
School Timings Changed: गर्मी के कारण इस राज्य में बदला स्कूलों का समय, सुबह 10.30 बजे तक लगेंगी क्लासेज़
AajTak
Jharkhand School News: मौसम विभाग ने झारखंड की राजधानी रांची समेत राज्य के कई शहरों में हीटवेव की चेतावनी है और अधिकतम तापमान करीब 40 डिग्री के करीब है. राज्य में बढ़ती गर्मी और लू (Heat Wave) को देखते हुए मौसम विभाग ने लोगों को हीटवेव से बचकर रहने की सलाह दी है.
Heatwave Alert in Jharkhand: देशभर में इस समय भीषण गर्मी पड़ रही है, कई राज्य हीटवेव की चपेट में हैं. ऐसे में लोगों का घरों से निकलना मुश्किल हो रहा है. इसी को ध्यान में रखते हुए स्कूली बच्चों के लिए झारखंड सरकार ने दोबारा स्कूल के समय में बदलाव करने का फैसला लिया है. झारखंड सरकार के इस फैसले के तहत अब स्कूलों का समय सुबह 06 बजे से 10.30 बजे तक कर दिया है. सरकार के इस फैसले से अभिभावकों और बच्चों को बड़ी राहत मिली है.
पहले भी हो चुका है स्कूल के समय में बदलाव
स्कूल के समय में बदलाव का ऐलान झारखंड के शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो ने किया है. इससे पहले भी झारखंड सरकार स्कूलों के समय में बदलाव कर चुकी है. मीडिया से बात करते हुए जगरनाथ महतो ने कहा कि शिक्षा विभाग द्वारा तैयार प्रस्ताव को मंजूरी मिल गई है और जल्द ही विभाग की ओर से चिठ्ठी जारी कर दी जाएगी. इससे पहले झारखंड सरकार ने 13 अप्रैल को स्कूल के समय में बदलाव करते हुए इसका समय 06 बजे से 12 बजे तक तय किया था.
मौसम विभाग ने दी हीटवेव से बचकर रहने की सलाह
गर्मी के चलते राजधानी समेत पूरे प्रदेश में आम जनजीवन प्रभावित है. चिलचिलाती धूप से बचने के लिए लोग तरह-तरह की कोशिश कर रहे हैं. राजधानी रांची समेत राज्य के कई शहरों में हीटवेव की चेतावनी है और अधिकतम तापमान करीब 40 डिग्री के करीब है. राज्य में बढ़ती गर्मी और लू को देखते हुए मौसम विभाग ने लोगों को हीटवेव से बचकर रहने की सलाह दी है. मौसम विभाग के मुताबिक, बुजुर्गों और बच्चों पर इसका ज्यादा असर होने की आशंका है. इससे बचने के लिए ज्यादा से ज्यादा पानी का इस्तेमाल करने, हल्के रंग का कपड़ा पहनने और सिर ढंकने की सलाह दी जा रही है. डाक्टरों ने भी छोटे बच्चे और वृद्ध लोगों को धूप में निकलने से परहेज करने की सलाह दी है.
झारखंड में मौसम का हाल

NCERT ने 3 से 8 साल तक के बच्चों के लिए ई-मैजिक बॉक्स ऐप लॉन्च किया है. इस प्लेटफॉर्म पर बच्चे मोबाइल या कंप्यूटर से पढ़ सकते हैं और नई-नई चीजें सीख सकते हैं. इसमें एक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) स्मार्ट बॉट है, जो बच्चों की पढ़ाई में मदद करता है और उनके सवालों का आसान जवाब देता है. इसके साथ ही इसमें खेल-खेल में सीखने वाली गतिविधियां भी शामिल हैं.












