
School Reopening: राजस्थान और हिमाचल में अगस्त के महीने से खुलेंगे स्कूल, जानिए तारीख
ABP News
शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह डोटासरा ने बताया कि राजस्थान कैबिनेट ने 2 अगस्त से राज्य के सभी स्कूलों को फिर से खोलने का फैसला किया है. वहीं हिमाचल प्रदेश में भी स्कूल खुलेंगे.
नई दिल्ली: कोरोना वायरस की दूसरी लहर के कारण लगभग सभी राज्यों ने स्कूल, कॉलेज और शिक्षण संस्थानों को बंद कर दिया था. वहीं अब कोरोना वायरस की दूसरी लहर में कमी देखने को मिली है, जिसके बाद कई राज्य फिर से स्कूल खोल रहे हैं. इसी क्रम में राजस्थान सरकार ने भी स्कूलों को खोलने का फैसला किया है. वहीं हिमाचल प्रदेश में भी स्कूल खोले जाएंगे. राजस्थान सरकार ने स्कूलों और अन्य शैक्षणिक संस्थानों को फिर से खोलने के लिए अपनी सैद्धांतिक मंजूरी दे दी है. राज्य के स्कूल शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह डोटासरा ने बताया कि राजस्थान कैबिनेट ने 2 अगस्त से राज्य के सभी स्कूलों को फिर से खोलने का फैसला किया है.More Related News













