
Scorching Heat in India-PAK: गर्मी आउट ऑफ कंट्रोल... पाकिस्तान के ऐतिहासिक मोहनजोदड़ो शहर में 50 पार हुआ पारा, उत्तर भारत में भी 48 डिग्री तक तपन
AajTak
पाकिस्तान मौसम विज्ञान विभाग (पीएमडी) के मुताबिक, पाकिस्तान के ऐतिहासिक मोहनजोदड़ो और दादू में तापमान 50 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस सीजन का सबसे ज्यादा तापमान रहा.
पूरा उत्तर भारत इन दिनों गर्मी का सितम झेल रहा है. यहां के कई शहरों में तापमान 48 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया है लेकिन पड़ोसी देश पाकिस्तान का हाल इससे भी ज्यादा बेहाल है. पूरा पाकिस्तान भी भीषण गर्मी का सामना कर रहा है, हाल इतना बुरा है कि ऐतिहासिक मोहनजोदड़ो और दादू में तापमान 50 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस सीजन का सबसे ज्यादा तापमान रहा. वहीं, कई अन्य शहरों में पारा 46 डिग्री से अधिक पहुंच गया.
मोहनजोदड़ो शहर में 50 डिग्री पारा
पाकिस्तान मौसम विज्ञान विभाग (पीएमडी) के मुताबिक, अभी हीटवेव कम से कम एक और हफ्ते तक जारी रह सकती है. पीएमडी रिकॉर्ड से पता चलता है कि गुरुवार (23 मई) को सिंध के दादू और मोहनजोदड़ो शहर में अधिकतम तापमान 50 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि सिंध के अन्य शहरों जैसे नवाब शाह और मीठी में अधिकतम तापमान 48 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. बता दें कि मोहनजोदड़ो पुरातात्विक स्थलों के लिए जाना जाता है. भारतीय समाज के लिए भी ये शहर बेहद खास रहा है.
कई शहरों में 46 के पार तापमान
इसके अलावा, पाकिस्थान में स्थित पंजाब के डी जी खान में अधिकतम तापमान 47 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जबकि बलूचिस्तान में, सिब्बी में 48 डिग्री सेल्सियस रहा और खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में डेरा इस्माइल खान शहर में अधिकतम तापमान 46 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ. बुधवार को मोहनजोदड़ो का तापमान 49 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था.
गर्मी के सितम से पाकिस्तान में फ्लैश फ्लड की संभावना

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर ईरान पर नया बयान देकर दुनिया को चौंका दिया है. ट्रंप ने कहा कि ईरान समझौता करना चाहता है और वो समझौता करेंगे. साथ ही उन्होनें ये भी कहा कि ईरान ने अमेरिका को एक तोहफा दिया जो बहुत बड़ा और महत्वपूर्ण है. ट्रंप ने आगे ये बाताया कि ये तोहपा तेल और गैस से जुड़ा है.

ईरान के सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई के सलाहकार मोहसेन रेजाई ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के 5 दिनों के युद्ध विराम के दावे की धज्जियां उड़ा दी है. रेजाई ने साफ कर दिया है कि अमेरिका और इजरायल के साथ जंग थमेगी नहीं बल्कि और तेज होगी साथ ही उन्होनें चेतावनी दी कि अगर ईरान के इंफ्स्ट्रराक्चर को अगर छुआ भी गया तो अमेरिका को गहरी चोट मिलेगी.

अमेरिका-इज़रायल-ईरान जंग के 25 दिन पूरे हो गए हैं. एक तरफ कूटनीतिक बातचीत की हलचल तेज हुई है, तो दूसरी तरफ सैन्य गतिविधियां भी जारी हैं.इधर इराक बगदाद में विक्टोरिया हवाई अड्डे पर हुए हमले का वीडियो सामने आया है. जानकारी के मुताबिक इराकी इस्लामिक रेजिस्टेंस ने विक्टोरिया बेस को निशाना बनाकर हमला किया. यहां पर अमेरिकी सेना तैनात है.

इजरायल पर ईरान के हमले जारी हैं. ईरान ने ऐसे ही एक हमले का वीडियो जारी किया है. ये वीडियो तेल अवीव पर मिसाइल दागने का बताया जा रहा है. इजरायल की एम्बुलेंस सर्विस की मानें तो ईरानी मिसाइल हमलों में इजरायल में 16 लोग मारे गए हैं. स्थानीय रिपोर्टों के मुताबिक इजरायल के कब्जे वाले वेस्ट बैंक में ईरानी मिसाइल हमले में 4 फिलिस्तीनी महिलाओं की मौत हो गई.

ईरान के साथ जारी जंग और अमेरिका में पेट्रोल की बढ़ती कीमतों ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की लोकप्रियता को तगड़ा झटका दिया है. ट्रंप की रेटिंग गिरकर 36% के रिकॉर्ड निचले स्तर पर आ गई है. चौंकाने वाली बात यह है कि आर्थिक मोर्चे पर अब ट्रंप की रेटिंग उनसे पहले राष्ट्रपति रहे जो बाइडेन के सबसे खराब दौर से भी नीचे चली गई है.








