
Shabana Azmi को हुआ कोरोना, बोनी कपूर बोले- जावेद साहब से दूर रहें
AajTak
शबाना आजमी ने अपने एक सोशल मीडिया पोस्ट से फैंस को अपना हेल्थ अपडेट दिया है. उन्होंने अपनी फोटो शेयर करके अपने कोरोना संक्रमित होने की खबर साझा की है. एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा- मैं आज कोविड पॉजिटिव पाई गई हूं. घर में खुद को आइसोलेट कर लिया है. जो लोग भी मेरे कॉन्टैक्ट में आएं हैं, उनसे रिक्वेस्ट है कि वो भी अपना टेस्ट करा लें.
बॉलीवुड इंडस्ट्री पर कोरोना का काला साया अभी भी बरकरार है. बी-टाउन के कई बड़े सेलेब्स एक के बाद एक कोरोना की चपेट में आ रहे हैं. अब बॉलीवुड की दिग्गज एक्ट्रेस शबाना आजमी को भी कोरोना हो गया है. शबाना आजमी की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है. एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल के जरिए फैंस को इस बारे में जानकारी दी.

मुंबई में आयोजित इवेंट 'द ऑनर्स' में जब करीना कपूर खान ने कदम रखा, तो सबकी निगाहें उन्हीं पर ठहर गईं. रेड कार्पेट पर बेबो का अंदाज हमेशा की तरह जुदा और बेहद ग्लैमरस था. इस खास मौके के लिए करीना ने एक बेहद दिलकश लाल रंग का गाउन चुना, जो न केवल उनकी खूबसूरती में चार चांद लगा रहा था, बल्कि इसका एक खास ऐतिहासिक कनेक्शन भी था.












