
Shatak: महंगाई के खिलाफ विपक्षी नेता एकजुट, मानसून सत्र के तीसरा दिन भी हंगामे के आसार
AajTak
संसद में आज मानसून सत्र का तीसरा दिन है, आज फिर हंगामे के आसार हैं. महंगाई के खिलाफ विपक्षी नेता एकजुट हैं, नेताओं ने मिलकर संसद परिसर में गांधी प्रतिमा के पास प्रदर्शन किया. राहुल गांधी पर स्मृति इरानी ने हल्ला बोल किया, कहा - पिछले सेशन में 40 फीसदी से भी कम हाजिरी थी, जानबूझ कर संसद की कार्यवाही में रुकावट पैदा करने की कोशिश की जा रही है. महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने दिल्ली में 12 शिवसेना सांसदों के साथ लोकसभा स्पीकर ओम बिड़ला से मुलाकात की. रांची में गाड़ियों की चेकिंग के दौरान महिला दारोगा को कुचल दिया गया, दारोगा की मौके पर मौत हो गई. हरियाणा में दिल दहलाने वाली वारदात सामने आई है, नूंह में अवैध खनन माफिया के डंपर से कुचलकर डीएसपी सुरेंद्र सिंह बिश्नोई की हत्या कर दी. देखें शतक आजतक.

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.












