
Shafali Verma: 15 की उम्र में डेब्यू, लड़कों संग प्रैक्टिस... कौन हैं टीम इंडिया की कप्तान शेफाली वर्मा?
AajTak
शेफाली वर्मा सिर्फ 19 साल की उम्र में इतिहास रचने जा रही हैं. रविवार को वह इंग्लैंड के खिलाफ भारत की कप्तानी करेंगी, पहली बार महिलाओं का अंडर-19 टी-20 वर्ल्ड कप हो रहा है और शेफाली की अगुवाई में भारतीय टीम फाइनल में पहुंच गई.
भारत की अंडर-19 महिला टीम आज इतिहास रच रही हैं. आईसीसी द्वारा पहली बार आयोजित किए जा रहे अंडर-19 महिला टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में भारत और इंग्लैंड के बीच मुकाबला होना है. टीम इंडिया की कमान इस टूर्नामेंट में 19 साल की शेफाली वर्मा के हाथ में हैं. शेफाली जाना पहचाना नाम हैं, क्योंकि 15 साल की उम्र में उन्होंने भारत के लिए डेब्यू किया और अपनी धमाकेदार बल्लेबाजी से अपनी एक पहचान बनाई.
19 साल की शेफाली वर्मा ने खुद को इंटरनेशनल क्रिकेट के लिए तैयार करने के लिए काफी तैयारी की है और संघर्ष किया है. शेफाली ने खुद एक इंटरव्यू में बताया था कि किस तरह वह तेज गेंदबाजी को खेलने की प्रैक्टिस करती थीं, उनके सामने लड़कों को बॉलिंग करवाई जाती थी ताकि वह बॉल की स्पीड का सामना कर पाएं.
क्लिक करें: आज दुनिया जीतने उतरेंगी बेटियां, मैच देखने के लिए घरवाले खरीद रहे इन्वर्टर
15 साल की उम्र में डेब्यू...
हरियाणा के रोहतक से आने वाली शेफाली वर्मा ने 15 साल की उम्र में टीम इंडिया के लिए डेब्यू किया था. 2019 में टीम इंडिया जब टी-20 वर्ल्ड कप के लिए खुद को तैयार कर रही थी, तब शेफाली की टीम में एंट्री हुई थी और साउथ अफ्रीका के खिलाफ उन्होंने डेब्यू किया था. हर कोई हैरान था कि सिर्फ 15 साल की उम्र में कैसे इस लड़की को टीम इंडिया में जगह मिल गई.
लेकिन जिस तरह शेफाली ने शुरुआती मैचों में बल्लेबाजी की थी, उससे हर कोई हैरान था. क्योंकि शेफाली ने पहली बॉल से ही बॉलर्स पर अटैक किया और बड़े शॉट की बौछार कर दी. उसके बाद शेफाली ने टी-20 वर्ल्ड कप में बेहतर बल्लेबाजी की, लेकिन टीम इंडिया को खिताब नहीं जीत पाई.

2003 के क्रिकेट वर्ल्ड फाइनल में भारतीय टीम खिताब जीतने के लिए मैदान पर उतरी थी, लेकिन कुछ ही घंटों में ये सपना टूट गया था. रिकी पोंटिंग की तूफानी पारी, वीरेंद्र सहवाग की अकेली जंग और 'स्प्रिंग बैट' की रहस्यमयी अफवाहों ने इस मुकाबले को सिर्फ एक मैच नहीं, बल्कि क्रिकेट इतिहास की सबसे चर्चित और यादगार कहानी बना दिया.












