्त हैं. इस फिल्म की शूटिंग दिल्ली में चल रही है. ऐसे में अब फिल्म के सेट्स से कार्तिक का लुक लीक हो गया है. इन लीक हुई तस्वीरों में कार्तिक आर्यन को एक नए अवतार में देखा जा सकता है. ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो गई हैं.

मुंबई में आयोजित इवेंट 'द ऑनर्स' में जब करीना कपूर खान ने कदम रखा, तो सबकी निगाहें उन्हीं पर ठहर गईं. रेड कार्पेट पर बेबो का अंदाज हमेशा की तरह जुदा और बेहद ग्लैमरस था. इस खास मौके के लिए करीना ने एक बेहद दिलकश लाल रंग का गाउन चुना, जो न केवल उनकी खूबसूरती में चार चांद लगा रहा था, बल्कि इसका एक खास ऐतिहासिक कनेक्शन भी था.












