
Shanaya Kapoor के बाद बॉलीवुड डेब्यू को तैयार Aamir Khan की बेटी Ira Khan? बताया सच
AajTak
एक सोशल मीडिया फॉलोअर ने आयरा से बॉलीवुड में एक्टिंग की दुनिया में कदम रखने को लेकर सवाल किया. इसपर आयरा ने साफ तौर पर उन्हें जवाब देते हुए कहा कि मैं फिल्मों में नहीं आना चाहती.
बॉलीवुड इंडस्ट्री में कई स्टार किड्स हैं जो एक्टिंग की दुनिया में परचम लहरा रहे हैं. शोबिज में अपने पैरेंट्स को फॉलो करने का निर्णय लिया है, लेकिन इनमें से कई ऐसे स्टार किड्स भी हैं जो लाइमलाइट से खुद को दूर ही रखना पसंद करते हैं. एक्टिंग का इनका सपना नहीं है. अपने दम पर कुछ करना और लीग से हटकर चलने पर भरोसा रखते हैं. इन्हीं में से एक आमिर खान की बेटी आयरा खान हैं. आयरा खान अपने फैन्स के साथ लाइव इंट्रैक्शन के जरिए कनेक्ट करना पसंद करती हैं. हाल ही में इन्होंने सवाल-जवाब राउंड अपने फैन्स के साथ खेला. मानसिक तनाव, फ्यूचर प्लान्स और कई पर्सनल चीजों के बारे में आयरा ने फैन्स संग खुलकर बात की.

मुंबई में आयोजित इवेंट 'द ऑनर्स' में जब करीना कपूर खान ने कदम रखा, तो सबकी निगाहें उन्हीं पर ठहर गईं. रेड कार्पेट पर बेबो का अंदाज हमेशा की तरह जुदा और बेहद ग्लैमरस था. इस खास मौके के लिए करीना ने एक बेहद दिलकश लाल रंग का गाउन चुना, जो न केवल उनकी खूबसूरती में चार चांद लगा रहा था, बल्कि इसका एक खास ऐतिहासिक कनेक्शन भी था.












